श्रमिक दिवस समर्पित गीत

श्रमिक दिवस समर्पित गीत

श्रमिक दिवस समर्पित गीत

 

तुम वर्तमान के पृष्ठों पर ,पढ़ लो जीवन का समाचार ।
क्या पता कौन से द्वारे से ,आ जाये घर में अंधकार।।

आशा की किरणें लौट गयीं ,बैठी हैं रूठी इच्छायें
प्रात: से आकर पसर गईं ,आँगन में कितनी संध्यायें
इन हानि लाभ की ऋतुओं में, तुम रहो सदा ही होशियार ।।
तुम वर्तमान—–

चल पड़ो श्रमिक की भाँति यहाँ, छेड़ो जीवन का महासमर
अवसान हताशा का कर दो ,सुरभित हों मरुथल गाँव नगर
श्रमदेवी कर में भेंट लिये ,आयेगी करने चमत्कार ।।
तुम वर्तमान——–

प्राची ने शंख बजाया तो ,कर्तव्यों का दिनमान चला
फिर कलश उठाये हाथों में ,जीवन क्रम का अभियान चला
हर गली मोड़ चौराहों पर ,खुल गया दिवस से विजय-द्वार ।।
तुम वर्तमान—–

स्वागत हो हर श्रमजीवी का ,हर तन को भी परिधान मिले
शिशुओं के आभा-मंडल पर, सुंदर-सुंदर मुस्कान खिले
छँट जाये छाया तिमिर घना ,मिट जाये जग से अनाचार ।।
तुम वर्तमान——

हर ओर शाँति के दीप जलें , सदभाव फले हर उपवन में
साग़र न भयानक रूप दिखे , अपना ही अपने दर्पन में
मानवता के जलजात खिलें ,हो धूल धूसरित अहंकार ।।
तुम वर्तमान-–—–

Vinay

कवि व शायर: विनय साग़र जायसवाल बरेली
846, शाहबाद, गोंदनी चौक
बरेली 243003

यह भी पढ़ें:-

बिखर न जाऊँ | Ghazal Bikhar na Jaoon

Similar Posts

  • प्रेरणा गीत | Inspirational Song in Hindi

    प्रेरणा गीत ( Prerna Geet )   कदम से मिलाकर कदम जो चलोगे, सफलता कदम चूम लेगी। डर के अंधेरों से निकलोगे बाहर, विफलता तुम्हें छोड़ देगी। चिंता करो न कि कैसे ये होगा, समाधान ये न करेगी। चिंतन करो कि करेंगे ये ऐसे, नई राह सुबह मिलेगी। कदम से मिलाकर कदम….. समय ये कठिन…

  • चलो अयोध्या नगरिया | Chalo Ayodhya Nagariya

    चलो अयोध्या नगरिया ( Chalo ayodhya nagariya )   होली खेलें रघुबीर, चलो अयोध्या नगरिया। (4) हँसी-ठिठोली संग खेलेंगे होली, सजी अयोध्या जैसे दुल्हन-नबेली। वहाँ तारेंगे अधम शरीर, चलो अयोध्या नगरिया, होली खेलें रघुबीर। (2) गमक रहा बागों में बसंती महीना, बन गया राममंदिर चौड़ा है सीना। बदल गई ऊ पुरानी तस्वीर, चलो अयोध्या नगरिया,…

  • तेरे मेरे दरमियां | Geet Tere Mere Darmiyaan

    तेरे मेरे दरमियां ( Tere mere darmiyaan )   कितना पावन रिश्ता है, तेरे मेरे दरमियां। प्रेम का सागर भरा है, तेरे मेरे दरमियां। खुशबू सी महकती, खिल जाती फिजाओं सी। मुस्कुराना गजब है तेरा, सावन की घटा सी। दिल के जुड़े तार सभी, रोशन हो जलता दिया। प्यार की सरिताएं बहती, तेरे मेरे दरमियां।…

  • होली गीत | Holi Geet

    होली गीत ( Holi Geet )   सुनों राधा होली में करना न कृष्ण से सवाल, सुनों राधा होली में। लहंगा जरा तू संभाल, सुनों राधा होली में। उसकी सुरतिया पे जान मेरा अटका, नन्द -यशोदा का नटखट वो लड़का। सीधी नहीं उसकी है चाल, सुनों राधा होली में। लहंगा जरा तू संभाल, सुनों राधा…

  • राम ही राम सब | Geet Ram hi Ram Sab

    राम ही राम सब ( Ram hi Ram Sab ) राम ही राम सब नित्य रटते रहे । राम सबके हृदय नित्य बसते रहे ।। राम ही राम सब … राम से कौन है देख जग में बड़ा । कौन सम्मुख उनके हुआ है खड़ा ।। आज विपदा वही हर भगत की हरे । आज…

  • ओढ़ करके धानी चुनरिया | Odh karke

    ओढ़ करके धानी चुनरिया ( Odh karke dhaani chunariya )  लय-बद्ध– जरा सामने तो आओ छलिए   ओढ़ करके ये धानी चुनरिया, धरती ने किया श्रृंगार है। रवि किरणों से रोशन के कण-कण, कैसा सुंदर सजा संसार है।। उमड़ घुमड़ कर बदरा छाए, अमृत रस बरसाते हैं। प्यासी धरती निर्मल जल से, खेत खड़े लहराते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *