Lekhak

लेखक | Lekhak

लेखक

( Lekhak ) 

 

सत्य का समर्थन और गलत का विरोध ही
साहित्य का मूल उद्देश्य है

कहीं यह पुष्प सा कोमल
कहीं पाषाण से भी सख्त है
कहीं नमन है वंदन है
कहीं दग्ध लहू तो कहीं चंदन है

मन के हर भावों का स्वरूप है साहित्य
हर परिस्थितियों के अनुरूप है साहित्य
साहित्यकार शिल्पकार है समाज का
भविष्य अतीत और आज का

अछूता नहीं काल की गति से
शरणागत नहीं अपनी मत से
साहित्यकार ही आईना है समाज का

जो सभी को रखना चाहे प्रसन्न हो सकता है शब्द लोलुप
किंतु साहित्य से अलग
सबको खुश रखना नहीं उसका कर्म
दूर दृष्टि ही केवल उसका धर्म

समझौता जो करें वह लेखक नहीं
मिटाता चले बैर भाव सभी के हृदय का
प्रयास हो समस्त के विलय का
किंतु हो विरोधी भी
है लेखक वही

सत्य की सहभागिता ही प्रमाण है
साहित्यकार ही जन-जन का प्राण है

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

घुटन | Ghutan

Similar Posts

  • कैसे लिखू | Kaise Likhoon

    कैसे लिखू ( Kaise Likhoon )   कैसे लिखू प्रेम गीत जब वर्दी खून से भीगे है कैसे देखूं बसंत के फूल जब आंख अश्रु से भीगे हैं कैसे भेजूं मैं प्रियसी को फूल जो मेरे भाई को चढ़ने है कैसे लिखू प्रेम गीत जब हृदय का रोना जारी है कैसे गाऊं मै प्रेम गीत…

  • गणतंत्र दिवस आया | Ganatantra Divas Aya

    गणतंत्र दिवस आया ! ( Ganatantra Divas Aya )   गणतंत्र दिवस फिर आया रे! चलो झंडा फहरायें। झंडा फहरायें और झंडा लहरायें, (2) एकता की ज्योति जलायें रे ! चलो झंडा फहरायें। शहीदों के पथ पर आओ चलें हम, जान हथेली पर लेकर बढ़ें हम। जोश लहू का दिखाएँ रे ! चलो झंडा फहरायें।…

  • बुद्ध पूर्णिमा | Kavita Buddha Purnima

    बुद्ध पूर्णिमा ( Buddha Purnima )   समरसता श्री वंदन, गौतम बुद्ध उपदेशों में धर्म कर्म आध्यात्मिक क्षेत्र, नर नारी महत्ता सम । जाति विभेद उन्मूल सोच, मानव सेवा परम धम्म । क्रोध घृणा द्वेष अनुचित, नेह समाधान उग्र आवेशों में। समरसता श्री वंदन,गौतम बुद्ध उपदेशों में ।। सम्यक दृष्टि संकल्प वचन, कर्म आजीविका परम…

  • किस मूरत को हम पूजे

    किस मूरत को हम पूजे किस मूरत को हम पूजे, जिसमें प्राण प्रतिष्ठा है। या मन मन्दिर में मेरे जो, जिसमें मेरी निष्ठा है।।१ बिना प्राण की मूरत पूजे,क्या मुझको फल देगी । मेरी विनय पुकार सुनेगी, मेरे कष्टों का हल देगी।।२ जिस मूरत में प्राण भरा है ,वह मूरत क्या सच्ची है । जिसमें…

  • बोलना बेमानी हो जाए

    बोलना बेमानी हो जाए बोलो!कुछ तो बोलोबोलना बेमानी हो जाएइससे पहले लब खोलो पूछोअरे भई पूछोपूछने मे जाता ही क्या हैपूछना जवाब हो जाएइससे पहले पूछ लो चलोचाहे कितनी पीड़ा होचलना बस कदमताल न हो जाएवैसे भीचलना जीवन की निशानी हैरुकना मौत की लिखोचाहे कुछ भीकिसी के वास्तेचाहे कितना खराब हो मौसमलिखना बस नारा न…

  • पीर हमरे करेजवा में आवल करी | Bhojpuri Kavita in Hindi

    पीर हमरे करेजवा में आवल करी (भोजपुरी-इलाहाबादी) गीत जब केउ सनेहिया क गावल करी। पीर हमरे करेजवा में आवल करी।। माया क जहान प्रेम सत्य क निशनवां, प्रेम की दीप जलै निशि दिनवा दिल में रहिके दिल काहे दुखावल करी।। पीर हमरे करेजवा…. राधाकृष्ण हीर रांझा प्रेम की मुरतिया, मीरा क प्रेम प्याला सुनि फटइ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *