Udham Singh

शहीद सरदार उधम सिंह | Udham Singh

शहीद सरदार उधम सिंह

( Shaheed Sardar Udham Singh )

 

महान क्रान्तिकारी में लिया जाता है आपका ये‌ नाम,
अदम्य-साहस के परिचायक देशहित में दिया जान।
पिता का नाम तेहाल सिंह, नरेन कौर माता का नाम,
जिनकी वीरता के आगे नतमस्तक है ये हिंदुस्तान।।

शहीद-ए-आज़म सरदार उधमसिंह था जिनका नाम,
२६ दिंसबर १८९९ को जन्मे पंजाब के गाॅंव-सुनाम।
दुर्भाग्यवश पिताजी का बचपन में हो गया स्वर्गवास,
रेलवे-क्रोसिंग में वाॅचमैन का जो करते थें ये काम।।

जब जलिया वाले बाग में अकारण मारे गए थें लोग,
अंग्रेजों के खिलाफ भर गया तभी से उनमें ये क्रोध।
देश के प्रति प्रेम था व विचार-धारा थी जिनकी नेक,
क्रुर-जनरल डायर को मारकर लिया था प्रतिशोध‌‌।।

संकल्प-पूर्ण होने के बाद जो डरे नही एवं भागे नही,
गर्व था इनको अपने आप पर कार्य मैंने किया सही।
गिरफ्तारी एवं सजा के डर से बिल्कुल कतराएं नही,
बचपन का नाम शेर सिंह परिवार ने रखा था सही।।

सिर्फ ४० वर्ष की उम्र में हॅंसते हुए बलिदान दे दिया,
कई लगाएं नारे एवं नाम बदलकर जो देशों में गया।
उनकी बहादुरी ने जिनको पहले ही अमर बना दिया,
इस बलिदान को बहुत फिल्मों में भी दर्शाया गया।।

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • प्रश्न | Prashn

    प्रश्न ( Prashn )   हर आदमी गलत नहीं होता किंतु ,घटी घटनाएं और मिलते-जुलते उदाहरण ही उसे गलत साबित कर देते हैं भिन्नता ही आदमी की विशेषता है किसी की किसी से समानता नहीं न सोच की ना व्यवहार की तब भी कर लिया जाता है शामिल उसे भ्रम और वहम की कतार में…

  • सुनो दिकु | Kavita Suno Diku

    कभी ना कभी कभी ना कभी तो लौटोगी तुम,इन सूनी राहों पर चलती हुई,जहाँ हर मोड़ पे तेरा नाम लिखा हुआ है,आवाज़ है मेरी खामोशी में पलती हुई। कभी ना कभी तो समझोगी तुम,इन अधूरे अल्फ़ाज़ों की पीर,जो हर रोज़ तुझसे मिलने को,तकिये के नीचे सोता हैं चुपचाप रखकर अपना सिर। कभी ना कभी तो…

  • मेरी जन्मभूमि स्वर्ग समान | Janambhoomi par Kavita

    मेरी जन्मभूमि स्वर्ग समान ( Meri Janambhoomi swarg saman )   वीरों रणवीरो की जननी हम सबका अभिमान है। हरी-भरी महकती क्यारी ये धरती स्वर्ग समान है। उत्तर हिमालय अडिग खड़ा बहती गंगा की धारा। राजस्थान रेतीले धोरे खरा सोने सा निखरे सारा। संत शूरमां भामाशाह की धरा स्वर्णमयी खान है। सबसे प्यारा देश हमारा…

  • मृत्यु तुल्य विश्वास | Kavita Mrityu Tulya Vishwas

    मृत्यु तुल्य विश्वास ( Mrityu Tulya Vishwas ) मृत्यु तुल्य विश्वास पड़ा है ,संजीवन पिलवाओ । रजनी के माथे पर कोई ,फिर बिंदिया चमकाओ।। तुम्हीं शिवा राणा लक्ष्मी हो ,और जवाहर गाँधी । तुमने ही मोड़ी थी बढ़कर ,काल चक्र की आँधी । अर्जुन जैसा आज यहाँ पर , तुम गाण्डीव उठाओ ।। मृत्यु तुल्य…

  • रात पूस की!

    रात पूस की! **** पवन पछुआ है बौराया, बढ़ी ठंड अति- हाड़ मांस है गलाया! नहीं है कोई कंबल रजाई, बिस्तर बर्फ हुई है भाई। किट किट किट किट दांत किटकिटा रहे हैं, कांपते शरीर में नींद कहां? निशा जैसे तैसे बिता रहे हैं। चुन बिन कर लाए हैं कुछ लकड़ियां- वहीं सुनगा रहे हैं,…

  • खाए हो चोट दिल पे | Mujra Khaye ho Chot Dil pe

    खाए हो चोट दिल पे! ( Khaye ho chot dil pe )  ( मुजरा )   खाए हो चोट दिल पे मरहम लगाऊँगी, रफ़्ता-रफ़्ता सइयाँ मैं अपना बनाऊँगी। तसव्वुर मेरे हरदम रहोगे, कुंवारे बदन का रस भी चखोगे। काँटों की सेज छोड़, फूल पे सुलाऊँगी, रफ़्ता-रफ़्ता सइयाँ मैं अपना बनाऊँगी, खाए हो चोट दिल पे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *