बेटे भी दहलीज छोड़ चले

बेटे भी दहलीज छोड़ चले

बेटे भी दहलीज छोड़ चले

ऊंची शिक्षा पाने को जो रुख हवा का मोड़ चले।
बेटियों की बात नहीं बेटे भी दहलीज छोड़ चले।

कोचिंग क्लासेज हॉस्टल शिक्षा का ठिकाना है।
कड़ी मेहनत रातदिन कर मंजिल तक जाना है।

घर आंगन दीवारें दहलीज सूना सूना सा लगता है।
मात पिता की याद सताती दीप प्रेम का जगता है।

मुट्ठी भर भर पैसा भेजे जीवन कहीं संवर जाए।
मुश्किलें मां-बाप हर लेते टल सभी भंवर जाए।

दिल के तार जुड़े होकर दूरियां बाधक नहीं होती।
जब तक बात बच्चों से ना हो मां भी नहीं सोती।

भविष्य बनाने वालों का एहसान कभी भूलना मत।
दुनिया के बहकावो में आ संतान कभी झूलना मत।

जब तक मर्यादा संस्कारों की महक कहीं जाएगी।
परिवार की उमंग चेतना आंखें नई रोशनी पाएगी।

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :

रमाकांत सोनी की कविताएं | Ramakant Soni Hindi Poetry

Similar Posts

  • कीमती | Kimti

    कीमती ( Kimti )   जीवन के उलझे धागों के, सुलझे हुए रिश्ते हो, नए मोड़ के फरिश्ते कहलाते हो.. बहुत डर था दिल में, मानो मन को सवालों ने घेरा था, मगर जवाब में खुदाने मुझे कीमती तोफे को दिया था।। दिल की धड़कने बढ़ने लगती, तो मुझे वह मुझे गले लगाती , उलझती…

  • Hindi Poetry On Life -जिंदगी कटी पतंग है

    जिंदगी कटी पतंग है ( Jindagi Kati Patang Hai )     जिंदगी कटी पतंग है, कठिनाइयों से तंग है!! छोर का पता नहीं कुछ डोर का पता नहीं जाएगी किधर किसी ओर का पता नहीं पता नहीं दूर कब , कब अपने संग है …   जिंदगी कटी पतंग है … कभी पास में…

  • चाय

    चाय ** अच्छी मीठी फीकी ग्रीन काली लाल कड़क मसालेदार होती है, नींबू वाली, धीमी आंच वाली, दूध वाली, मलाई और बिना मलाई की, लौंग इलायची अदरक वाली भी होती है। मौसम और मूड के अनुसार- लोग फरमाइश करते हैं, तो कुछ डाक्टरों की सलाह पर- मन मारकर फीकी ही पीने को विवश हैं। यह…

  • हिम्मत रख मुश्किलों का सामना करते जाओ

    हिम्मत रख मुश्किलों का सामना करते जाओ   हिम्मत और हौसले के दम से कुछ भी मुमkकिन हो जाता है  जरूरत बस हिम्मत के साथ दो कदम बढ़ाने की होती है ।  मिलेगी असफलता राहों में, लेकिन डंटकर बने रहना है थोड़ा सा धैर्य रखते हुए, बस आगे कदम बढ़ाते जाना है। ये मुमकिन है…

  • मेरी प्यारी अना | Meri Pyari Ana

    मेरी प्यारी अना ( Meri pyari ana )    मेरी प्यारी अना, मैं तुम पे हूँ फना, अपना लो सनम करना मत मना! दिल ने जब पुकारा , क्या तुमने था सुना? बैठो कहां चल दी, कुछ सुनाओ ना। दूर क्यूँ इतनी हो, करीब आओ ना। ग़र रूठ गयी तुम, तुम्हें लूँगा मैं मना।  …

  • पराजय | Parajay

    पराजय ( Parajay )    खड़े हो उम्र की आधी दहलीज पर ही अभी ही कर लिया समझौता भी वक्त से यह तो है ,पराजय ही स्वीकार कर लेना लेने होते हैं कुछ निर्णय भी सख्त से अभी ही न मानो हार तुम,उठा आगे बढ़ो ऊंचा नही है शिखर कोई,नियमित चढ़ो दुहराओ न गलतियां ,फिर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *