Geet Watan ke Gayenge

गीत वतन के गाएंगे | Geet Watan ke Gayenge

गीत वतन के गाएंगे

( Geet watan ke gayenge )

 

गीत वतन के गाएंगे, घट घट अलख जगाएंगे।
प्रेम का दीप जलाएंगे, जग रोशन कर जाएंगे।
गीत वतन के गाएंगे

देशभक्ति रंग बिखरा कर, राष्ट्र प्रेम तराने गाकर।
आजादी के दीवानों को, भावों के पुष्प चढ़ाकर।
अमर शहीदों की गाथा, यशगान वीरों के गाएंगे।
मातृभूमि पर मिटने वाले, प्राणों की भेंट चढ़ाएंगे।
गीत वतन के गाएंगे

क्रांतिकाल में लड़ी लड़ाई, वीरों ने जान गंवाई।
टूट पड़े महासमर में, शौर्य पताका गगन लहराई।
वीरों के गुणगान गीत में, ओजस्वी स्वर सुनायेंगे।
धीर-वीर रणवीरों के ध्वज, कीर्तिमान फहराएंगे।
गीत वतन के गाएंगे

बलिदानों की परिपाटी पर, रण बांकूरे ही जाते हैं।
अमर सपूत भारती को, शीश अर्पण कर जाते हैं।
देशप्रेम मतवालों की, हम राहों में पुष्प सजाएंगे।
राष्ट्र प्रेम की ज्योत जगा, गीत वंदे मातरम गाएंगे।
गीत वतन के गाएंगे

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

अपनों ने ही घाव गहरे दिए | Apno Ne Hi

Similar Posts

  • शिक्षकवृंद | Shikshak Vrind

    शिक्षकवृंद ( Shikshak Vrind )    जीवन पथ मूर्धन्य बना ,शिक्षकवृंद श्री चरण स्पर्श से तन मन सज संवर , अनुपम मंगल पावन । सतत ज्ञान ओज वृष्टि, दृष्टि हरित सावन । उर पटल प्रफुल्लित, सदा अनूप पुनीत दर्श से । जीवन पथ मूर्धन्य बना, शिक्षकवृंद श्री चरण स्पर्श से ।। निर्मित अभिप्रेरणा आरेख ,…

  • पर्व पर गर्व | Kavita Parv par Garv

    पर्व पर गर्व  ( Parv par Garv )   भले जली होलिका आज भी जल रही है जिंदा है आज भी हिरण कश्यप रावण आज भी जिंदा है बच गया हो प्रहलाद भले बच गई हों सीता भले अहिल्या को मिल गई हो मुक्ति तब भी आज भी स्थिति वही है खुशियां मनाएं किस बात…

  • मुट्ठी भर आकाश | Mutthi bhar Aakash

    मुट्ठी भर आकाश ( Mutthi bhar aakash )    घिस जाने दो पैर को लकीरें हांथ की लकीरें भी बदल जाएंगी खिल उठेंगे कमल दल पंक से लहरें भी सरोवर की बदल जाएंगी भर लो आकाश को मुट्ठी मे देखो न तपिश जलते सूरज की कनक को भी देखो तपते हुए जरूरी है आज भी…

  • अनुबंध | Anubandh

    अनुबंध ( Anubandh )   रिश्ता है अनमोल भाई बहन का ये नही बंधन महज एक कलाई का ये त्योहार नही है फकत राखी का बहन के लिए भाई है साथ बैसाखी का जन्मों जन्मों के बाद ये रिश्ता बनता है रिश्तों के आंगन मे बन पुष्प खिलता है उम्रभर निभाने का ये तो एक…

  • मन

    मन बहुत शक्तिशाली हैव्यापक हैउसका साम्राज्यउसकोचुनौती देने वालाकोई नहीं हैअतः भलाई हैप्रकृति के नियम केसाथ चलने में हीसार नहींविपरीत दिशा में कोईमन में कालुष्य न आयेकर्म काट करइतना हिम बनकरचले कि खुद केसंगति वह जो नीति सिखायेवैराट्य प्रकट होवाणी में वैर-भावन उगने पायेराग- द्वेष से दूरहो जायें औरध्रुवतारा -सी चमकलिए सारे जगत मेंचमक सही सेआत्मा…

  • तुम साधना हो

    तुम साधना हो तुम ईश्वर की अनुपम संचेतना होरचित ह्दय प्रेम की गूढ़ संवेदना होक्या कहा जाए अद्भुत सौन्दर्य वालीतुम सृष्टि की साकार हुई साधना हो । घुँघराले केश, मृगनयनी, तेज मस्तकअंग सब सुअंग लगें यौवन दे दस्तक।ठुड्डी और कनपटी बीच चमके कपोलकवि सहज अनुभूति की तुम पालना हो । तुझसे जुड़कर कान की बाली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *