Kahani Bahut Kadai ba

बहुतई कड़ाई बा | Kahani Bahut Kadai ba

“आपको पता है योगी जी के राज चल रहा है। योगी जी के राज में बहुतई कड़ाई है। हमही अकेले नहीं खाइत है। बाबू लोगन के बिना खिलाएं काम नहीं करते। इसलिए बिटिया के जो पैसा मिली उसमें से आधा देना होगा।”- यह बात रमेश को एक बिचौलिया समझा रहा था।

बात दरअसल यह है कि रमेश के घर बेटी ने जन्म लिया है। सरकार की किसी योजना के अंतर्गत बच्चियों के जन्म पर सरकार 50000 के लगभग उनकी सुरक्षा आदि के लिए देती है।

रमेश की पत्नी रोज धुन लगाए रखती थी कि-” तुम बिटिया का फॉर्म क्यों नहीं भर देते। तुम्हें तो अपने काम से ही फुर्सत नहीं मिलती है। कुछ बच्चों के भी चिंता करोगे।”

रमेश अक्सर काम में व्यस्त रहता था। उसे लगता था कि कुछ होने जाने वाला नहीं है। पूरा सरकारी महकमा भ्रष्ट हो चुका है। लेकिन पत्नी के जिद थी इसलिए उसने ट्राई करने का प्रयास किया।

वह जिस भी फार्म भरवाने वाले व्यक्ति के पास जाता सबका एक ही कहना था कि -“बहुत ही कढ़ाई बा योगीराज में।”
और मिलने वाली राशि में से आधा 50% देने की मांग रख देते। ऊपर से जन्म प्रमाण पत्र श्रमिक प्रमाण पत्र आदि अनेकानेक प्रमाण पत्र बनाने में भी महीना बीत गए।

इस प्रकार से खुलेआम 50% की रिश्वतखोरी की मांग से उसका दिमाग ठनक गया। उसे लगा कि यह योगीराज चल रहा है कि जंगल राज। पूरा का पूरा सरकारी तंत्र ही भ्रष्ट हो गया है कितने बिचौलियों को उन्होंने पाल रखा है।

एक बार उसने अपने एक परिचित समझ कर उसने सोचा कि कुछ कम में काम बन जाएगा। लेकिन यहां भी उस परिचित व्यक्ति ने कहा -” का बताएं हिया सब खाई बरे बैठा है। मान लो हमका ना दे लेकिन ऊपर बिना दिए काम ना होई वाला बा । हम बहुत चाहे लेकिन बिना खियाए पियाए काम ना होई ई तो पक्का जान ला!”

मरता क्या ना करता उसने कहा ठीक है। अब समस्या हो गई ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र के। हाथ से लिखा प्रमाण पत्र तो था उसके पास। लेकिन वह मान्य नहीं हो रहा था।

अब ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र के चक्कर में भी महिना कट गए।

किसी प्रकार से जन्म प्रमाण पत्र बना तो जॉब कार्ड की समस्या आ पहुंची।

इस प्रकार की माथापच्ची से वो थक गया था। अंत में बिटिया रानी का फॉर्म नहीं भरा जा सका।

उसने लगने लगा कि सरकार तो बाबुओं को पैसा बेकार में खर्च कर रही हैं। जब उसने बाबुओं को खुलेआम लूटने के लिए छोड़ दिया है।
अंत मे वह निराश होकर गुनगुनाते हैं-

बहुतई कड़ाई,
बहुतई कड़ाई बा
योगी जी के राज में
बहुतई कड़ाई बा ।

सबन बाबू जी
कड़ाई बता बता के,
जनता को खुलकर,
लूटत बांटे हों।

योगाचार्य धर्मचंद्र जी
नरई फूलपुर ( प्रयागराज )

यह भी पढ़ें :-

मां की पुण्यतिथि | Kahani Maa ki Punyatithi

Similar Posts

  • पेपर आउट

    सुबह के समय टहलते हुए एक दिन सोहन अपने मित्र मोहन से टकरा गया। सोहन ने मोहन से उसकी पारिवारिक कुशलक्षेम पता करने के बाद पूछा- “मोहन भाई, आपके बेटे कृष्णा का नीट एग्जाम का रिजल्ट का क्या हुआ? उसका तो नंबर आ गया होगा?” “क्या कहूँ, भाई? उसकी तो किस्मत ही खराब है।” “क्यों?…

  • ‘अश्लीलता’

    शाम के समय पार्क में टहलते हुए, मेरी नजर अपने स्कूली मित्र उमेश पर पड़ी। उससे मेरी मुलाकात लगभग 4 वर्ष बाद हुई थी। उसके साथ उसकी दो खूबसूरत बेटियां थी, जिनकी उम्र लगभग 6 वर्ष और 4 वर्ष होगी। वह बच्चियों को पार्क में घुमाने लाया था। मेरी उससे दुआ सलाम हुई। हम दोनों…

  • रॉयल्टी | Royalty

    2007 की बात है। सरकारी इंटर कॉलेज में तैनात गणित के शिक्षक विनय सर की शादी में मैं अपने मित्र प्रदीप के साथ… जब उनके घर रिसेप्शन पार्टी में पहुंचा तो मैंनें एक बात नोटिस की… विनय सर को सब चरन कहकर ही पुकार रहे थे। विनय नाम से कोई भी नहीं पुकार रहा था।…

  • बदलाव की नींव | Badlav ki Neev

    श्याम एक सामान्य घर का लड़का था। वह विश्वविद्यालय परिसर के हॉस्टल में रहता था । एक दिन देखता है कि बहुत से बच्चे खेल रहे हैं तो उनसे बातचीत किया । उसे पता चला कि यह सब मजदूर के बच्चे हैं जो माता-पिता के साथ ऐसे टहलते हैं । यह कहीं पढ़ने लिखने भी…

  • धर्म एक स्मार्ट बिजनेस | Kahani Dharm ek Smart Business

    सुधीर जो भी काम करता अक्सर उसमें असफल हो जाता। किसी प्रकार से उसका घर चल पा रहा था। उसे कुछ सूझ नहीं रहा था कि क्या करें ? उसने एक दुकान कपड़ों की खोला लेकिन वह भी बंद करनी पड़ी। उसके पिताजी कुछ झाड़ फूंक किया करते थे। बचपन में वह उन्हें ऐसा करते…

  • फालतू की राय

    “पिताजी, मैं ग्रीन सिटी के बराबर में जहाँ पर प्लॉटिंग हो रही है, वहाँ एक प्लॉट लेना चाहता हूँ। आपकी इस बारे में क्या राय है? क्या मेरा वहाँ प्लॉट लेना ठीक रहेगा?”मोहित ने अपने एडवोकेट पिता नरेश जी के ऑफिस में घुसते हुए पूछा। “ठीक है। ले लो। कोई दिक्कत नहीं।”अपने वकील मित्र राजेश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *