New Year Special

न्यू ईयर स्पेशल | New Year Special

न्यू ईयर स्पेशल

( New Year Special )

 

नए साल का स्पेशल वीक
कुछ इस कदर मनाएंगे
सातों दिन दोस्तों की
महफिल हम जमाएंगे।

पहले दिन लोचा खमणी
और इदड़ा खमण मंगाएंगे,
नारियल- खजूर चटनी संग
समोसा पेटीस खाएंगे।

दूसरे दिन गरम जलेबियां
दूध में डुबोकर खाएंगे,
साथ में केसर पिस्ता वाला
शाही मिल्क मसाला लायेंगे।

तीसरे दिन ब्रेड पकोड़ा
वडा पाव खायेंगे,
पिज्जा-बर्गर मंचुरीयन
को कैसे भूल पाएंगे।

चौथे दिन ‘सासुमाँ’-‘कंसार’
से गुजराती थाली मंगवाएंगे,
मलाई अंगूर और मालपुआ
संग रबड़ी घेवर भी खाएंगे।

पाँचवें दिन केसरिया पावभाजी
और हक्का नूडल्स खाएंगे,
अमेरिकन चॉप्सी-बिरयानी पुलाव
के साथ स्वाद भरपूर बढ़ाएंगे।

छठे दिन दाल बाटी चूरमा
और गट्टे की सब्जी बनाएंगे,
मोगर और प्याज की कचोरी
साथ में जरूर खाएंगे।

सातवें दिन बाफला बाटी
और दाल का शीरा बनायेंगे,
जीरा राइस को धूआं वाली
दाल के साथ हम खायेंगे।

रोज़ाना रात को मसाला सोडा
और जलजीरा पीने जाएंगे,
देर रात को आईस डीश और
घंटा वाला शाही पान खायेंगे।

इस तरह नए साल का
स्वागत मिल हम करेंगे,
सप्ताह भर दोस्तों के साथ
खा पीकर हम बिताएंगे।
कैसा लगा सूरत का खाना पीना,
कमेंट में आप जरूर बताना।

 

कवि : सुमित मानधना ‘गौरव’

सूरत ( गुजरात )

#sumitgaurav

#sumitmandhana

यह भी पढ़ें :-

कल और आज | Kal aur Aaj

Similar Posts

  • गर्म हवाएं | Kavita Garm Hawayen

    गर्म हवाएं ( Garm Hawayen )   बह रही हवाएं गर्म हैं मुश्किल है लू से बचकर रहना एक छत हि काफी नहीं तुम भी जरा संभलकर चलना उमस भरा माहौल है हो गई है खत्म सोच की शीतलता उठ सी गई है स्वाभिमान की आंधी यद्दयपि कुछ नहीं है कुशलता खो गई है पहचान…

  • श्रीमती उमेश नाग की कविताएं

    सुनो है‌! मेरी राधा रानी, सुनो है‌! मेरी राधा रानी,तुम बिन मेरा नही कोई साथी।मौसम चाहे कैसा भी हो,सभी प्राकृतिक समय कामैं ही कर्ताधर्ता।सावन भादो न ही सही,अभी पोष माह का जोर-सहना होगा।हम तुम मिलकर समस्त,जग वासीयों का शिशिर सेबचाव करना होगा।सभी प्राणी चर अचर, मानवएवं प्रकृति का रक्षण करना होगा।मैं ही जगतपिता हूं,सर्व ब्रम्हांड…

  • एक साथी | Kavita Ek Sathi

    एक साथी ( Ek Sathi ) किसी का किसी से इकरार होता है। समझ लो उससे ही उसे प्यार होता है। ये कब और कहा किससे हो जाये। ये न हम जानते और न ये वो जानते।। दिल हमारा डोलता और भटकता रहता है। कभी सपनों में खोता है तो कभी सपने दिखता है। इसलिए…

  • हृदय के स्पंद हो तुम | Hriday ke Kpand Ho Tum

    हृदय के स्पंद हो तुम ( Hriday ke spand ho tum )   ऊर्जस्वित प्राण करते आदि कवि के छंद हो तुम। हृदय के स्पंद हो तुम। जन्म जन्मान्तर से परिचित, किन्तु नयनों ने न देखा। अन्तर्गुहा के घन तिमिर में, प्रज्वलित बन रश्मि रेखा। तुम मेरी आराधना के, साधना के देवता हो, आदि सीमाहीन,…

  • उम्मीदें | Ummide

    उम्मीदें  ( Ummide )   उम्मीदें अक्सर चोट पहुंचाती है, कमजोर होने का एहसास दिलाती है। प्रेम और मोह में फंसा व्यक्ति ,दूसरों से उम्मीदें रखता है , चोटिल होने पर वह ,एक बार फिर से बिखरता है। शिकायतों का दौर फिर ,कुछ यूं शुरू हो जाता है , उम्मीदें अक्सर चोट पहुंचाती है ,…

  • ग़रीब स्त्री का करवाचौथ | Karva chauth poem

    ग़रीब स्त्री का करवा चौथ ( Garib stree ka karva chauth )     सुबह से भूखी-प्यासी रहकर ही पहनकर फटे-पुराने चीर, करती बेसुहाता-सा हार-श्रृंगार, अनमने मन से काम पर चली जाती, दिन भर दौड़-धूप करती फिर दोपहर बाद ही घर चली आती।   घर आकर बच्चों और सास-ससुर को खाना खिलाती, पुनः सज-संवरकर शाम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *