Basant ke Bahar Mein

बसंत के बहार में | Basant ke Bahar Mein

बसंत के बहार में

( Basant ke bahar mein )

 

हवा चली
पत्तियां चलीं
पेड़ भी थिरकने लगें
प्रकृति मदहोश थी
बसंत के बहार में

प्यार का प्रथम बार
अंकुरण जब हो रहा था
कण-कण धड़क रहे थे
प्यार के इजहार में

हर्ष था उल्लास था
प्रेम और विश्वास था
धड़कनों में चाह थी
प्रस्ताव था व्यवहार में

रंग था उमंग था
मिजाज बड़ा चंग था
दोस्ती की आड़ थी
प्यार की दरकार में

ईर्ष्या न द्वेष था
छल न फरेब था
हर प्राणी मस्त था
जीत और हार में

प्यार का प्रथम बार
अंकुरण जब हो रहा था
प्रकृति मदहोश थी
बसंत के बहार में।

नरेन्द्र सोनकर ‘कुमार सोनकरन’
नरैना,रोकड़ी,खाईं,खाईं
यमुनापार,करछना, प्रयागराज ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

न जाने क्यूॅं | Na Jane Kyon

Similar Posts

  • भारत महान | Kavita Bharat Mahan

    भारत महान ! ( Bharat Mahan )    तुम नफरतों से कितना नुकसान कर गए, हिन्दुस्तान थे क्यों पाकिस्तान बन गए। मोहब्बत की मिट्टी का नाम है हिन्दुस्तान, मगर दिये तुम्हारे घाव निशान बन गए। दौलत की हो बारिश ऐसा खुदा करे, लेकिन तू जख्मों की खान बन गए। तरक्की पसंद मुल्क है भारत महान,…

  • आई लव यू | I Love You

    आई लव यू ( I love you )   आई लव यू के मर्म में, अपनत्व अमिय धार प्रेम जप तप लगन , तन मन मुदित भाव । निहार अक्स आकर्षण, जीवन सौम्य शीतल छांव । शब्द अर्थ अभिव्यंजना , हृदय श्रोत मधुरता अपार । आई लव यू के मर्म में,अपनत्व अमिय धार ।। अंतराल…

  • शरद पूर्णिमा का चांद | Sharad Purnima ka Chand

    शरद पूर्णिमा का चांद ( Sharad purnima ka chand )   चारू चंद्र का मनोरम स्वरूप कितना सुंदर कितना प्यारा, इसकी सुंदरता देख रहा है एकटक होकर ये जग सारा। शरद पूर्णिमा का चांद अपनी सोलह कला दिखलाता, मानो अंतरिक्ष के मंच पर सुंदर नृत्य सबको दिखलाता। समूचे ब्रम्हांड में चारों ओर ये चमक चांदनी…

  • पश्चाताप | Poem paschatap

    पश्चाताप ( Paschatap )   पश्चाताप सम्राट अशोक किया, कलिंग युद्ध बाद। भीषण नरसंहार हुआ, उन्नति मूल्य हो गये बर्बाद।   राम को बनवास भेज, दशरथ ने किया परिताप। राम राम रटते मर गए, हुआ पुत्र वियोग संताप।   पछतावा फिर होता जब, चिड़िया चुग जाये खेत। सोना उगले धरती मांँ, मोती निपजे ठंडी बालू…

  • sad shayari in hindi -तुम भी मुझसे उतने ही दूर हो

    तुम भी मुझसे उतने ही दूर हो ( Tum Bhi Mujhse Utne Hi Door Ho )   तुम भी मुझसे उतने ही दूर हो जितना आकाश धरती से दूर है   जैसे दुर्लभ है धरती और आकाश का एक हो जाना वैसे ही हम दोनों का मिल पाना दुसाध्य है   दूर से ही तुम्हें…

  • दुलार | Poem dulaar

    दुलार ( Dulaar )     नन्ना मुन्ना राजदुलारा, सबकी आंखों का तारा। आशाओं भरा सितारा, खुशियों का खजाना सारा।   खुशी की शुभ घड़ी आई, घर-घर बंट रही बधाई‌। दादी अम्मा को दुहाई, किलकारी सबके मन भाई। बधाई हो बधाई,बधाई हो बधाई।   नटखट बालक इठलाता, मोहक मोहक मुस्काता। कृष्ण कन्हैया सलोना, ठुमक ठुमक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *