आद्या से आराध्या तक | Aadya se Aaradhya Tak

आद्या से आराध्या तक

( Aadya se aaradhya tak )

 

आद्या से आराध्या तक,शुभता सरित प्रवाह

मनुज सौभाग्य जागृत,
मंगलता घर द्वार प्रवेश ।
सुख समृद्धि वैभव असीम,
आह्लादित सौम्य परिवेश ।
दर्शन कर अनूप उपमा ,
अनंत आशा उमंग उत्साह ।
आद्या से आराध्या तक,शुभता सरित प्रवाह ।।

सृजन दिव्य अठखेलियां,
कुल वंश परिवार वंदन ।
धर्म कर्म परम शोभना,
मर्यादा सुसंस्कार मंडन ।
रक्षक राष्ट्र आन बान शान,
हृदय स्नेहिल धार अथाह ।
आद्या से आराध्या तक,शुभता सरित प्रवाह ।।

रग रग अंतर शाश्वतता,
शक्ति भक्ति अनन्य गुणगान ।
आत्म विश्वास मैत्री बंधन,
संघर्ष पथ विजयी भव आह्वान ।
उत्तम श्रेष्ठ परिवार छवि,
आविर्भाव खुशियां समाह ।
आद्या से आराध्या तक,शुभता सरित प्रवाह ।।

देहरी प्रांगण अति शोभित,
स्तुति शीर्ष वत्सल श्रृंगार ।
अंतर्मन आनंद निर्झर,
संबंध मृदु अपनत्व आगार ।
पर्याय उद्गम ओज अनुपमा,
उरस्थ नेह अनुबंध प्रियल चाह ।
आद्या से आराध्या तक,शुभता सरित प्रवाह ।।

 

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें:-

थिरकती है दुनिया | Thirakti hai Duniya

Similar Posts

  • यह नक चढ़ी नाक | Nak Chadhi

    यह नक चढ़ी नाक ( Ya nak chadhi nak )    यह नक चढ़ी नाक गजब ढा गई। तेवर तीखे वह हमको दिखा गई। अंदाज मस्ताने नैना चले तीर से। आहट से लगा कि आंधी आ गई। यह नक चढ़ी नाक नखरो वाली। बड़े चाव से मुसीबत हमने पाली। मोरनी सी चाल घुंघरू पायल के।…

  • अहंकार और विश्वास | Ahankar aur Vishwas

    अहंकार और विश्वास ( Ahankar aur vishwas )    अहंकार और विश्वास में, जमीं आसमां का फर्क उर तरंग नित्य पावन, निज शक्ति अवबोध । व्यक्तित्व धारण नम्रता, नेह झलक कृतित्व शोध । स्व श्रद्धा शुचिता प्रसून, घमंड विलोपन जीवन अर्क । अहंकार और विश्वास में, जमीं आसमां का फर्क ।। दर्प फलन अनैतिकता, कर्म…

  • मौत मुक्ति तो नहीं है | Maut par Kavita

    मौत मुक्ति तो नहीं है ( Maut mukti to nahi hai )    मृत्यु शाश्वत सत्य है जग में मौत मुक्ति तो नहीं है। मिले हरि भजन से आसान युक्ति तो नहीं है। स्वर्ग गए सिधार कहो कह दो मृत्यु को प्राप्त हुए। कर्मभूमि में शुभ कर्म जो सांसों में हरि व्याप्त हुए। जितनी सांसे…

  • खादी एक शान है | Khadi

    खादी एक शान है   खादी एक शान है, खादी एक सम्मान है। स्वाभिमान है खादी, खादी एक सद विचार है। देसी धागों से बना हुआ, देश प्रेम मे सना। रेशम के तानों से तना, खादी एक सत्कार है।   गांधी जी का जीवन दर्शन है, अपना तो दर्पण है, समर्पण है। तन ढकने को…

  • दरार | Daraar

    दरार ( Daraar )    एक दो दरार के आ जाने से ही दीवार ढह तो नही जाती जर्जर हुए मकान भी संभल जाते हैं सालों साल…. हो जाय यदि गलती का एहसास या भावना हो लगाव की तो समझौते भी रखते हैं मायने टूटी लाठी, आधी ही कहलाती है…. बीमारी का मतलब मौत ही…

  • सावन मास | Kavita Sawan Maas

    सावन मास ( Sawan Maas ) सावन के मास में वो, शिवजी पर जल ढारत है। बेल पत्ती और फूलों से, पूजा नित्यदिन करती हैं। मनोकामना पूरी कर दो, सावन के इस महीने में। मिलवा दो प्रभु अब मुझे, उस जीवन साथी से। जिसके सपने देख रही, मानो कितने वर्षों से। अब की बार खाली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *