Kavita Smriti Shesh

स्मृति शेष | Kavita Smriti Shesh

स्मृति शेष

( Smriti Shesh )

हे धरा के पंथी नमन तुम्हें

हे धरा के पंथी नमन तुम्हें
घर छूटा मिला गगन तुम्हें।

तुम चले गए हमें छोड़कर
कहे थे रहेंगे रिश्ते जोड़कर।

तय था जो होना हो गया
हे पंथी तुम नींद में सो गया।

चिर शांति मिले अमन तुम्हें
हे धरा के पंथी नमन तुम्हें।

नीज स्वार्थ के लिए न रोता हूंँ
तूझे जगाने वाला कौन होता हूंँ।

आहत हूं फिर भी मैं आहत हूंँ
टूट गया हूं माया में मर्माहत हूंँ।

चाहता हूं स्वर्ग मिले चमन तुम्हें
हे धरा के पंथी नमन तुम्हें।

Vidyashankar vidyarthi

विद्या शंकर विद्यार्थी
रामगढ़, झारखण्ड

यह भी पढ़ें :-

आज की शादी में | Kavita Aaj ki Shaadi mein

Similar Posts

  • खाली | Kavita Khali

    खाली ( Khali )   गगन को छु रही आज की इमारतें, मगर…इंसान हुआ ज़मीन-बोश है, इन इमारतों में ढूंढता वजूद अपना, वो क्या जाने सब कर्मों का दोष है, ईंट पत्थरों पर इतराता यह इंसान, है कुदरत के इंसाफ से ये अनजान, जब पड़ती उसकी बे-आवाज़ मार, पछताता रह जाता फिर ये नादान, जब…

  • उड़ती पतंग सी फितरत | Poem Udti Patang si Fitrat

    उड़ती पतंग सी फितरत ( Udti patang si fitrat )    व्योम तलक उड़ाने उंची आसमां तक छा जाऊं। मन करता दुनिया घूम लूं पंख लगा उड़ पाऊं। उड़ती पतंग सी फितरत डोर को थामे रखना। दुनिया के रंग निराले खुशियों की शामे रखना। उड़ती रहे नील गगन में विविध भांति रंग लिए। अटकलें आसमानों…

  • नेता जी | Mulayam Singh Yadav

    नेता जी! ( Netaji)  !! विनम्र श्रद्धांजलि!! ( धरती -पुत्र मुलायम सिंह जी को! )   लोहिया कै रहिया के देखाई अब नेताजी, यूपी की नइया के बचाई अब नेताजी। अमवाँ की बगिया से उड़ गयल सुगनवाँ, रोई- रोई बेहाल भयल सगरो जहनवाँ। सागर से मोतिया के ले आई अब नेताजी, यूपी की नइया के…

  • कर्तव्य बोध | Hiaku Kartavya Bodh

    कर्तव्य बोध ( Kartavya bodh )   कर्तव्य बोध जीवन में हमको मार्ग दिखाते कर्म शुभ हो भाव विमल सारे यश दिलाते उन्नति पथ बढ़ते रहो सदा प्रगति पाते सम्मान सदा बुजुर्गों का करना आशीष पाते छोटों को प्यार बड़ों का हो आदर सद्गुण आते शिक्षक सदा संस्कार सिखलाते सम्मान पाते रचनाकार : रमाकांत सोनी सुदर्शन…

  • जल की महत्ता | Kavita Jal ki Mahtta

    जल की महत्ता ( Jal ki Mahtta ) पशु पक्षी पेंड़ और मानव, जितने प्राणी हैं थल पर, जल ही है सबका जीवन, सब आश्रित हैं जल पर, जल बिन कहीं नहीं है जीवन, चाहे कोई भी ग्रह हो, जल बॅचे तो बॅचे सब जीवन, इसलिए ही जल का संग्रह हो, जल से ही हरियाली…

  • मेरे गुरुवर | Mere Guruvar

    मेरे गुरुवर ( Mere Guruvar ) मुझको गुरुदेव का सहारा है । राह में मेरी यूँ उजाला है ।।१ राह टेढ़ी लगी मुझे जब भी । पार गुरुदेव ने उतारा है ।।२ अब नहीं डर किसी भी दरिया का । हमने गुरुदेव को पुकारा है ।।३ नाम गुरुदेव का लिया जैसे मुझको फिर मिल गया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *