प्रश्न | Prashn

प्रश्न

( Prashn )

 

हर आदमी गलत नहीं होता
किंतु ,घटी घटनाएं और
मिलते-जुलते उदाहरण ही उसे
गलत साबित कर देते हैं

भिन्नता ही आदमी की
विशेषता है
किसी की किसी से समानता नहीं
न सोच की ना व्यवहार की
तब भी कर लिया जाता है शामिल
उसे भ्रम और वहम की कतार में

शुरू से वह गलत नहीं होता
नहीं चाहता है गलत होना
किंतु,गलत हो जाने की जिद्द में
अपने सत्यता भी सिद्ध नहीं करता

बेवजह की तर्क बाजी से अलग
या तो हो जाता है खामोश या
कर लेता है स्वीकार
ना इलाज बीमारी की तरह

एक सही को भी बना दिया जाता है गलत
समाज कभी स्वीकार नहीं करता अपनी कमी
कहते हैं जबकि
व्यक्ति ही समाज की इकाई है
व्यक्ति से ही समाज है और समाज से ही व्यक्ति है

तब,प्रश्न उठता है कि प्रश्न किससे किया जाए
व्यक्ति से या समाज से
सही गलत का निर्णय कौन करे

 

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

ढलती साँझ | Dhalti Saanjh

Similar Posts

  • याद न जाये, बीते दिनों की | Yaad Na Jaye

    याद न जाये, बीते दिनों की ( Yaad Na Jaye Beete Dinon Ki )   बैठी हूँ नील अम्बर के तले अपनी स्मृतियों की चादर को ओढ़े जैसे हरी-भरी वादियों के नीचे एक मनमोहक घटा छा जाती है। मन में एक लहर-सी उठ जाती है जैसे कोई नर्म घास के बिछौनों पर कोई मंद पवन…

  • मिठास | Mithaas

    मिठास ( Mithaas )    लग जाती है अगर दिल को कही किसी की बात तुम्हें तो लगती होगी तुम्हारी भी कही क्या कभी सोच हो तुमने इस बात को भी बातों का असर कभी एक पर ही नहीं पड़ता यह चीर हि देती है हृदय जिस किसी के लिए भी कहीं जाए चाहते हो…

  • मधुर-मधुर मेरे दीपक जल

    मधुर-मधुर मेरे दीपक जल नभ,जल और धरित्री का, अंधियारा छट जाएसदैव ऐसे मधुर-मधुर मेरे दीपक जल । पुनि स्नेहिल गंगा पर्वत शिलाओं से निकल जाए,सदैव ऐसे मधुर-मधुर मेरे दीपक जल । कभी भटकाव ना किसी की जिन्दगी में आए,सदैव ऐसे मधुर-मधुर मेरे दीपक जल । सत्य-न्याय की हवा, जल,थल,नभ में फैल जाए,सदैव ऐसे मधुर-मधुर मेरे…

  • तू मेरा आसमान

    तू मेरा आसमान मैं वो चाँद, जिसका तेरे बिन ना कोई आसमां,तेरी बाहों के बिना हर रात लगे बेजुबां।सितारे भी बुझने लगे मेरी तन्हाइयों से,तेरी हँसी के बिना अधूरी है ये दास्तां। बादल भी अब मुझसे सवाल करते हैं,क्यों गुमसुम से रहते है, किसे याद करते हैं?मैं कहूँ क्या उनसे, कौन समझेगा दर्द मेरा,तेरी बिना…

  • मन की पीड़ा

    मन की पीड़ा मन की पीड़ा से जब कांपीं उंगली तो ये शब्द निचोड़ेअक्षर-अक्षर दर्द भरा हो तो प्रस्फुटन कहाँ पर होगा अभिशापों के शब्दबाण लेकर दुर्वासा खड़े हुए हैंकैसे कह दूँ शकुन्तला का फ़िर अनुकरण कहाँ पर होगा नया रूप धर धोबी आए मन में मैल आज भी उनकेईश्वर ही जाने सीता का नव…

  • याद नहीं अब तो कुछ भी | Yaad Nahi

    याद नहीं अब तो कुछ भी ( Yaad nahi ab to kuch bhi )    याद नहीं अब तो कुछ भी बदली है तस्वीर यहां। जो मुखोटे पल-पल बदले बदली है तकदीर यहां। विश्वास प्रेम की धाराएं या बदल गई जीवन धारा। झूठ कपट ईर्ष्या मे मानव लोभ मोह में पड़ा सारा। याद नहीं अब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *