Janambhoomi par Kavita

मेरी जन्मभूमि स्वर्ग समान | Janambhoomi par Kavita

मेरी जन्मभूमि स्वर्ग समान

( Meri Janambhoomi swarg saman )

 

वीरों रणवीरो की जननी हम सबका अभिमान है।
हरी-भरी महकती क्यारी ये धरती स्वर्ग समान है।

उत्तर हिमालय अडिग खड़ा बहती गंगा की धारा।
राजस्थान रेतीले धोरे खरा सोने सा निखरे सारा।

संत शूरमां भामाशाह की धरा स्वर्णमयी खान है।
सबसे प्यारा देश हमारा जन्मभूमि स्वर्ग समान है।

सद्भावो की बहती है धारा घट घट उमड़ता प्यार है।
अपनापन अनमोल सलोना घट-घट आदर सत्कार है।

अतिथि हम देव मानते पत्थर भी पूजे जाते हैं।
जहां बड़ों की सेवा होती संस्कार उनसे पाते हैं।

हाल-चाल पीर समझते सुख दुख में साथ निभाते।
प्रेम की गंगा बहाकर हम उजियारा जग में लाते।

होली दिवाली पर्व जहां चारों धाम तीर्थ स्थल है।
गंगा जमुना संगम होता सौहार्द का सुखद पल है।

त्याग तपस्या भावों से भारत भू कण कण महके।
जहां प्रेम की वर्षा होती भाव भरा हर मन चहके।

रामकृष्ण राणा की भूमि तलवारों का जयघोष जहां।
केसरिया बाना दमके वीर शिवाजी सुभाष बोस यहां।

स्वाभिमान संतो की धरती जहां वीरों का वंदन है।
स्वर्ग से सुंदर जन्मभूमि कण कण पावन चंदन है।

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

गणगौर त्योहार | Gangaur Tyohar par Kavita

Similar Posts

  • अन्नदाता का धरा पर मान होना चाहिए | Annadata par kavita

    अन्नदाता का धरा पर मान होना चाहिए ( Annadata ka dhara par maan hona chahiye ) ******** अन्नदाता का धरा पर मान होना चाहिए, उनके हित में भी कभी कुछ काम होना चाहिए। विषम परिस्थितियों में कठिन श्रम कर अन्न उगाते हैं, स्वयं भूखे रहकर भी देश को खिलाते हैं। खाद पानी बीज के लिए…

  • बड़ी बेटी | Badi Beti

    बड़ी बेटी ( Badi beti )    घर की बड़ी बेटी अक्सर वक्त से पहले ही बड़ी हो जाती है। पापा के सर का ताज बनने के लिए अपने पैरो पर खड़ी हो जाती है। मां की सखी, पापा का मान, इन दोनो का ये बनती अभिमान। मार खाने की बारी भी सबसे पहले इसकी…

  • बात बन जाए | Baat ban Jaye

    बात बन जाए ( Baat ban jaye )    किसान की खेती में मिस्त्री की रोजी में बच्चों की खेलने की जवान की कमाने की भूखे को रोटी की प्यासे को पानी की मजदूर को दिहाड़ी की वैज्ञानिक को खोज की पेड़ को आक्सीजन की लड़की की सुरक्षा की लड़कों को सुधारने की भैंस से…

  • अर्थ जगत | Kavita Arth Jagat

    अर्थ जगत ( Arth Jagat )   अर्थ जगत अनुपमा, प्रेरणा पुंज मारवाड़ी समाज ************ उद्गम राजस्थानी मरुथल धरा, न्यून वृष्टि संसाधन विहीन । तज मातृभूमि आजीविका ध्येय अंतर्मन श्रम निष्ठ भाव कुलीन । प्रायः राष्ट्र हर क्षेत्र श्री गमन , लघु आरंभ बुलंद आर्थिक आवाज । अर्थ जगत अनुपमा, प्रेरणा पुंज मारवाड़ी समाज ।।…

  • Hindi Kavita | Hindi Poetry On Life | संस्कारों का गुलाब

    संस्कारों का गुलाब ( Sanskaron Ka Gulab )    माता पिता के संस्कारों का गुलाब हूं, हर किसी गालों का गुलाब थोड़ी हूं।     हर   फूलों   का   जो   रस   चखे मैं   ऐसा   भंवरा   थोड़ी  हूं।     हर दिलों से शतरंज का खेल खेलू ऐसा  दिलों  का  दलाल थोड़ी हूं।     स्वार्थ में…

  • स्वयं का मोल | Swayam ka Mole

    स्वयं का मोल ( Swayam ka mole )    मिलन सारिता,प्रेम,लगाव आदि बेहद जरूरी है बावजूद इसके,आपको अपनी भी कीमत स्वयं ही निर्धारित करनी होगी.. आपका पद,रिश्ता,भूमिका आपको खुली छूट नही देता आप जहां,जिस जमीन पर ,जिसके साथ खड़े हैं ,वहां आपका कुछ मूल्य भी है… अधिक सस्ती या सुलभ उपलब्धता वस्तु हो या व्यक्ति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *