कविता कभी हँसाती कभी रुलाती | Kavita Kabhi Hasati

कविता 

( Kavita )

 

कविता कभी हँसाती है,
कविता कभी रुलाती है,
सामाजिक कुरीतियों पर
कविता प्रहार कराती है!

कविता संवेदना लाती है,
कविता वेदना दिखाती है,
समाज को जागरूक करके
कविता चेतना दर्शाती है।

कविता प्रेम बरसाती है,
कविता समर्पण जगाती है,
प्रतिशोध की ज्वाला जला
कविता अगन भड़काती है।

कविता आत्ममंथन है,
कविता ह्रदय दर्पण है,
युगल प्रेमी प्रेमिकाओं का
कविता कराती मिलन है।

कवि : सुमित मानधना ‘गौरव’

सूरत ( गुजरात )

#sumitkikalamse

यह भी पढ़ें :-

अधूरापन | Kavita Adhurapan

Similar Posts

  • एक कप चाय गरम | Chai Garam

    एक कप चाय गरम ( Ek Cup Chai Garam )   जब भी मिलती हमें चाय-गरम, खुल जाता है यह हमारा करम। निकल जाते अंदरुनी पूरे भरम, हम हो जाते है भीतर से नरम।। मैं न करता चाय काफ़ी में शरम, परिवार रिश्तेदार या मित्र परम। ठण्डी हो चाहे फिर वह हो गरम, जहाँ पर…

  • विदाई का पल | Beti ki bidai par kavita

    विदाई का पल ( Bidai ka pal )    एक एक करके मेरे आँगन में चहकती महकतीं फुदकती चिड़िया जा रही है मुझसे दूर…. नयें आशियानें में तुम्हें याद है प्रिया बेटा जब कोचिंग संस्थान में तुम्हें छोड़ते समय मैंने देखी थी तुम्हारी भरी भरी आँखें और पूछते ही मेरे सीने से लगकर तुम रोने…

  • मैं नदी का शोर हूँ

    मैं नदी का शोर हूँ ( पूर्णिका ) मैं नदी का शोर हूँ मैं हूँ परिंदों का बयान, काट सकते हो अगर तो काट लो मेरी ज़ुबान। मैं अगर मिट्टी महज़ होता दफ़न आसान था।मैं हवा हूँ, रोशनी हूँ छेंक लूंगा आसमान । बिक रहे हैं ख़ुशनुमा नक़्शे खुले बाज़ार मेंखेत में उगता नहीँ हंसता…

  • वैदिक श्रेय श्री वंदन | Vaidik Shrey Shree Vandan

    वैदिक श्रेय श्री वंदन ( Vaidik shrey shree vandan )   विज्ञान के आधार में, वैदिक श्रेय श्री वंदन श्रुति ग्रंथ अप्रतिम महत्ता, ब्रह्म आलोक आगार । कारण प्रयोग प्रभाव तथ्य, स्वप्न प्रभा यथार्थ आकार । भौतिकी रसायन गणित संग, चिकित्सा सूत्र मर्म स्पंदन । विज्ञान के आधार में,वैदिक श्रेय श्री वंदन ।। विज्ञानी तपन…

  • ढेरा | Dhera

    ढेरा ( Dhera )    सवालों का ढेरा है बस दुआओं का सहारा है।। मंजिल की राहों में बसेरा है बस वक्त का चेहरा है।। सवालों ने घेरा है जिम्मेदारियों का पहरा है।। ख़्वाब में तो आसमान की उड़ान है खुदकी बनानी पहचान है।। सवाल है दिल में फैला, क्यू चल रहा तू दलदल में…

  • सावन में नहीं आए भरतार | Sawan mein Nahin Aaye Bhartar

    सावन में नहीं आए भरतार ( Sawan mein nahin aaye bhartar )   राह तक रही ये अंखियाॅं जो प्रेम दीवानी तेरी, साजन के बिन है अधूरी प्यारी सजनी ये तेरी। तेरे बिना साजन ये सावन लग रहा सूना-सूना, कब आओगे हमें बतादो तड़पे ये चाॅंदनी तेरी।। विरह में ऐसे तड़प रहें जैसे नही बदन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *