Adheer

अधीर | Adheer

अधीर

( Adheer )

 

बह जाने दो अश्रु को अपने
कुछ तो दिल के छालों को राहत मिलेगी
बातों के बोझ को भी क्या ढोना
कुछ तो सोचने की मोहलत मिलेगी

बांध रखा है फर्ज ने वजूद को
उसे खोकर भी जिंदा रहना नहीं है
अदायगी के कर्ज को चुकाना भी जरूरी है
पथ से तुझे आखिर तक भटकना नहीं है

माना के सब्र का बांध टूट ही जाता है
फिर भी रोक ले बहाव से खुद के घर को
बिखर जाएगा तेरे टूट जाने से
माली चमन से अलग नहीं होता कभी

लौट आते हैं परिंदों भी दूर गगन से
घोसले तो रहते हैं पेड़ पर ही
अभी नशा है दूर के नजारों का उन्हें
तेरी हर बात जाएगी सर स के ऊपर से ही

तेरी ही कलियां है महकने को आतुर हैं
कुछ देर ठहर धूप से कुछ तप जाने दे
आ जाएगी समझ भी उजाले के तपन की
हो न यूँ अधीर ,कुछ उन्हें भी उड़ जाने दे

 

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

तेवर | Tevar

Similar Posts

  • माँ सब दुनिया से प्यारी | Hindi Poem on Maa

    माँ ( Maa )   माँ दुनिया का सबसे छोटा शब्द सही पर इससे बढ़कर शब्द नहीं माँ तो इस दुनिया से बेखबर मांँ होती सबसे अलग बेटा बेटी में भेद न करती प्रेम से हम सबको रखती गर किसी पर दुख आ जाएं उसका दिल तिलमिला जाएं मांँ होती है हरा वृक्ष सदा उसकी…

  • आई फिर जनता की बारी | Kavita Janta ki Bari

    आई फिर जनता की बारी   आने लगे नेता पारापारी, कि आई फिर जनता की बारी। बढ़ी गइल कितनी बेकारी, महंग भइल दाल -तरकारी। बगुला भगत बनि-बनि जइसे आए, वोटवा की खातिर वो दामन बिछाए। घूमें जइसे कोई शिकारी, कि आई फिर जनता की बारी। आने लगे नेता पारापारी, कि आई फिर जनता की बारी।…

  • निज भाषा | Nij Bhasha

    निज भाषा ( Nij Bhasha )    देना ही है यदि मान हिंदी को बढ़ानी ही है पहचान हिंदी की क्या होगा एक दिन के मनाने से दो स्थान इसे जैसे माथे के बिंदी की हर पल सोते जागते उठाते बैठते कहते रहो राम राम जय मां भारती निज भाषा ही है मूल तत्व ज्ञान…

  • कुदरत की आवाज | Kavita Kudrat ki Aawaj

    कुदरत की आवाज ! ( Kudrat ki aawaj )   कुदरत से छल करके कहाँ जाओगे, बहाया उसका आँसू तो बच पाओगे? कुदरत का सिर कुचलना मुनासिब नहीं, बचाओगे उसको तो दुआ पाओगे। जोशीमठ में जो मची है हाय – तौबा, क्या फजाओं को फिर से हँसा पाओगे? काटा पहाड़, बनाई हाट, सुरंग,सड़क, क्या फिर…

  • धर्म कर्म में हो बदलाव

    धर्म कर्म में हो बदलाव धर्म , संस्कृति की सरल धारा में ,कर्म की क्षमता को भूल गए हैं । कुरीतियां , जहरीली हवा बहाकर ,कैसे सबको मानव धर्म में वापस लाएं । आंखों को बंद कर मन की ग्रंथि चोक हुई,आलोचक भी हथियार डाल चुके हैं । शुद्ध विचारों की गंभीरता पर हास्य आया…

  • जय हो | Jai Ho

    जय हो ( सूर्य नमस्कार एवं युवा दिवस विशेषांक )   जय हो, जय हो, जय युवा वर्ग, जय हो, जय हो, जय योगा पर्व। जय हो…।। सूर्य नमस्कार नित्य ही करो, जीवन में खुश सर्वदा ही रहो। योगा पर्व की सभी को बधाई, युवा दिवस की हार्दिक बधाई। जय हो…।। स्वस्थ रहो तुम निरोगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *