आओ चलें, सनातन धर्म की ओर

आओ चलें, सनातन धर्म की ओर

सृष्टि पटल दिव्य चेतना,
स्पर्शन परमानंद अपार ।
स्नेह प्रेम उद्गम स्थल,
उरस्थ शोभित सुसंस्कार ।
मुदित मना मानस मुनियों सा,
मंथन चिंतन ज्ञान ध्यान भोर ।
आओ चलें, सनातन धर्म की ओर ।।

यज्ञ पावन मानवता,
तन मन धन उपकार ।
ब्रह्म ऊर्जा सदा शीर्ष,
जीवन प्राण आधार ।
शमन दमन आडंबर पाखंड,
सर्व सुख मंगल कामना पुरजोर ।
आओ चलें, सनातन धर्म की ओर ।।

सत्य प्रेम सेवा करुणा,
जन जन हृदय अंगीकार ।
त्याग समर्पण तप संयम,
हर पल सतयुग सम संसार ।
लावण्य प्रभा मनुज मुख,
नित ओजस्वी मुस्कान सराबोर ।
आओ चलें, सनातन धर्म की ओर ।।

गुरु वचन सद्गुण संगम,
शिक्षण अधिगम अनूप सार ।
परिष्कृत चितकर्म वृत्ति,
नव प्रकाश नव विस्तार ।
नर नारी निः श्रेयस निश्छल,
परस्पर मर्यादा आदर गुणगान ठोर ।
आओ चलें,सनातन धर्म की ओर ।।

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें :-

गौ सेवा | Gau Seva

Similar Posts

  • शिक्षा का आधार | Kavita Shiksha ka Aadhar

    शिक्षा का आधार ( Shiksha ka Aadhar )   इल्म की रौशनियाँ जग में जो फैलाते हैं, ज़िन्दगी जीने का गुर जो हमें सिखाते हैं, लड़खड़ाहती है , जब भी ज़ुबाने हमारी, शिक्षक ही हर्फ-बा-हर्फ हमको रटाते हैं, अलिफ़ से अल्लाह की पहचान कराते, गीता बाईबिल में , ख़ुदा वही दिखाते हैं, वालिदैन का दुनिया…

  • बालिका दिवस 24 जनवरी | Balika Divas

    बालिका दिवस ( Balika Divas )    बेटियां अब आतुर हैं, आगे कदम बढ़ाने को पुनीत कर तन मन, निहार रहीं धरा गगन । सौम्य सी मुस्कान लिए, निज ही निज सह मगन । दृढ़ संकल्पित होने लगीं, मंजिल अपनी पाने को । बेटियां अब आतुर हैं, आगे कदम बढ़ाने को ।। खोज रही है…

  • क्या करूं | Kya Karoon

    क्या करूं ( Kya karoon )   मैं अज्ञानी हूं , ज्ञान बांटता हूं क्या करूं, इंसान हूं इंसान बांटता हूं….   बोझभर किताबें पड़ी हैं घर मे कितनों को तो दीमक भी चाट गए हैं देखता हूं जाते आते लोगों को बुत खाने सोचता हूं सब पगला गए हैं करता नही पूजा पाठ, तब…

  • मेरा प्यार | Kavita Mera Pyar

    मेरा प्यार  ( Mera Pyar ) दिल है सुंदर मन है सुंदर। और तुम भी हो सुंदर। दिलकी बातें कह नहीं पाती। पर मन के भाव दिखती हो।। करते हो यदि प्यार तुम तो आँखो से कह दो। प्यार तुम्हारा छुप न रहा। अब तो तुम कुछ कह दो।। मन तेरा अब भटक रहा है।…

  • और झनकन | Kavita jhanakan

    और झनकन ( Aur jhanakan )   तार वीणा के शिथिल इतनी स्पंदन और झनकन। बिना कंगन असह्य खनकन और झनकन।। शांत अन्तस्थल में कल कल की निनाद। चिरन्तन से अद्यतन तक वही संवाद। इतीक्षक कब होगा दरपन जैसा ये मन और झनकन।। बिना कंगन० करुण क्रंदन चीख बहती अश्रुधारा। जब विभू था सम्प्रभू था…

  • खून सस्ता पानी महंगा | Khoon Sasta Pani Mehnga

    खून सस्ता पानी महंगा ( Khoon sasta pani mehnga )    प्यासे को पानी भोजन देना हमें सिखाया जाता था। मोड़ मोड़ पे प्याऊ लगवा के नीर पिलाया जाता था। महंगाई ने पांव पसारे अब पनघट भी कहीं खो गया। बोतलों में बिकता नीर खून से पानी महंगा हो गया। ईर्ष्या द्वेष बैर भर ज्वाला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *