Soch Badalna Hoga

सोच बदलना होगा | Soch Badalna Hoga

सोच बदलना होगा

( Soch Badalna Hoga )

 

गर समन्दर में रहना है
तो तैरना सीखना होगा…
मौजों से खेलना है अगर
तो उनसा बनना होगा…..
पुरानी सोच और सतही तरीके
को बदलना होगा….
अब नये तरीकों पर हाथ
आज़माना होगा…..
काग़ज़ वही रहेगा क़लम भी वही होगा,
लफ़्ज़ों का चुनाव मगर बदलना होगा,
हर दौर में प्रतियोगिताएं होती रही हैं,
यह दौर भी वही है…..
दुनिया के कदम से कदम मिलाना है तो,
अपनी सोच के रफ्तार को बढ़ाना होगा,
मक़सद पाने की चाहत
अगर है दिल में……
फिर‌ पांव के छालों पे नहीं
नज़र मंजिल पे रखना होगा,
मुश्किलें तो हर रहगुज़र के साथ होंगी,
उनसे लड़कर ही आगे बढ़ना होगा!

Aash Hamd

आश हम्द

( पटना )

यह भी पढ़ें :-

हम दिल से हारे | Hum Dil se Hare

Similar Posts

  • अहसान रहेगा | Ahsan Rahega

    अहसान रहेगा ( Ahsan Rahega ) मतला– उस पर भी अभिमान रहेगा याद जिसे अहसान रहेगा हुस्ने-मतला– जिस दिल में भगवान रहेगा उस पर जग क़ुर्बान रहेगा जिस दिल में हो तू ही तू बस उसको क्या कुछ भान रहेगा मेरे आँसू पोंछ भी दे अब मेरा भी कुछ मान रहेगा जिस पर वंशीधर मोहित…

  • पिंजरे का पंछी | Gazal Pinjre ka Panchhi

    पिंजरे का पंछी ( Pinjre ka panchhi )   हुस्न के ज़ेवर यूँ मत खोल कर दे मेरी दुनिया गोल पहले बाल-ओ- पर को तोल फिर पिंजरे का पंछी खोल फिर देगी गुफ़्तार मज़ा कुछ तो इस में शीरीं घोल मौसम करता सरगोशी क्या है इरादा कुछ तो बोल फिर होगी मदहोश ग़ज़ल जाम उठा…

  • काम कोई दुआ नहीं आई

    काम कोई दुआ नहीं आई वक़्त पर जब दवा नहीं आईकाम कोई दुआ नहीं आई मुझको गूंगी लगी ये दुनिया फिरएक आवाज़ क्या नहीं आई कितना फूटा हौआ है भाग मेरावो गया और क़ज़ा नहीं आई झूट बोलो तो झूट सच ही लगेएक बस ये अदा नहीं आई फ़ायदा कुछ नहीं मिला मुझकोबेवफ़ा को वफ़ा…

  • बहाने कितने | Bahane Kitne

    बहाने कितने ( Bahane Kitne )    मुस्कुराने के बहाने कितने फर्क क्या,आएं रुलाने कितने ॥ अब यकीं रूठ किधर जा बैठा रंग बदले हैं ज़माने कितने ॥ बेअसर ख़ार भी है अब उसको सह लिया तल्ख़ व ताने कितने ॥ होती उस सम्त निगाहें सबकी कह गईं, उसके दिवाने कितने ॥ उसकी गैरहाज़िरी में…

  • वफ़ादार नहीं थे | Wafadar Shayari

    वफ़ादार नहीं थे ( Wafadar nahi the )  बहर-मफऊल -मुफाईल-मुफाईल-फऊलुन   कुछ दोस्त हमारे ही वफ़ादार नहीं थे वरना तो कहीं हार के आसार नहीं थे ख़ुद अपने हक़ों के हमीं हक़दार नहीं थे हम ऐसी सियासत के तलबगार नहीं थे झुकने को किसी बात पे तैयार नहीं थे क्यों हम भी ज़माने से समझदार…

  • इनकार पर | Inkaar Shayari in Hindi

    इनकार पर ( Inakaar par )    जो मुकाबिल था सरे बाजार पर। रो पड़ा वो आपके इनकार पर। दम जमाने में नही जो मिटा दे, लिख गया जो इश्क की दीवार पर। फैसला समझे बिना जब कर लिया, ऐब अब क्या देखना सरकार पर। कत्ल जो इतने हुए उनका सबब तिल बड़ा कातिल खड़ा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *