Hum Dil se Hare

हम दिल से हारे | Hum Dil se Hare

हम दिल से हारे

( Hum Dil se Hare )

 

दुनिया को देखने का अपना नुक़्ता-ए-नज़र है मेरा,
मोम के लिए मोम हूँ वरना हर लफ़्ज़ खंजर है मेरा,

हम दिल से हारे दिमाग़ करता ना ऐसी बेवकूफ़ियाँ,
रिश्ते निभाने की ख़ातिर ज़िंदगी हुआ ज़हर है मेरा,

मोहब्बतों की..बेपनाह गुल खिलाने की आरज़ू थी,
मगर नफ़रतों से जो हारे हुआ ये दिल बंजर है मेरा,

अक्सर..रिश्तों की तक़द्दुस को भूलते देखा सबको,
मुकद्दस रिश्तों के ये हश्र देख उफनता बहर है मेरा,

झूठी रौशनियाँ यह ज़ाहिरी आसाईशों की नुमाइशें,
इन सबसे बिल्कुल ही..मुख्तलिफ़ सा दहर है मेरा!

Aash Hamd

आश हम्द

( पटना )

यह भी पढ़ें :-

खाली | Kavita Khali

Similar Posts

  • तिश्नगी हमारी | Tishnagi Hamari

    तिश्नगी हमारी ( Tishnagi Hamari ) कुछ तिश्नगी हमारी भी बुझवाइए ज़रा।इक जाम मस्त आंखों से पिलवाइए ज़रा। क्या-क्या शिकायतें हैं पता तो चले हमें।उनको हमारे पास तो बुलवाइए ज़रा। शेअ़रो सुख़न में आपके चर्चे हैं हर तरफ़।कोई ग़ज़ल हमें भी तो सुनवाइए ज़रा। कर देना क़त्ल शौक़ से अरमाने नो-ब-नो।दामन से पहले दाग़ तो…

  • छोड़ो | Chhodo

    ‘छोड़ो’ किसी बहाने जब देखो छज्जे पर आना-जाना छोड़ोआता देख मुझे खिड़की में आकर बाल बनाना छोड़ो क्या नाता है तुमसे मेरा क्यों अपनापन जता रहे होहँस हँस के यूँ बार-बार नैनों से तीर चलाना छोड़ो मैं नसीब का मारा मुझको पाकर होगा हासिल क्याअपने दिल के बालू पर बरसाती फसल उगाना छोड़ो आहें भरना…

  • अश्क़ भी वो गिराने लगते हैं

    अश्क़ भी वो गिराने लगते हैं अश्क़ भी वो गिराने लगते हैंदूर जब भी हम जाने लगते हैं बातों में मुस्कराने लगते हैंहम उन्हीं के दीवाने लगते हैं जब कभी मिलते हैं सनम मुझसेतो अदा से रिझाने लगते हैं बात जिस दिन भी हो जाये उनसेदिन वही बस सुहाने लगते हैं याद आती है जब…

  • जाये यारो | Ghazal Jaye Yaro

    जाये यारो ( Jaye Yaro ) दिल की सरगोशी मिरी मुझको डराये यारो। हद कि बस याद वही याद क्यूं आये यारो। मुस्तकिल कह दो रहे उससे वो दिल में मेरे और जाना है तो फिर जल्द ही जाये यारो। मुझको मंजूर सज़ा जो वो मुक़र्रर कर दे शर्त बस ये की ख़ता मेरी बताये…

  • यहाँ चंचल नयन वाली कहाँ है

    यहाँ चंचल नयन वाली कहाँ है दिखाओ वह घटा काली कहाँ हैयहाँ चंचल नयन वाली कहाँ है जुबाँ उसकी सुनों काली कहाँ हैदरख्तों की झुकी डाली कहाँ है गुजारा किस तरह हो आदमी काजमीं पर अब जगह खाली कहाँ है जिसे हम चाहते दिल जान से अबहमारी वो हँसी साली कहाँ है मिलन अब हो…

  • अब क्या छोडूं | Ab Kya Chodu

    अब क्या छोडूं ( Ab Kya Chodu ) हॅंसना गाना बाल बनाना छोड़ दिया सब अब क्या छोडूं,दुनिया भर से बैर तुम्हें तो बोलो तो अब दुनिया छोडूॅं। अपनी सब आशाइश प्यारी सारे शौक अभी तक ज़िंदामुझसे है उम्मीद मगर ये हर ख्वाहिश हर सपना छोड़ूॅं। भॅंवरा सिफ़त तबीयत लेकर हर गुलशन में जाते लेकिन,चाह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *