Ramlala Pran Pratistha Par

रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर | Ramlala Pran Pratistha Par

रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर

( Ramlala Pran Pratistha Par )

 

रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर,सविनय हार्दिक निमंत्रण

सह्रदय करबृद्ध निवेदन,
सानुग्रह शुभ मंगल प्रयोजन।
बाईस जनवरी दिव्य बेला,
घर द्वार उत्सविक आयोजन ।
विधिवत भव्य आराधना स्तुति,
मर्यादा पुरुषोत्तम श्री चरण ।
रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर,सविनय हार्दिक निमंत्रण ।।

दीप प्रज्वलन प्रकाश श्रृंगार,
स्वच्छ परिवेश चारों ओर ।
पांच सौ वर्ष दीर्घ प्रतीक्षा,
अभिनंदन मंगलमय भोर ।
भजन कीर्तन शंखनाद संग ,
जनमानस राम कथा मंत्रण।
रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर,सविनय हार्दिक निमंत्रण ।।

मंदिर देवालय पूजा स्थल,
अनुपम सामूहिक प्रार्थना।
रामायण सरस पाठ सह,
संगीतमय प्रभु उपासना
संस्कार मर्यादा अभिव्यंजना,
आदर्श जीवन पथ वरण ।
रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर,सविनय हार्दिक निमंत्रण ।।

सनातन धर्म आस्था परम,
सर्वत्र निज संस्कृति वंदन ।
कलयुग आरंभ राम खंड,
शासन प्रभा रामराज्य मंडन ।
मानव चेतना शीर्ष स्पंदन,
अंत जय श्री राम उद्घोष प्रसाद वितरण ।
रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर,सविनय हार्दिक निमंत्रण ।।

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें:-

हिंदी के उत्संग में | Hindi ke Utsang Mein

Similar Posts

  • श्वेत वर्ण | Kavita Shwet Varn

    श्वेत वर्ण ( Shwet varn )    पावन वर्ण श्वेत को मानो प्रतीक शांति का सारा। सादगी सुचिता सौम्यता वर्ण बहती प्रेम की धारा। धवल वस्त्र धारणी वीणावादिनी कमलासिनी। शब्दों का भंडार देती मां वागेश्वरी वरदायिनी। निर्मल मन विचार उच्च उज्जवल हो मनोभाव। शांत स्वभाव धैर्य धर सब श्वेत वर्ण का प्रभाव। त्रिदेवों में देव…

  • महावीर स्वामी | Mahavir Swami par Kavita

    महावीर स्वामी ( Mahavir Swami )   सम्पूर्ण विश्व को शान्ति का पाठ है पढ़ाया, लोक कल्याण का जिन्होंने मार्ग अपनाया। वीर अतिवीर सन्मति भी कहते है आपको, अहिंसा परमोधर्म का सिद्धांत है अपनाया।। बचपनें में नाम इनका वर्द्धमान राजकुमार, जैनधर्म के २४ वें तीर्थकर स्वामी महावीर। जन्म हुआ आपका ईसा से ५९९ वर्षो पूर्व,…

  • प्रतिस्पर्धी | Pratispardhi

    प्रतिस्पर्धी ( Pratispardhi )   हार जीत तो जीवन का हिस्सा है यह जरूरी नही की धावक के हर कदम पर पदक ही धरा हो हार भी तो जीत के लिए ही किया गया प्रयास है जो सीखा देता है स्वयं की कमियों को जीत की दिशा मे बढ़ने के लिए सफलता मे यदि प्रसन्नता…

  • बसंत के बहार में | Basant ke Bahar Mein

    बसंत के बहार में ( Basant ke bahar mein )   हवा चली पत्तियां चलीं पेड़ भी थिरकने लगें प्रकृति मदहोश थी बसंत के बहार में प्यार का प्रथम बार अंकुरण जब हो रहा था कण-कण धड़क रहे थे प्यार के इजहार में हर्ष था उल्लास था प्रेम और विश्वास था धड़कनों में चाह थी…

  • दिल के पास तुम रहते हो | Romance geet

    दिल के पास तुम रहते हो ( Dil ke paas tum rahte ho )     खिले चमन से महकते सदा बहारों से तुम रहते हो दिल जिगर दिलदार हो दिल के पास तुम रहते हो दिल के पास तुम रहते हो   नैनों से नेह धारा बरसती मोती बरसे प्यार भरे मनमीत हो प्रियतम…

  • साधक शारदे का | Sadhak Sharde ka

    साधक शारदे का ( Sadhak sharde ka )   जो भी लिख लेता हूं आप छाप देते हो। शब्दों का गहरा जादू आप भांप लेते हो। मोती पिरोए माला में शब्द मधुर चुन के। कलम की रफ्तार को आप नाप लेते हो। गीतों के तरानों में रसधार बहा देते हो। मेरे अल्फाजों को तुम हार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *