Kavita Deewaar

दीवार | Kavita Deewaar

दीवार

( Deewaar )

( 2 )

होते थे कभी मकान मिट्टी के कच्चे
मगर उनमे पलते थे प्यार पक्के
आज बढ़ने लगे हैं मकान पक्के
मगर रिश्ते दिल के हो गये हैं कच्चे

कभी होते थे रिश्ते खून के अपने
अब अपने ही करने लगे खून रिश्तों का
चलने लगे हैं खेल चौसर के अपने ही
शकुनि मरकर की भी आज जिंदा है दिलों मे

एक दीवार सी खिंच गई है रिश्तों के बीच
जहाँ बेबाक अल्फाज नहीं चलते
अपनों की तलाश खत्म हि नही होती
कोई किसी के अपने बनकर भी नहीं मिलते

जहाँ बरतनी हो सावधानी हर बात पर
जहाँ सोचना हो कि अब क्या कहा जाय
अपनापन कितना भी गहरा हो वहाँ
पर, ऐसे रिश्तों को क्या कहा जाय

धन, ज्ञान , वैभव, पद प्रतिष्ठा
सब व्यर्थ है विश्वास हि न हो जहाँ
लगन, भरोसा, उम्मीद क्या करें
निर्मलता का बहाव हि न हो जहाँ

( 1 )

गुड़िया सी जिंदगी होती नहीं
हर इंसान मे बंदगी होती नहीं
मिलते हैं काफ़िर भी नमाजीभी
एक सी सब की हस्ती होती नही

राहे उल्फत भी है बेवफाई भी
कहीं मातम है कहीं शहनाई भी
बहकने के रास्ते तो बहुत हैं यहाँ
मिलते हैं खंजर् भी रहनुमाई भी

तुमपर है चुनाव खुद के मंजिल का
मिल हि जाता है पता साहिल का
भीतर आपके जिद्द होनी चाहिये
जला दे मुश्किल को आग होनी चाहिये

जहन्नुम भी यहीं जन्नत भी यहीं
नफरत भी यहीं मुहब्बत भी यहीं
फैसला है कल का हाथ आपके
ऊँचाई भी यहीं गहराई भी यहीं

बंदिशें तो लगी हैं सभी पर यहाँ
आप भी अलग तो हो नही सकते
थक हार कर बैठ गये यदि तुम कभी
दीवार को तब फतह कर नही सकते

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

मुराद | Kavita Murad

Similar Posts

  • पर्यावरण देता हिदायत || Kavita

    पर्यावरण देता हिदायत ( Paryavaran deta hidayat )   मैं  पर्यावरण हूं,  तुम सब का आवरण हूं। रख लोगे गर मुझे सुरक्षित , हो जाओगे तुम भी सुरक्षित। मैं करू सहन अब  कितना? होता न सहन अब इतना। तुम मानव की गलती पर , मैं कुढ़ कुढ़ रोता हूं। मेरी एक ही गलती पर,  देखो…

  • क्या करूं | Kya Karoon

    क्या करूं ( Kya karoon )   मैं अज्ञानी हूं , ज्ञान बांटता हूं क्या करूं, इंसान हूं इंसान बांटता हूं….   बोझभर किताबें पड़ी हैं घर मे कितनों को तो दीमक भी चाट गए हैं देखता हूं जाते आते लोगों को बुत खाने सोचता हूं सब पगला गए हैं करता नही पूजा पाठ, तब…

  • रंगीन है मौसम | Rangeen hai Mausam

    रंगीन है मौसम ( Rangeen hai Mausam )   रंगीन है मौसम रंगीला है आलम फूलों से कलियों से कुछ रंग ले उधार इंतजार में तेरे मैं बैँठी तन मन संवार धीरे से हौले से चोरी से सबसे छुपते से ज़रा सा रंगवा लो खुदको थोड़ा सा रंग जाओ मुझको विरह की बदरंगियों को इँद्रधनुषी…

  • जीवन-भाग-2

    जीवन-भाग-2 हारना कब जितनाकब मौन रखना कबबोलना कब संतुलितहोंना कब विनम्रतापूर्वकपेश आना आदि – आदितब कहि जाकर हमइस जीवन रूपी नोकाको पार् पहुँचाने कीकोशिश कर सकते हैअतः हमनें आवेश मेंअपने आप को समनही रखा और अनियंत्रितहोकर बिना सोचें आक्रमकहोकर कुछ गलत सब्दोंका प्रयोग कर दिया तोइस जीवन रूपी नोका कोटूटने से वह डूबने से कोईभी…

  • मृत्यु तुल्य विश्वास | Kavita Mrityu Tulya Vishwas

    मृत्यु तुल्य विश्वास ( Mrityu Tulya Vishwas ) मृत्यु तुल्य विश्वास पड़ा है ,संजीवन पिलवाओ । रजनी के माथे पर कोई ,फिर बिंदिया चमकाओ।। तुम्हीं शिवा राणा लक्ष्मी हो ,और जवाहर गाँधी । तुमने ही मोड़ी थी बढ़कर ,काल चक्र की आँधी । अर्जुन जैसा आज यहाँ पर , तुम गाण्डीव उठाओ ।। मृत्यु तुल्य…

  • मां को शीश नवाते हैं | Kavita maa ko shish navate hain

    मां को शीश नवाते हैं ( Maa ko shish navate hain )   जिस मिट्टी की मूरति को, गढ़ गढ़ हमी बनाते हैं   शाम सुबह भूखे प्यासे, उसको शीश झुकाते हैं   सजा धजा कर खुद सुंदर, मां का रूप बताते हैं   बिन देखे ही बिन जाने, नौ नौ रूप दिखाते है  …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *