Kavita Maa ki Yaadein

मां की पुण्यतिथि | Kahani Maa ki Punyatithi

एक विद्यालय में महिला अभिभावक अपने बच्चों के एडमिशन के लिए आई वह प्रधानाचार्य जी से कहे जा रहे थी -“देखिए यह सामने दरवाजा लगा दीजिएगा । वह बाहर साइड में बच्चा ना जाने पाए । मैडम जी! यह बच्चा हमें बहुत समय बाद पैदा हुआ है । इसे मैं गली में भी नहीं खेलने देती ।

गली में मोटर गाड़ी आती रहती हैं। कहीं कुछ हो जाए तो मैं जीवित नहीं रह पाऊंगी। मैं बच्चों की परवरिश में कुछ भी कमी नहीं रखना चाहती। देखिए मैडम जी ! बच्चों को कुछ ज्यादा ना आए चलेगा । अभी छोटा है परंतु बच्चों के साथ कुछ नहीं होना चाहिए।”

महिला के कहने के साथ ही उसकी आंखों में दर्द, प्रेम ,करुणा वात्सल्य के अनेकों भाव एक साथ उमड़ घुमड़ रहे थे। मातृत्व की साक्षात मूर्ति लग रही थी वह। कहते हैं कि ईश्वर शरीर धारण नहीं कर सकता इसलिए उसने मां की रचना की। मां तो ईश्वर का साकार रूप है।

बच्चों के प्रति कितने अरमानों से वह पालती पोसती एवं बड़ा करती है। जिस मां-बाप ने बच्चों को चलना सिखाया था वही बच्चा बड़ा होकर मां-बाप को चुप रहना सिखाता है तो इससे बड़ा दुख उसके लिए क्या हो सकता है। मां ही है वह जिसकी गोदी में निखालिस प्रेम मिलता है।

प्रेमा की शादी हुए लगभग 15 वर्ष बीत चुके हैं। कहां नहीं था जहां वह ना गई हो एक बच्चे की आस लिए।
मां मंदिर भी जाती है,
मां मस्जिद भी जाती है।
मां गुरुद्वारे भी जाती है तो
मां गिरजाघर भी जाती है। किसकी दुआ लग जाए मुन्ने को,
इसलिए वह दीन धर्म भी भूल जाती है।

एक स्त्री होना सरल है लेकिन मां होना सबसे कठिन है। मां का नाम निराश व्यक्ति के जीवन में आशा का प्रकाश है। मां की गोद अशांत थके पथिक के लिए शीतल छायादार पेड़ की तरह विश्राम स्थली है ।

मां के गोद स्वास्थ्य सुख सौंदर्य शांति क्षमता एवं सौजन्य की आहट हैं। मां प्रेम की भाषा है जो हर प्रांत देश-विदेश में बोली समझी जाती है। सद्भावना संदेश है। मां की ममता गैरों को अपना बनाने का गुरु मंत्र है। मां की गोद एक ऐसी उर्वरा भूमि है जहां प्रेम के बीज अंकुरित होते हैं।

करुणा के फूल खिलते हैं । स्नेह सुरभि आती है। मां का प्यार मिले तो लड़खड़ाते जिंदगी भी हंसी से खिल जाती है। मौत भी हिल जाती है ।मां की सेवा ही प्रभु की सच्ची सेवा है।

मां से बड़ा कोई धर्म नहीं। मां से बड़ी कोई इबादत नहीं ।मां प्रार्थना है ।एक दिव्य आराधना है पावन अर्चना है ।अनोखी उपासना है।

वर्तमान समय में संपूर्ण मानवता घृणा, द्वेष ,नफरत , ईर्ष्या में जली जा रही है। निज स्वार्थ के आगे कोई किसी की कदर नहीं कर रहा है। पारिवारिक विघटन बढ़ रहा है ।

भावनाएं धनलोलुपता के आगे कुचली जा रही हैं ।भाई भाई के बीच दरारे बढ़ रही हैं। संपूर्ण मानवता बारूद के ढेर के आगे बौनी साबित हो रही हैं।हाईटेक टेक्नोलॉजी के युग में मनुष्य एक उपभोग की वस्तु बन कर रह गया है। घर-घर में राक्षसी प्रवृत्तियां डेरा जमा ली है।

संपूर्ण मानवता को शांति मां की गोद ही दे सकती है। जब हम दुःख में हो,तनाव चिंताओं से जिंदगी में हताश हो जाए तो मां से निर्मल मन होकर सभी गुबार निकाल दे। सारे दुखों को भूल जाए।
मां के उपकारों को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।

प्रेमा के दुख को समझा जा सकता है। आज भी समाज में किसी स्त्री को बच्चे ना होना उसको ही दोषी माना जाता है। बच्चे न होने का दोष स्त्री पर थोप दिया जाता है। कहा जाता है जब कोई स्त्री मां बनती हैं तो उसका पुनर्जन्म होता है। अब तक तो वह स्त्री थी अब मां हो गई।

योगाचार्य धर्मचंद्र जी
नरई फूलपुर ( प्रयागराज )

यह भी पढ़ें :-

भूत एक वहम | Kahani Bhoot ek Waham

Similar Posts

  • सफलता का राज | Safalta ka Raj

    नीमरू जब 12– 13 वर्ष का था तभी उनके पिताजी उसे छोड़ कर चले गए। वैसे तो उनका नाम सुरेंद्र कुमार था लेकिन दुबले-पतले होने के कारण उन्हें निमरू ही कहते थे । बचपन में वह अपने मामा के घर रहते थे। मामा के घर उनकी खूब दादागिरी चलती थी। दुबला पतला है तो क्या…

  • असमंजस | Kahani Asamanjas

    सुधांशु बहुत उधेड़बुन में है। उसे समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करें? क्या ना करें ? सोचते हुए आज धीरे-धीरे एक मां हो गए। जब वह मां की 13वीं से लौट रहा था तो उसके पिताजी बहुत मायूस लग रहें थे। वह दूर जाते हुए अपने बेटे बहु को अपलक देखते रहे।…

  • कृष्ण का दिवाना | Krishna ka Diwana

    मनीष अपने परिवार में सबसे बड़ा लड़का है। परिवार में बड़ा होने के कारण माता-पिता का प्रेम कुछ उसे पर ज्यादा ही है। उससे छोटी उसकी दो बहनें है। उसके पिताजी समाज में एक संभ्रांत व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं। उसके परिवार में वैदिक परंपरानुसार धार्मिक कृत्य होते हैं। जिसका प्रभाव उसके जीवन…

  • अपनापन | Apnapan

    निशा जी को परिचारिका बड़े प्यार से उनके कमरे में बिठाकर उन्हें सब कुछ समझाकर बाहर निकल गई। निशा जी गौर से कमरे को चारों तरफ से देखने लगीं। कुर्सी से उठकर खिड़की के पास आ गई और बाहर देखने लगीं। बाहर बहुत सुंदर फूलों से सजा बगीचा देख उनके होंठों पर मुस्कान तैर गई।…

  • |

    पुनर्विवाह | Punar vivaah film script

    एक लड़की, पलक | अमृतसर मे, अच्छे जीवनसाथी पाने के लिए माथा टेक रही है, तभी पीछे दो लड़के अलग-अलग शहरों से आये (1>पवन {अनाथ अमीर,बिजनेश}) और (2> पुनीत {मिडिल परिवार,जॉब}) पलक के अगल-बगल बैठ माथा टेक, अपने घर की सुख-शांती और सुन्दर सुशील जीवन साथी की कामना की दर्शन कर पलटे, तो पलक को…

  • चुहिया की शादी

    चुहिया की शादी ( पंचतंत्र की कहानी )   गंगा के तट पर तपस्वियों का एक समूह रहता था। जहां पर बहुत सारे सन्यासी/तपस्वी गंगा के तट पर तप किया करते थे। उनमें से एक सन्यासी थे – याज्ञवलक्य। एक बार महाऋषि गंगा नदी में खड़े होकर प्रार्थना कर रहे थे, तो अचानक से एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *