Pyara Desh Hamara

प्यारा देश हमारा | Pyara Desh Hamara

प्यारा देश हमारा 

( Pyara desh hamara )

 

कल कल करती बहती रहती

धमनी  सी  नदियों  की  धारा

पग  धोता  है  सागर  जिसका

वह   है   प्यारा   देश   हमारा,

 

सिर समान काश्मीर सुशोभित

महक  वादियां  जिसका प्यारा

शोभित जिस पर ताज हिमालय

वह   है   प्यारा    देश   हमारा।

 

ऊंचे – ऊंचे  हिम  शिखरों से

झरता  झरना  झर- झर न्यारा

जहां  चमकते  रवि की किरणें

वह   है   प्यारा   देश   हमारा।

 

मैदानों   की   हरियाली  भी

रंग  देती  भू   जगती   सारा

जहां   वसंती  महकें   खुशबू

वह   है   प्यारा  देश  हमारा।

 

उत्तर  दक्षिण  पूरब  पश्चिम

गूंजे  ध्वनि  धर्मों  का  प्यारा

जहां  न  कोई गैर किसी का

वह   है   प्यारा  देश  हमारा।

 

होत  सवेरा  खग – कुल गातें

गीत   सुमंगल   प्यारा   प्यारा

शीतल   बहे  समीर  जहां  पर

वह   है   प्यारा   देश   हमारा।

 

मिलता  जहां  थके  हारे को

अपनों   जैसा   एक   सहारा

जहां  सभी  में  अपनापन  है

वह  है  प्यारा  देश  हमारा।

 

भारत माता की जय जय का

चहुदिश   गूंजे   जयजयकारा

स्वर्ग जहां जिस मिले धरा पर

वह   है   प्यारा  देश  हमारा।

 

Similar Posts

  • हे! माॅं | Kavita Hey Maa

    हे! माॅं ( Hey Maa )   हे मां आ जा तू फिर से तेरे आंचल में छिप जाऊं , मैं बैठ गोंद में तेरे फिर देख तुझे मैं पांऊ। तू लिए वेदना असीमित पाली भी मुझको कैसे? तेरी त्याग तपस्या करुणा नैनों से झरते आंसू गिरते तेरे आंचल में मैं भूल जिसे ना पाऊं।…

  • गणेश वंदन | Ganesh Vandana

    गणेश वंदन ( Ganesh Vandana ) ऊँ गं गणपतये सर्व कार्य सिद्धि कुरु कुरु स्वाहा ऊँ……. आज गणपत पधारे है, आज गणपत पधारे द्वार सभी मिलकर दर्शन लो..-2 आज गणपत पधारे द्वार सभी मिलकर दर्शन लो….-2 रिद्धि-सद्धि के दाता कार्तिकेय के भ्राता-2 पार्वती सुत नंदन नमस्तु प्रमोदन् गणनायक गजानंदन सिद्धिविनायक पधारे है-2 आज गणपत पधारे…

  • पथ पर आगे बढ़ना होगा | Path par Aage Badhna Hoga

    पथ पर आगे बढ़ना होगा ( Path par aage badhna hoga )    चलें  आंधियां  चाहे जितना   धुसित  कर  दे सभी दिशाएं      पिघल  चले अंगारे पथ  पर         उठे  ज्वालाएं  धू-धू नभ  में             फिर भी हमको चलना होगा,               पथ  पर  आगे  बढ़ना होगा।   हंस हंस कर भी रोकर भी…

  • लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल | Poem On Sardar Vallabh Bhai Patel

    लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ( Lohpurush Sardar Vallabh Bhai Patel )   भारत वर्ष की एकता और अखंडता के प्रतीक थे, आवाज़ जैसे सिंह की दहाड़ ग़रीबों के सरदार थे। दुश्मनों के लिए ज़लज़ला तो कभी यह तूफ़ान थे, भारत भूमि के लाल और देश के वह वफादार थे।।   देश के पहले गृहमंत्री एवं…

  • वो बचपन के दिन | Bachpan par kavita

    °°° वो बचपन के दिन °°° ( Wo bachpan ke din )   कहाँ गए बचपन के, सुनहरे प्यारे “वो” दिन || 1. कुछ पल ही सही,पर हम भी कभी,साहूकारों मे आते थे | जब -तब हमनें बाजी मारी,तब नगर सेठ कहलाते थे | कुछ पल के लिए ,कुछ क्षण के लिए,दरबार हमारा लगता था…

  • श्रीगंगा-स्तुति

    श्रीगंगा-स्तुति (गंगा दशहरे के शुभ अवसर पर)   जगत् पावनी जय गंगे। चारों युग त्रिलोक वाहनी त्रिकाल-विहारिणी जय गंगे।।   महा वेगवति, निर्मल धारा, सुधा तरंगिनी जय गंगे। महातीर्था, तीर्थ माता , सर्व मानिनी जय गंगे।।   अपारा, अनंता, अक्षुण्ण शक्ति, अघ-हारिणी जय गंगे। पुण्य-मोक्ष-इष्ट प्रदायिनि, भव-तारिणी जय गंगे।।   “कुमार”मन पावन करो ,शिव जटा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *