Kavita Konark Mandir

कोणार्क सूर्य मंदिर | Kavita Konark Mandir

कोणार्क सूर्य मंदिर

( Konark Surya Mandir ) 

 

वास्तुकला व डिजाइन का वो है ऐसा उदाहरण,
समय की गति को दर्शाता सुंदर वहां पर्यावरण।
काला पगोड़ा भी कहते इसे गहरे रंग के कारण,
एस्ट्रोनोमी, आर्किटेक्चर का अद्भुत उदाहरण।।

सूर्य देव की प्रथम किरण आती है इस मंदिर में,
७७२ वर्ष पुराना मंदिर है जो उड़ीसा के पुरी में।
१३वीं सदी में बनवाया इसे गंगावश के राजा ने,
आज यही शामिल है प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में‌।।

राजा-नरसिंहदेव प्रथम ने बनवाया था इसी को,
१२ जोड़ी पहियों से ख़ूबसूरत तराशा जिसको।
रथ की आकृति के जैसा दर्शाया गया है इसको,
भारत के ०७ आश्चर्यों में एक बताया जिसको।।

कोणार्क सूर्य मंदिर परिसर में कुल २२ मंदिर है,
जिसमे एक सूर्यदेव की पत्नी छाया देवी का है।
जहां सूर्य देव की ०३ मूर्तियां बेहद आकर्षक है,
जिसमें एक उगता, दोपहरी व ढ़लता सूरज है।।

ये सूर्य मन्दिर वर्ल्ड हेरिटेज रिकॉर्ड में है अंकित,
जो विदेशियों को सर्वाधिक करता है आकर्षित।
इसके पहियों में ८ छोटी तीलियां व्यास ९ फीट,
धूपघड़ी का बहुत है खगोलीय महत्व स्थापित।‌।

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस | Subhash Chandra Bose par Kavita

    नेताजी ” सुभाष चंद्र बोस “ ( Netaji Subhash Chandra Bose )   ।। तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा।। आजादी का ये नारा बुलंद कर , जन जागृति के लिए भारत में, मातृभूमि भारत स्वतंत्र हो अब यही सपने के साथ सुभाष जी अपना दिन और रात बिताते थे ।। देशभक्त महानायक…

  • प्यारा पोहा | Poha

    प्यारा पोहा ( Pyara poha ) पोहा दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं   हम बच्चो का प्यारा पोहा कच्चा भी खूब उड़ाते पोहा ये देख मम्मी खूब चिल्लाती फिर भी सबके लिए पोहा बनाती ।। गर्मी में जब कुछ नहीं भाता पोहे सबको ही पसंद आता बिल्कुल समय नहीं लगता यारो ! झट से ये पोहा…

  • मेरी प्रार्थना | Meri Prarthana

    प्रार्थना ( Prarthana )    पर्वत  घाटी  ऋतु  वसंत  में नभ थल जल में दिग्दिगंत में भक्ति  भाव  और अंतर्मन में सदा  निरंतर  आदि  अंत  में             युगों युगों तक तुम्हीं अजेय हो,           कण-कण में ही  तुम्हीं बसे हो।   सृष्टि  दृष्टि  हर  दिव्य  गुणों में स्वर  अक्षर  हर  शब्द धुनों में हम …

  • मुझे दिवाली मनानी है

    मुझे दिवाली मनानी है आओ ना दिकु, ये दिवाली मुझे तेरे संग सजानी है,तेरी हंसी की रोशनी से हर रात को जगमगानी है। दीप जलें हैं चौखट पर, तेरे स्वागत की आस में,अब बस तेरी महक को साँसों में समेट लानी है। सजाई है रंगोली, जिसमें तेरी छवि उभर आई है,तेरी यादों की खुशबू से…

  • अंतर | Antar

    अंतर ( Antar )    निर्वस्त्र कपड़ों मे कैसी दिखती होगी वह मांशल जिस्म उभरे वक्षस्थल कामिनी काया लिए हवस परी सी…. ठीक अनुभव किया तुमने वह वैसी ही थी ,ठीक जिसने तुम्हे पैदा किया जिसने तुम्हे राखी बांधी जिसकी डोली उठी घर से ठीक, उस जैसी ही … क्या फर्क लगा , उस और…

  • लीलाधारी श्रीकृष्ण | Kavita

    लीलाधारी श्रीकृष्ण ( Liladhari Shreekrishna )   लीलाधारी श्री कृष्ण लीला अपरंपार आकर संकट दूर करो प्रभु हे जग के करतार लीलाधारी श्री कृष्ण चक्र सुदर्शन धारी हो माता यशोदा के गोपाला गोपियों के गिरधारी हो हे केशव माधव दामोदर सखा सुदामा सुखदाता हे अगम अगोचर अविनाशी जग कर्ता विश्व विधाता कोई तुमको छलिया कहता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *