अतुल्य भारत

अतुल्य भारत | Kavita Atulya Bharat

अतुल्य भारत

( Atulya Bharat )

अतुल्य भारत, हिय प्रियल छवि

सर्व धर्म समभाव छटा,
स्नेह प्रेम भाईचारा अनंत ।
विविधता अंतर एकता,
जीवन शैली संस्कार अत्यंत ।
खेती संग खुशहाली अथाह,
परिश्रमी ओज सम रवि ।
अतुल्य भारत, हिय प्रियल छवि ।।

दक्षिणी एशिया वृहत्तर राष्ट्र,
पर्यटन क्षेत्र अति उत्तम ।
उत्तर शोभा दिव्य हिमालय ,
दक्षिण हिंद महासागर मनोरम ।
लद्दाख लाहौल बर्फीले मरुथल,
थार राजस्थानी शान पवि ।
अतुल्य भारत, हिय प्रियल छवि ।

मनहर आभा बर्फीली चोटियां ,
कश्मीर सह अरुणाचल प्रदेश ।
जैव विविधता अप्रतिम दर्शन ,
पूर्वी पश्चिमी घाट परिवेश ।
गंगा यमुना ब्रह्मपुत्र नर्मदा ,
ताप्ती कावेरी संग प्रगति नवि ।
अतुल्य भारत, हिय प्रियल छवि ।।

चिल्का वूलर झील मोहिनी ,
अंडमान लक्षद्वीप अर्णव श्रृंगार।
विशाल रन कच्छ अनुपम ,
मरुस्थल अंतरंग दर्श क्षार ।
तिरंगी अनुपमा नित्य शीर्ष,
रज रज तत्पर हिंद उज्ज्वल भवि ।
अतुल्य भारत,हिय प्रियल छवि ।।

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

Similar Posts

  • निर्लज्ज बेरोज़गारी | Nirlaj Berojgari

    निर्लज्ज बेरोज़गारी ( Nirlaj Berojgari )   खाली पड़ी ज़ैब से सपने भी खाली आते है, बेकारी की गाली खाते को, अपने भी गाली दे जाते हैं। सारे रिश्ते-नाते बेगाने से मुँह तकते रहते, गुनाहगार की तरह, ‘रोज़गार का प्रश्नचिह्न’ लगाते हैं। अपने ही घर में परिवार का कलंक कहलाकर, माँ-बाप के टुकड़ों पर पलने…

  • पारस | Poem on paras

    पारस ( Paras )   करामात होती पारस में जब लोहे को छू लेता है। कुदरत का खेल निराला धातु स्वर्ण कर देता है।   छूकर मन के तारों को शब्द रसीले स्नेहिल भाव। रसधार बहती गंगा सी रिश्तो में हो नेह जुड़ाव।   प्यार भरे दो बोल मीठे पारस सा असर दिखाते हैं। कल…

  • पिता का महत्व | Kavita Pita ka Mahatva

    पिता का महत्व ( Pita ka Mahatva ) माता होती है धरती सम, तो पितु होते हैं आसमान। माता देती है हमें ठौर, तो पितु करते छाया प्रदान।। अंदर ही अंदर घूंटे पर, नयनों में नीर नहीं लाते। कुछ भी तो नहीं हुआ कहकर, हैं वे नित ऐसे मुस्काते ।। एक पितु स्वयं दुख सहकर…

  • बड़े मामले में विफल होती सीबीआई!

    बड़े मामले में विफल होती सीबीआई! ****** हाईप्रोफाइल मामलों में विफल होती सीबीआई, यह बात कुछ हजम नहीं होती भाई ! बोफोर्स तोप घोटाला, 2 जी स्पेक्ट्रम घोटाला। कर्नाटक खनन घोटाला- जिसमें मुख्यमंत्री येदियुरप्पा थे अभियुक्त, या आरूषि हत्याकांड जिसमें सीबीआई थी नियुक्त; जांच नहीं कर पायी युक्तियुक्त। मस्जिद ढ़ांचा विध्वंस मामले में भी- सीबीआई…

  • इस दिवाली हर दिल हो दीया | Diwali par kavita

    इस दिवाली हर दिल हो दीया ( Is diwali har dil ho diya : Deepawali kavita )     इस दिवाली हर दिल हो दीया   रूह उसकी बाती प्रेम, प्यार महोब्बत भरे जज्बातों के तेल में जल कर   तेरे मेरे हर इक की अमावस की रात भी बने   पूनम सी पूरनमासी तभी…

  • रद्दी | Raddi

    रद्दी ( Raddi )   माना की जरूरत नहीं किसी की आपको समर्थ है स्वयं में ही खुद के प्रति तब भी आप पूर्णता में ईश्वर तो नहीं है किसी से हाथ मिलाकर के तो देखिए साथ से चलकर तो देखिए किसी के होकर तो देखिए हो जाएगा आभास आपको भी अपनी पूर्णता का सहयोग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *