Zindagi Badal Jaati Hai

जिंदगी बदल जाती है | Zindagi Badal Jaati Hai

जिंदगी बदल जाती है

( Zindagi badal jaati hai )

 

अगर दिल में तेरे मुहब्बत बसी है
जमी दुश्मनी भी पिघल जाती है।

जलन है दिलो में अगर तेरे हरदम
बिना आग के आग जल जाती है।

अगर हौसला है दिलों में तुम्हारे
पल भर में किस्मत बदल जाती है।

खुद पर भरोसा रहेगा जब तेरा
अंधेरों में भी रोशनी जल जाती है ।

धीरज रखोगे अगर मन में अपने
एक छोटी मेहनत भी फल जाती है।

नफरत भरी है अगर तेरे मन में
मीठी बोली से गोली चल जाती है।

अगर है भरोसा खुदा पर तुम्हारा
भंवर में फंसी नाव निकल जाती है।।

 

कवि :  रुपेश कुमार यादव ” रूप ”
औराई, भदोही
( उत्तर प्रदेश।)

यह भी पढ़ें :-

बेरोजगार | Berozgar

Similar Posts

  • चांद में चांद | Chand Kavita

    चांद में चांद  ( Chand mein chand )   दोषारोपण चाँद को स्वयं बनी चकोर है अवसर की तलाश में ताकति चहुओर है   प्रियतम रिझाने को सजने-संवरने लगी आभा लखि आपनी हुई आत्मविभोर है।   पायजेब की घुघरू छनकाती छन-छन चूड़ियाँ कलाईयों की खनक बेजोर है।   बिंदिया ललाट की चमकती सितारों सी गुलाबी…

  • अहीर रेजिमेंट | Ahir Regiment par kavita

    अहीर रेजिमेंट! ( Ahir Regiment )   सरहद पे दुश्मन की पैनी निगाहें, फिर से अहीर रेजिमेंट बनाएँ। यदुवंशियों की है लंबी कहानी, चीन भी देखा है इनकी जवानी। आओ उस हक़ को वापस दिलाएँ, फिर से अहीर रेजिमेंट बनाएँ, सरहद पे दुश्मन की पैनी निगाहें, फिर से अहीर रेजिमेंट बनाएँ। आँसू से आँचल कभी…

  • नवरात्रि पर्व ( अश्विन ) सप्तम दिवस

    नवरात्रि पर्व ( अश्विन ) सप्तम दिवस नवरात्रि पर्व पर पहले अपना करो सुधार ।आत्म रमण में जाने के यह सुखद भव पार ।निज पर शासन फिर अनुशासन सुखकार ।खुद पहले सुधरे तो सुधरे यह सारा संसार ।नवरात्रि पर्व पर पहले अपना करो सुधार ।आगम में प्रभु ने बतलाया शाश्वत नित्य धर्म की छायाआत्मा के…

  • Hasya Kavita in hindi | हसीन सपने

    हसीन सपने ( Haseen sapne )   बैठे थे हम महफिल में, हसीनो के बीच, बालों को रंगवा कर। और हरकत थी कुछ ऐसे जैसे 60 में से 40 घटा कर। महफिल भी जवां और दिल भी जवां। मन में सावन ऐसे झूम रहा था, जैसे आवारा, बादल चूम रहा था। हमने भी, हमने भी,…

  • चौहान शुभांगी मगनसिंह जी की कविताएँ | Chauhan Shubhangi Poetry

    हर युग में चलते चलीं कविता हर युग मेंचलते चलीं कवितालोग क्या कहेंगेयह नहीं सोचतीं कभीहाशिए पर फेंक दिए घटक को प्राथमिक स्थान दिलाती कवितामेघों को अपना दूत बनाकरभावों को व्यक्त करतें कालीदासरामायण के रचयितावाल्मिकीहो या राम के दास तुलसीदासलहर लहर पर लहरातेकामायनी लिखते जयशंकर प्रसादमैं अकेलामैं अकेला…गाते हुए निराले से निरालादुख की बदलीअधूनिक मीरा…

  • सूत्र | Kavita Sutra

    सूत्र ( Sutra )   प्रयास तो करना हि होगा सफल होने तक सौ से पहले गिनती पुरी नही होती बिना पूरा मूल्य चुकाये दुकानदार सामान नही देता अधूरा ज्ञान और अधूरा अनुभव उपहास का कारण बनते हैं अवसर की समझ और समय की कद्र किये बिना, आपका मूल्य कुछ नहीं वक्त और मौत बताकर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *