आओ चलें, सनातन धर्म की ओर

आओ चलें, सनातन धर्म की ओर

सृष्टि पटल दिव्य चेतना,
स्पर्शन परमानंद अपार ।
स्नेह प्रेम उद्गम स्थल,
उरस्थ शोभित सुसंस्कार ।
मुदित मना मानस मुनियों सा,
मंथन चिंतन ज्ञान ध्यान भोर ।
आओ चलें, सनातन धर्म की ओर ।।

यज्ञ पावन मानवता,
तन मन धन उपकार ।
ब्रह्म ऊर्जा सदा शीर्ष,
जीवन प्राण आधार ।
शमन दमन आडंबर पाखंड,
सर्व सुख मंगल कामना पुरजोर ।
आओ चलें, सनातन धर्म की ओर ।।

सत्य प्रेम सेवा करुणा,
जन जन हृदय अंगीकार ।
त्याग समर्पण तप संयम,
हर पल सतयुग सम संसार ।
लावण्य प्रभा मनुज मुख,
नित ओजस्वी मुस्कान सराबोर ।
आओ चलें, सनातन धर्म की ओर ।।

गुरु वचन सद्गुण संगम,
शिक्षण अधिगम अनूप सार ।
परिष्कृत चितकर्म वृत्ति,
नव प्रकाश नव विस्तार ।
नर नारी निः श्रेयस निश्छल,
परस्पर मर्यादा आदर गुणगान ठोर ।
आओ चलें,सनातन धर्म की ओर ।।

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें :-

गौ सेवा | Gau Seva

Similar Posts

  • हॉकी का कांस्य पदक | Kavita Hockey Kansya Padak

    हॉकी का कांस्य पदक ( Hockey Kansya Padak ) भारत के शेरों ने फिर परचम लहराया है। पेरिस में हॉकी का कांस्य पदक आया है। जुनून,जज़्बे ने दिलों को जीत लिया मधुर। गर्व से भारतवासियों का सिर ऊंचा उठाया है। हॉकी के मैदान में तिरंगा शान से फहराया है। हर चुनौती को वीरों ने वीरता…

  • ईमानदारी | Imandari par kavita

    ईमानदारी ( Imandari )    ईमानदारी बहुत दुखी है झूठ का बोलबाला है लूट खसोट निरंतर जारी निकल रहा दिवाला है   दीन ईमान की बातें सारी जनभाषण में बह जाती है छल कपट का राज हो रहा ईमानदारी दब जाती है   मेहनत मजदूरी जो करते सदा चलते सीना तान अटल रहे सच्चाई पर…

  • औघड़ दानी | Aughad dani par kavita

    औघड़ दानी ( Aughad dani )   जब कोई ना हो सहारा रिश्तो के बंधन से हारा फिरता जब तू मारा मारा देता एक ही साथ तुम्हारा औघड़ दानी बाबा प्यारा जिसने भवसागर को तारा मिले नदी को जैसे किनारा वह हरता है संकट सारा वह जाने कष्ट है हमारा करता जीवन में उजियारा जो…

  • आन बान शान हिंदी | Aan Baan Shaan Hindi

    आन बान शान हिंदी ( Aan baan shaan Hindi )    आन बान शान हिंदी, देश की पहचान हिंदी। गीत बन गूंजे धरा पे, देशभक्ति का गान हिंदी। महकती बयार हिंदी, शील गुण आचार हिंदी। संस्कारों की गरिमा, अपनापन और प्यार हिंदी। काव्य का श्रृंगार हिंदी, लेखों का आधार हिंदी। सृजन को संजोए रखती, कृतियां…

  • राष्ट्रीय युवा दिवस : स्वामी विवेकानंद

    राष्ट्रीय युवा दिवस : स्वामी विवेकानंद स्वामी विवेकानंद महान।सब करते उनका सम्मान।।यह युवा दिवस उनके नाम।हिंदुस्तान की थे वो शान।। देश की संस्कृति को बचाया।हिंदुस्तान का मान बढ़ाया।।सच रहा पर वो सदा चले।ज्ञान का पाठ सबको पढ़ाया।। गरीब की मदद करो बताया।दिलों में देश का प्रेम जगाया।।प्यार स्वामी विवेकानंद जी ने।देश हित मार्ग सबको दिखाया।।…

  • .रौद्र रस | Raudra Ras Kavita

    .रौद्र रस  ( Raudra Ras )   मन करता है कभी, ज़ुबां के ताले अब खोल दूँ, है दुनिया कितनी मतलबी जाके उनको बोल दूँ, उतार फेंकूँ उनके चेहरे से चापलूसी के मुखौटे, सच के आईने दिखा बदसूरती के राज़ खोल दूँ, कैसी हवस है यह पैसे की जो ख़त्म नहीं होती, चाहूँ तो सच…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *