Prabhu Shri Ram Aayenge

प्रभु श्री राम आएंगे | Prabhu Shri Ram Aayenge

प्रभु श्री राम आएंगे

( Prabhu Shri Ram Aayenge )

कलयुग का कलुष मिटाने ,प्रभु श्री राम आएंगे

ऊर्जस्वित अब हर कदम,
मुखारबिंद जय श्री राम ।
दर्शन आतुर नयन पलक,
निशि दिन सुबह शाम ।
सर्वजन संताप हर कर,
हर्ष उत्साह उमंग जगाएंगे ।
कलयुग का कलुष मिटाने, प्रभु श्री राम आएंगे ।।

उर भाव मृदुल मधुर,
संबंध अपनत्व स्पंदन ।
शब्द अर्थ अभिव्यंजना ,
जनमानस आदर्श मंडन ।
प्रकृति सेवा उपकार संग,
मानवता उपवन महकाएंगे ।
कलयुग का कलुष मिटाने,प्रभु श्री राम आएंगे ।।

शासन तंत्र स्वच्छ छवि,
प्रजा सेवा उत्तम केंद्र ।
परहित काज आनंदिनी,
सुख वैभव स्वर सुरेंद्र ।
संस्कार मर्यादा निर्वहन अहम,
नैतिकता परचम लहराएंगे ।
कलयुग का कलुष मिटाने,प्रभु श्री राम आएंगे ।।

घर द्वार अयोध्या उपमित,
पावनता सरित प्रवाह ।
परिवेश आभा नवल धवल,
निम्न सोच विचार स्वाह ।
सनातन धर्म पुनीत प्रतिष्ठा,
घट घट नव ज्योत जलाएंगे ।
कलयुग का कलुष मिटाने, प्रभु श्री राम आएंगे ।।

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें:-

अयोध्या सी पावनता | Ayodhya ki Pawanta

Similar Posts

  • सावन में मिलन | Kavita Sawn Mein Milan

    सावन में मिलन ( Sawn Mein Milan ) आ गई हुई सावन में कुछ दिनों के लिए मायके। जिया लग नही रहा मेरा अब उनके बिना यहाँ। मिलने की राह में हम बहुत व्याकुल हो रहे। करें तो क्या करें अब की मिलन हमारा हो जाये।। पिया की राह में आँखें उन्हें निहार रही है।…

  • शिव पार्वती | Shiva Parvati par Kavita

    शिव पार्वती ( Shiv Parvati )   पार्वती में जो सुन्दरता है, वो शिव के होने से है। शिव में जो कोमलता है, वो पार्वती के होने से है।। गिरिजा में जो ऊर्जा है, वो शिव के होने से है। शिव में जो पूजा है, वो गिरिजा के होने से है।। सती में जो सतीत्व…

  • नाराज़ नहीं होना | Naraz nahi hona shayari

    नाराज़ नहीं होना ( Naraz nahi hona )   अक्सर प्यार में छोटी छोटी बातों पर नाराज़ नहीं होना। जो नाराजगी है उसको जाहिर कर देना ही प्यार है यूँ कब तक अपने दिल को थोड़ा थोड़ा जलाते रहोगे। समझते हैं कि बहुत दुःख हुआ है टूट गए हो अंदर से बाहर से तू  जैसा…

  • इज्जत चाहते हो तो इज्जत करो | Kavita izzat

    इज्जत चाहते हो तो इज्जत करो ( Izzat chahte ho to izzat karo )   मिले मान मर्यादा हमको दुनिया में सम्मान मिले। हौसलों को मिले सफलता ना कोई व्यवधान मिले।   सब करे सम्मान हमारा ऐसा कोई शुभ काम करो। इज्जत चाहते हो जहां में सबका तुम सम्मान करो।   इज्जत करने वालों को…

  • अटल जी | Atal Bihari Vajpayee

    अटल जी ( Atal Ji )   अटल जी ने अटल लिया, संज्ञान अटल के लिए, सफर-ए-जिंदगी किया, अपने ही वतन के लिए। 25 दिसंबर 1924 में, जन्म ग्वालियर में लिए, 16 अगस्त 2018 में, स्वर्गवास दिल्ली से हुए। देश के 10 वें प्रधानमंत्री, तीन बार भारत में रहे, हिंदी कवि और पत्रकार, प्रखर वक्ता…

  • कुल्हड़ | Kulhar

    कुल्हड़ प्यारे कुल्हड़ बनते प्यारी मिट्टी सेतिलक करते सब प्यारी मिट्टी सेकुम्हार बनाए प्यारे होते कुल्हड़जब देखें सब मन भाए कुल्हड़ चाय के कुल्हड़ सबको होते प्यारेयार दोस्त सब मिलकर पीते सारेकुल्हड़ की चाय सबको होती प्यारीखुश होकर चाय पीएं जनता सारी कुल्हड़ शुद्धता के सदा ही होते प्रतीकबनाएं कुम्हार कुल्हड़ मिट्टी करके बारीककुल्हड़ सबके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *