Shabd Pranay

शब्द प्रणय | Shabd Pranay

शब्द प्रणय 

( Shabd Pranay )

 

शब्द प्रणय में,संवर रही कविताई

उर भाव मृदुल मधुर,
श्रृंगार अनूप नित यथार्थ ।
संवाद अनुपम मोहक प्रभा,
साधन साध्य ध्येय परमार्थ ।
अथाह नैतिक तेजस्वी छवि,
संस्कारी अनुपमा जनमानस छाई ।
शब्द प्रणय में,संवर रही कविताई ।।

भव्य नवाचार अवबोधन ,
नवल धवल पथ प्रशस्त ।
निशि दिन सवित मार्गदर्शन,
बाधा समाधानिक शिकस्त।
नैराश्य तिमिर मूल पटाक्षेप,
आशा उमंग ज्योत जलाई ।
शब्द प्रणय में, संवर रही कविताई ।।

कर्म धर्म आस्था विश्वास,
सविनय सहृदय अभिनंदन ।
अर्थ पर्याय अमृत सुधा,
सर्वत्र सरित आनंद अभिवंदन ।
दैनिक जीवन शिष्टता अभिषेक,
व्यवहारिकी अंतर विमल मिताई ।
शब्द प्रणय में, संवर रही कविताई ।।

सहज सजग पुनीत दृष्टि ,
चाह स्वच्छ स्वस्थ परिवेश ।
नित्य प्रहरी स्नेह प्रेम बंधुत्व,
परिवार समाज संस्कृति देश ।
शंखनाद सेतु सकारात्मक सोच,
प्रीत रीत सदा निभाई ।
शब्द प्रणय में, संवर रही कविताई ।।

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

Similar Posts

  • पहचान | Kavita Pahchan

    पहचान ( Pahchan )   हम खामोश ही रहे और वो बोलते चले गए शुरू हि किया था हमने बोलना और वो उठकर चले गए यही हाल है आजकल के अपनों का न गिला रखते हैं न शिकायत करते हैं माहिर हो गए हैं वो वक्त के बस बोलने की कला रखते हैं उम्मीद रख…

  • मुझे आज भी याद है | Prem ras kavita

     मुझे आज भी याद है  ( Mujhe aaj bhi yaad hai )     मुझे आज भी याद है वो कमरा जहाँ…….. आखिरी बार मिले थे हम आज भी गवाह है, वो बिस्तर की चादर वो कम्बल……. जिसमें लिपटे थे हम एक दूसरे की बाहों में।   मुझे आज भी याद है वो कमरा जहां………..

  • उड़ता युवा

    उड़ता युवा आज के युग का उड़ता युवा ।खेल रहा वह जीवन से जुआ ।। युवाओं की आज बिगड़ी संगत ।संगत से ही मिलती सदा रंगत ।। गफलत में होते आज के युवा ।नहीं देखते आगे खाई है या कुआं ।। सब युवा करते अपनी मनमानी ।नशें में बर्बाद कर रहे जिंदगानी ।। घर-घर में…

  • विपदाओं के चक्रव्यूह

    विपदाओं के चक्रव्यूह   बाधाएं तो आतीं हैं, औ आगे भी आएंगी ! अविचल बढ़ो मार्ग पर अपने खुद ही मिट जाएंगी !! विकट समस्याओं के सम्मुख तुम तनिक नहीं घबराना ! बुद्धि,विवेक,धैर्य, कौशल से तुमको निजात है पाना !! विपदाओं के चक्रव्यूह से निकलोगे तुम कैसे ! आओ बतलाता हूं तुमको व्यूह रचो कुछ…

  • देखो हवाओं में जहर घोला जा रहा | Paryavaran Par Kavita

    देखो हवाओं में जहर घोला जा रहा ( Dekho hawaon mein zehar ghol ja raha )   देखो हवाओं में जहर घोला जा रहा ….. जंगलों को जड़ो से है काटा जा रहा  ….. देखो यहां ऑक्सीजन है नहीं फिर भी…. शहरों में आलीशां महल बनाया जा रहा ।   लगा कर  पेड़ हम  जमीं…

  • बढ़ई का इतिहास

    बढ़ई का इतिहास प्राचीन सभ्यता से जुड़ा हुआ है बढ़ई का इतिहास,कुशल कारीगरी शिल्प-कला है कारपेंटर के पास।करतें है इनके हृदय भगवान विश्वकर्मा जी निवास,फर्नीचर के कामों में यह लोग कर रहें है विकास।। छिल-छिलकर यह काठ को अद्भुत चीजें बना देते,ना देखा ना सोचा किसी ने मनमोहक रूप दे देते।दिल में उम्मीद लिए यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *