Mithaas

मिठास | Mithaas

मिठास

( Mithaas ) 

 

लग जाती है अगर दिल को

कही किसी की बात तुम्हें

तो लगती होगी तुम्हारी भी कही

क्या कभी सोच हो तुमने इस बात को भी

बातों का असर

कभी एक पर ही नहीं पड़ता

यह चीर हि देती है हृदय

जिस किसी के लिए भी कहीं जाए

चाहते हो जिस चीज को तुम पाना

वही और भी पाना चाहते हैं तुमसे

नियम एक ही अटल है दुनिया में

पाओगे वही जो बांटोगे और को

भावनाएं अलग नहीं होतीं सभी में

एक जैसी हैं, प्राणवायु की तरह

परिस्थितियाँ मूल होती हैं व्यक्ति की

मजबूरी के साथ मजबूर होता है इंसान भी

प्रतिफल से अलग फल नहीं मिलता

खिल तो जाता है कमल कीचड़ में भी

किंतु, सागर में कमल नहीं खिलता

मिठास जरूरी है हृदय के मिलन में

 

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

प्रश्नों के घेरे में | Prashno ke Ghere Mein

Similar Posts

  • भूल गए सावन के झूले | Sawan ke Jhoole

    भूल गए सावन के झूले ( Bhool gaye sawan ke jhoole )    भूल गए सावन के झूले, भूल गए हर प्रीत यहां। भाईचारा प्रेम भूले, हम भूल गए हैं मीत यहां। भूल गए सावन के झूले मान सम्मान मर्यादा भूले, सभ्यता संस्कार को। रिश्ते नाते निभाना भूले, अतिथि सत्कार को। गांव की वो पगडंडी,…

  • अलौकिक भारत भूमि

    अलौकिक भारत भूमि ज्ञान विज्ञान का पोषक रहा भारत ,ज्योतिषी ज्ञान,जग को वेद दिया ।शुश्रुत ने दी शल्य चिकित्सा वही,चरक,धनवंतरी ने आयुर्वेद दिया।। वराहमिहिर,ब्रह्मगुप्त,बौधयान और,कणाद,भास्कराचार्य विज्ञ यही हुए।जहाँ आर्यभट्ट ने जग को शून्य दिया,तो योग पतंजलि से लोग नीरोग हुए।। विदुषी, मनीषियों से भरा देश मेरा,कला साहित्य में सदा समृद्ध रहा।कालिदास,कबीरा ,तुलसी,जायसी ,सूर,मीरा,रत्नाकर कर वद्ध…

  • बिनकहे | Kavita Binkahe

    बिनकहे ( Binkahe ) रहते हों इंसान जहाँ वो मकान खंडहर नहीं होते रहते हों जहाँ फकत इंसान वो महल भी खंडहर से कम नहीं होते बुलावा हो फर्ज अदायगी का ही तो वहाँ भीड़ ही जमा होती है आते हैं बनकर मेहमान लोग उनमे दिली चाहत कहाँ होती है शादी का बंधन भी तो…

  • मुहूर्त | Muhurat par kavita

     मुहूर्त  ( Muhurat )   क्यों भागे मनवा व्यर्थ मुहूर्त के पीछे || 1.न जन्म मुहूर्त से हुआ, न मृत्यू होगी किसी मुहूर्त मे | फिर क्यो सारी जिन्दगी घूमें, शुभ मुहूर्त के चक्कर मे | क्या शुभ है क्या अशुभ, सब आधीन है प्रकृति सूत्र मे | फिर क्यों सारी जिन्दगी ढूंडे, खट्टापन मीठी…

  • आमिर इंडिया गरीब भारत | Amir India Garib Bharat

    आमिर इंडिया गरीब भारत ( Amir India Garib Bharat )    अमीर इंडिया में खुश है गरीब भारत में जल रहा । तरक्की हो रही इंडिया वालों की और कहते हैं भारत बदल रहा ।। अमीरों का इंडिया में बोलबाला है गरीबो का तो भगवान रखवाला है । सारी खुशियां हैं अमीरों के लिए गरीबों…

  • उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचन्द | Munshi Premchand

    उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचन्द ( Upanyas Samrat Munshi Premchand )    महान-साहित्यकारों में आज उनको गिना जाता, क़लम का जादूगर सम्पूर्ण विश्व जिनको कहता। प्रसिद्ध लेखक, उपन्यास सम्राट भी कहा जाता, संवेदनशील रचनाकार कोई कहानीकार कहता।। जिनका वास्तविक बचपन-नाम था धनपत राय, उर्दू में जो कभी-कभी लिखते थें यह नवाबराय। बाद में अपना-नाम हिंदी में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *