Ghazal Jaye Yaro

जाये यारो | Ghazal Jaye Yaro

जाये यारो

( Jaye Yaro )

दिल की सरगोशी मिरी मुझको डराये यारो।
हद कि बस याद वही याद क्यूं आये यारो।

मुस्तकिल कह दो रहे उससे वो दिल में मेरे
और जाना है तो फिर जल्द ही जाये यारो।

मुझको मंजूर सज़ा जो वो मुक़र्रर कर दे
शर्त बस ये की ख़ता मेरी बताये यारो।

यूं तो कहने को वो हमराज़ मेरा है लेकिन
अपने सब राज़ वही मुझसे छुपाये यारो।

वो है माज़ी तो उसे भूल ही जाना अच्छा
ख़त यही सोच सभी उसके जलाये यारो।

शख़्स मुझसे वो अकेले में बात करता है
महफ़िलों में वो मगर आंख चुराये यारो।

मामले दिल के बड़े ही ये अजब होते हैं
तोड़ता दिल जो नयन दिल को वो भाये यारो।

सीमा पाण्डेय ‘नयन’
देवरिया  ( उत्तर प्रदेश )

सरगोशी– दिल की आवाज़
मुस्तकिल – हमेशा
मुकर्रर -निश्चित
माज़ी -अतीत

यह भी पढ़ें :-

आसां नहीं होता | Ghazal Aasan Nahi Hota

Similar Posts

  • आप सा कोई नहीं | Aap sa Koi Nahi

    आप सा कोई नहीं ( Aap sa Koi Nahi ) बेवफ़ा हैं बावफ़ा कोई नहीं इस जहां में आप सा कोई नहीं वक़्त आया जब बुरा तो यूँ लगा मुझसे जैसे आशना कोई नहीं मौत आयी तो कहा ये ज़ीस्त ने दूसरा तो रास्ता कोई नहीं एक माँ के सारे बच्चे मर गये इससे बढ़…

  • मैंने सीख लिया

    मैंने सीख लिया मन के भावों को होंठों पर लाना मैंने सीख लियालफ़्फ़ाज़ी में लोगों को उलझाना मैंने सीख लिया पहले थोड़ा डर लगता था फ़िर बेशर्मी ओढ़ी तोखुलकर हर महफ़िल में आना-जाना मैंने सीख सच्चाई में जीना मुश्किल अच्छे-अच्छे डूब गएभर-भर थाली घोटालों से खाना मैंने सीख लिया शेख़ असल हूँ पीना छोड़ो छूना…

  • सनम तुम | Ghzal Sanam Tum

    सनम तुम ( Sanam Tum )   मात्रा भार: १२२२ – १२२२ – १२२२ सनम तुम इक दफ़ा नजरें मिला लेना, झुकाकर यह नज़र, फिर से उठा लेना ! जो चाहो तुम मेरी हसरत कभी रखना हसीं मुख से ज़रा परदा हटा लेना ! छुआ है दिल तुम्हारी इन अदाओं ने, उठाकर तुम न ये…

  • नये इस साल में | Naye is Saal Mein

    नये इस साल में ( Naye is saal mein )    प्यार के कुछ गुल खिलेंगे अब नये इस साल में दिल मिलेंगे मुस्कुरा के जब नये इस साल में। आज की तारीख़ खुशियां ला रहा अबके नई गा रहे दिलकश तराने लब नये इस साल में। रंजिशें रखके भला कैसे चलेगी जिंदगी बात सारी…

  • सादगी अच्छी नहीं | Saadgi Shayari

    सादगी अच्छी नहीं ( Saadgi Achi Nahi )   हद से ज़्यादा सादगी अच्छी नहीं बेहिसों से बंदगी अच्छी नहीं। पास है दरिया समंदर मांगता देख इतनी तिश्नगी अच्छी नहीं। जानकर सब नासमझ बनता है वो बस अदा उसकी यही अच्छी नहीं तू न हो जिसमें तेरा जलवा न हो मौत सी वो ज़िंदगी अच्छी…

  • क्यों गले से लगाया मुझे | Kyon ki Shayari

    क्यों गले से लगाया मुझे ( Kyon gale se lagaya mujhe )    ख़्वाब से जब जगाया मुझे उसने गमगीन पाया मुझे वो सितमगर बहुत देर तक देखकर मुस्कुराया मुझे कोई मंज़िल न रस्ता कोई दिल कहां लेके आया मुझे खुद न लैला बनी उसने पर एक मजनूं बनाया मुझे जब बिछड़ना जरूरी था फिर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *