आ रहे हैं प्रभु श्रीराम | Aa Rahe Hain Prabhu Shri Ram

आ रहे हैं प्रभु श्रीराम!

( Aa rahe hain prabhu shri Ram )

बरसेगी कृपा राम जी की
हर्षेगा ह्रदय माँ जानकी की
युगों की तपस्या से लौट रहे,
मेरे प्रभु बाल स्वरूप में!
सज रही है उनकी अयोध्या
सिया पुकारें , यथाशीघ्र पधारें मेरे पिया!
आकार ले रहा मंदिर भी अब
विशाल, बहुमंजिला और भव्य,
विराजेंगे प्रभु श्रीराम तो देखेगा जग!
रामराज्य की कल्पना लिए ,
करोड़ों हृदय हैं आस लगाए
पधारें प्रभु श्रीराम तो
जन जन का जीवन धन्य हो जाए!
उल्लास उमंग की है अनुभूति
जगी चेतना हर भारतीय की
सम्राट भी अपने बने हैं व्रती
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के हैं मुख्य अतिथि!
22 जनवरी को,
होली , दिवाली का मनेगा उत्सव संग
आभा चेतना देखकर राष्ट्र की
दुनिया रह जाएगी दंग!
विश्व गुरु का गौरव पुरातन
फिर से लौट कर आएगा
न्याय , शांति, सद्भाव, समन्वय का,
मार्ग भारत बतलाएगा।
गूंजेगा सिर्फ एक ही नारा
जय श्री राम का भारत प्यारा
विज्ञान, प्रद्यौगिकी , अनुसंधान
चाहे हो अंतरिक्ष विज्ञान
सबका बनेगा सिरमौर,
अपने विकास को दुनिया देखेगी
केवल भारत की ओर।

लेखकमो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें:-

https://thesahitya.com/bhrasht-neta/

Similar Posts

  • भारत कहलाता है

    भारत कहलाता है धर्म-जात का भेद भुलाके , नागरिक हाथ मिलाता है, मुस्लिम-हिन्दू-सिख-इसाई का कोई नहीं कहलाता है । सभी जन को सिर्फ भारतवादी कहा जाता है, ऐसा किस्सा जनाब सिर्फ मेरे भारत में देखा जाता है। जहां अत्यंत हुबियाली से गणतंत्रता-स्वतंत्रता को मनाया जाता है, 21 तोपों की सलामी देकर भारतीय तिरंगा लहराया जाता…

  • नरेन्द्र कुमार की कविताएं | Narendra Kumar Poetry

    जरूरी है यह बात जीवन में सफलता के लिए जरूरी है यह बात,कहना न पड़े किसी को अच्छा से करो यह कार्य। जब आपको प्रत्येक कार्य के लिए पड़े टोकना,सफलता आपसे कोसों दूर है यह बात तू समझना। नित्य क्रिया में भी जब नहीं है अनुशासन,पशु ही हो तुम जो ढ़कता तन खाता है राशन।…

  • बालिका दिवस 24 जनवरी | Balika Divas

    बालिका दिवस ( Balika Divas )    बेटियां अब आतुर हैं, आगे कदम बढ़ाने को पुनीत कर तन मन, निहार रहीं धरा गगन । सौम्य सी मुस्कान लिए, निज ही निज सह मगन । दृढ़ संकल्पित होने लगीं, मंजिल अपनी पाने को । बेटियां अब आतुर हैं, आगे कदम बढ़ाने को ।। खोज रही है…

  • इतिहास | Itihaas par Kavita

    इतिहास ( Itihaas )    तकलीफ तो होती ही है, इतिहास पढ करके मुझे। सब सच पे झूठ को लाद कर, बकवास पढ करके मुझे। तकलीफ तो होती ही है…. यह राम कृष्ण की है धरा, जो चिर सनातन सत्य है, फिर क्यो बनाया सेकुलर, यह बात टिसती है मुझे। तकलीफ तो होती ही है…….

  • कौन बुझाये | Kavita Kaun Bujhaye

    कौन बुझाये! ( Kaun bujhaye )    दुश्मन जो आग लगाए पानी उसे बुझाये, पानी ही आग लगाए उसे कौन बुझाये।   माना यौवन के आगे न चलता जोर किसी का, मीठी-मीठी नजरों से जब होता कत्ल किसी का।   कोई थाम के बाँह को छोड़े कोई दूजा पार लगाए, जब दूजा ही बाँह को…

  • मानवता बना एक खिलौना | Manavta

    मानवता बना एक खिलौना ( Manavta bana ek khilona )  खिलौनों से खेलते खेलते कब आदमी आदमी से खेलने लगा, गुड्डे गुड़ियों से खेलते खेलते ना जाने कब गुड्डा,गुड्डी का बलात्कार करने लगा, कितना आसानी से सबने गुड्डी को खिलौना बना दिया, पर हर गुड्डा बुरा नहीं ये किसी ने सोचा ही नहीं, कभी ये…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *