झरती बुंँदियों संग आखरों की जुगलबंदी

झरती बुंँदियों संग आखरों की जुगलबंदी…

 

सावनी सहर का आलम
गर्म चाय की प्याली और हम
पसंदीदा पुस्तक का साथ
नर्म – नम बूंँदों की तुकबंदी
ऐसी बंदिश इस उजास में
रच देती है सबसे सुहाने पल।

आंँगन बुहारती बूँदें
आनंद वर्षा में भिगो
भावों की तपिश को
शीतल कर देती है कि
नई इबारत की नई रोशनी
खिल जाती है मन के भीतर।

शफ़े पर उमड़ते- घुमड़ते
भाव का कुहासा फिर
घिरने लगता है बुंँदियों संग
खिड़की के ग्लास पर
घनीभूत हो फिर
पिघलने लगता है धारों में
पुस्तक के लघु वातायन से
निकल वृहृदाकार होते हुए
कि बंदिश पहुंँच जाती है
अपने अंजाम पर ।

@अनुपमा अनुश्री

( साहित्यकार, कवयित्री, रेडियो-टीवी एंकर, समाजसेवी )

भोपाल, मध्य प्रदेश

aarambhanushree576@gmail.com

यह भी पढ़ें :-

पुत्री का पिता | Putri ka Pita

Similar Posts

  • ३३ प्रतिशत आरक्षण | 33 Percent Aarakshan

    ३३ प्रतिशत आरक्षण   नारी बिल पारित हुआ मोदी जी ने सम्मान दिया और पूरे भारत ने भी यह माना है नारी शक्ति को फिर से पहचाना है ।। मातृशक्ति सदा रही सहाय , घर में रहे तो खयाल रखे सबका , घर के सदस्यों,परिवार जन का फिर क्यूं उसको रहने दे असहाय।। “राष्ट्रपति मुर्मू…

  • वक़्त | Kavita waqt

    वक़्त ( Waqt )   जब से छाया गुनाहों की पड़ने लगी । रूह मेरी ही मुझसे झगड़ने लगी ।।   तेज आंधी से जंगल जब हिलने लगे । सूखे पेड़ों की दम तब उखड़ने लगी ।।   मन के बीरान जंगल डराने लगे । गर्म बालू सी तबीयत बिगड़ने लगी ।।   वक़्त के…

  • कर्म करता चल | Kavita karma karta chal

    कर्म करता चल ( Karma karta chal )     कर्म करता चल बटोही, कर्म करता चल राह में कांटे मिले तो, ध्यान देकर चल।   जिंदगी के इस सफ़र में कष्ट है हर पल फूल भी कांटों में खिलते ये समझ कर चल।   देख कर कांटे कभी भी ना समझ निर्बल दुःख देते…

  • आदमी बढ़ने लगा | Poem aadmi badhne laga

    आदमी बढ़ने लगा ( Aadmi badhne laga )   आदमी से आदमी ही, आजकल डरने लगा । रौंदकर रिश्तों को जब, आदमी बढ़ने लगा ।।   नीम, इमली और बरगद पूछते, कब आओगे.? छोड़कर वो गांव जब, परदेश को चलने लगा ॥   दूरियाँ उसने बना ली, जो कभी परछाई था मुफलिसी का जब अंधेरा,…

  • कृष्ण | Krishna Kavita Hindi

    कृष्ण ( Krishna )    सूर्य से चन्द्र में आए कृष्ण, बाल रूप दिखाए कृष्ण। काल-कोठरी में लिए जनम, माखन, माटी खाए कृष्ण। ब्रह्मांड दिखाए यशोदा जी को, नन्द की गाय चराए कृष्ण। राधा -मीरा दोनों ने चाहा, प्रेम की ज्योति जलाये कृष्ण। एक दरस दीवानी, एक प्रेम दीवानी, प्रीति का स्वाद चखाए कृष्ण। प्रेम…

  • खाटू वाला श्याम हमारा | Khatu Shayam

    खाटू वाला श्याम हमारा ( Khatu Wala Shayam Hamara )   हारे का सहारा,खाटू वाला श्याम हमारा शेखावाटी उत्संग खाटू नगरी, जन आस्था परम धाम । धर्म कर्म पावनता अथाह, दर्शित अलौकिकता अविराम । दुःख कष्ट मूल विलोपन, अविरल सुख समृद्धि धारा । हारे का सहारा, खाटू वाला श्याम हमारा ।। कलयुग कृष्ण अवतारी बाबा,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *