Ghazal Zindagi Badrang Hai

ज़िंदगी बदरंग है | Ghazal Zindagi Badrang Hai

ज़िंदगी बदरंग है

( Zindagi Badrang Hai )

 

नफ़रतों से प्यार की अब जंग है
हर ख़ुशी से ज़िंदगी बदरंग है

अंजुमन में कुछ हुआ ऐसा यहाँ
देखके ही रह गया दिल दंग है

ख़ाक कर दे दुश्मनों को ए ख़ुदा
कर रहा जो मुफलिसों को तंग है

अंजुमन में कर रहा वो फ़ासिला
दो घड़ी बैठा नहीं वो संग है

दुश्मनी के मार पत्थर वो गया
कब लगाया प्यार का जो रंग है

तल्ख़ लहज़े से भरी उसकी ज़ुबाँ
प्यार का लब पे नहीं आहंग है

कर गयी है फ़ासिला जब से ख़ुशी
ज़िंदगी का चैन आज़म भंग है

शायर: आज़म नैय्यर
(सहारनपुर )

यह भी पढ़ें :-

अक्ल नहीं है | Ghazal Akal Nahi Hai

Similar Posts

  • अ़हदो पैमान की स़दाक़त को

    अ़हदो पैमान की स़दाक़त को अ़हदो पैमान की स़दाक़त को। आज़मा ले मिरी मुह़ब्बत को। यूं न पर्दा हटा ह़सीं रुख़ से। क़ैद रहने दे इस क़यामत को। उनकी नज़रों से पी ले जो वाइ़ज़। भूल जाए वो राहे जन्नत को। आ गई नींद अब मुझे दिलबर। अब न आना मिरी अ़यादत को। पैरवी जिसने…

  • दिसंबर गुज़रा

    दिसंबर गुज़रा तेरे वादे पे कहें क्या ऐ-सितमगर गुज़राराह तकते ही फ़कत अपना दिसम्बर गुज़रा जनवरी से ये नवम्बर का महीना है अबइतनी मुद्दत में इधर से न वो होकर गुज़रा काश वैसा ही गुज़र जाये महीना यह भीजितना रंगीन तेरे साथ सितम्बर गुज़रा शायरी करते हैं कहने को हज़ारों शायरमीर ग़ालिब सा न कोई…

  • लापता कर गया | Ghazal Shayari

    लापता कर गया ( Laapata kar gaya )   तंज़ के तीर सारे चला कर गया। है बिछड़ के बहुत ख़ुश बता कर गया। ज़ख़्म फिर से हमारा हरा हो गया कौन उसका यहां तज़किरा कर गया। दी रिहाई हमें इश्क़ की क़ैद से ख़त्म वो प्यार का सिलसिला कर गया। तोड़ कर दिल हमारा…

  • जहां चाहता हूं | Jahan Chahta Hoon

    जहां चाहता हूं ( Jahan chahta hoon )   न नफ़रत का कोई जहां चाहता हूं! सियासत की मीठी जुबां चाहता हूं! मिटे जात मजहब के झगड़े वतन से मुल्क हो मुहब्बत का बागवा चाहता हूं! रहे मुसलसल आदमी मेरे अंदर लेकिन हो जाना मैं इक इंसा चाहता हूं! नुमाइश बहुत हो चुकी यारों अब…

  • सताया न कर | Sataya na Kar

    सताया न कर ( Sataya na Kar )   ज़ब्त रब का कभी आज़माया न कर बेवज़ह मुफ़लिसों को सताया न कर। है खफ़ा तो पता ये उसे भी लगे ख़ुद ब ख़ुद आदतन मान जाया न कर। रंजिशें दरगुज़र भी किया कर कभी तल्ख़ियां बेसबब यूं बढ़ाया न कर। तोड़ कर ख़्वाब ग़र तू…

  • रब उसको मुझसे प्यार हो जाये | Pyar Ghazal

    रब उसको मुझसे प्यार हो जाये ( Rab usko mujhse pyar ho jaye ) कोई ऐसी बहार हो जाये रब उसको मुझसे प्यार हो जाये खेलना छोड़ो संग बच्चों के दुश्मन का अब शिकार हो जाये वो वफ़ा पे यक़ी नहीं करता उसको भी ऐतबार हो जाये वो मिलने अब मुझे चला आया ख़त्म अब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *