शादी में दावत

शादी में दावत | Kavita Shadi me Dawat

शादी में दावत

( Shadi me Dawat )

शादी हो बेटा बेटी की दावत खाएं हम सब
खर्च हो मां-बाप का मजा उड़ाएं हम सब

शादी का निमंत्रण आते ही देखें तारीख प्रतिभोज
फिर मन में आता ख्याल अब तो व्यंजनों की होगी मौज

तरह-तरह के पकवान रखे वहां
फिर भी आंखें ढूंढे और नये व्यंजन कहां

मजे ले-लेकर दावत हम खाते
फिर भी उसमें नुक़्स निकालते

ये होता वो होता थोड़ा और ज़रा
बातें करते खाने में नहीं आया मजा

पर मां-बाप की सारी जमा पूंजी
वह लाया कहां से नहीं कोई आवाज गूंजी

रिश्तेदार,दोस्त,सगे-संबंधी थोड़ी तो मानवता धरो
मान बढ़ जाएगा आपका जाकर कहो खर्चा कुछ कम करो

दाल चावल सब्जी रोटी एक मीठा और सलाद
इससे ज्यादा नहीं खाना रखो होता सब बर्बाद

एक टाइम के खाने पर हमारा मन क्यों ललचा जाता
माता-पिता के बरसों की पूंजी कैसे वह कामता

बंद करो यह प्रथा मत दिखाओ झूठी शान
आओ हम सब मिलकर बढ़ाए एक दूजे का मान

Anita Singh

अनीता सिंह
शिक्षक, वि.ख.करेली
जिला-नरसिंहपुर

यह भी पढ़ें :

माँ सब दुनिया से प्यारी | Hindi Poem on Maa

Similar Posts

  • देश के नेता बोल रहे | Desh ke Neta

    देश के नेता बोल रहे ( Desh ke neta bol rahe )   कुर्सी की चाहत में देखो देश के नेता सब डोल रहे करते फिरते हैं मनमानी हाय हाय कमल दल बोल रहे, कहीं बिगड़ रही है इनकी बात कहीं संभल रही हैं” मन की बात” करना धरना कुछ भी नहीं हो चाहे पोल…

  • बस रह गई तनहाई | Tanhai

    बस रह गई तनहाई ( Bas reh gayi tanhai ) मिट्टी के घर चूने की पुताई गाय का रमहाना गोबर से लिपाई चूल्हे से उठता धुआं खुशबू रोटी की आई नीम के नीचे खटिया अम्मा की चटाई वो ठंडी हवा वो पुरवाई नदिया का पानी वह मंदिर की घंटी छाछ की गिलसिया गुड़ की डीगरिया…

  • मेहनत | Mehnat

    मेहनत! ( Mehnat )   बिना मेहनत के कुछ हो नहीं सकता, पृथ्वी गति न करे, तो दिन निकल नहीं सकता। मेहनत से ही चलता है किस्मत का सिक्का, मेहनत बिना जीवन संवर नहीं सकता। मेहनत की खुशबू से है धरा महकती, उड़ें न भौरा तो कली तक पहुँच नहीं सकता। सजा रहता है झूठ…

  • हिन्दी सजीव भाषा

    हिन्दी सजीव भाषा हिन्दी हमारी मातृभाषा हैहिन्दी हमारी राजभाषा हैहिन्दी से व्यवसाय हमाराहिन्दी हमारी लोकभाषा है । हिन्दी की है छाती चौड़ीसब भाषा इनके ओर दौड़ीसभी भाषा के शब्दों कोपरिवार जैसे अपनाया है । आराम , अफसोस…फारसी हैअमीर , गरीब…. अरबी हैचाय , पटाखा…. चीनी हैतोप , तलाश……तुर्की हैस्कूल, कॉलेज…अंग्रेजी हैआदि शब्दों को समाया है…

  • न रुकी जंग तो | Na Ruki Jang to

    न रुकी जंग तो…! ( Na ruki jang to ) ( नज़्म )   बुराई बढ़ेगी, तो अच्छाई भी बढ़ेगी, ये दुनिया आज है,तो कल भी रहेगी। सदियों से एक साथ रहते हम आए, मोहब्बत की तासीर न फीकी पड़ेगी। अम्न का रास्ता बनाओ दुनियावालों, जड़ से जुड़ी कायनात,जुड़ी ये रहेगी। ऐसे तो मुक्कमल कोई…

  • बुनियाद | Buniyaad

    बुनियाद ( Buniyaad )    पूरी ईमानदारी से केवल तीन प्रश्नों के उत्तर ही खोज लीजिए ,की अब तक आपने क्या खोया क्या पाया आपके समाज और देश ने क्या खोया क्या पाया बस, आपको जीने , जन्मने और पाने का अर्थ मिल जायेगा…. जिंदा रहना ही अगर जिंदगी है तो मान लीजिए की आप…

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *