Hamre Deshwa

सुलग रही है | Kavita Sulag Rahi Hai

सुलग रही है

( Sulag Rahi Hai )

सुलग रही है मातृभूमि के ,सीने पर चिंगारी ।
आज उऋण होने की कर लें ,हम पूरी तैयारी ।।

जगह जगह बारूद बिछी है ,जगह जगह हैं शोले
ग़द्दारों को थमा दिये हैं,दुश्मन ने हथगोले
लूटपाट क्या ख़ून खराबा, सब इनसे करवा कर
भरता है वो अभिलाषा के ,अपनी निशिदिन झोले
ग़ौरी से जयचन्दों की अब ,पनप न पाये यारी ।।
सुलग रही है——

सिंहनाद कर उठें शत्रु को,नाको चने चबा दें
इसकी करनी का फल इसके,माथे पर लटका दें
छोड़ समर को भाग पड़ेंगे, यह बुज़दिल ग़द्दार
इनके मंसूबों की होली, मिलकर चलो जलादें
क्षमा नहीं अब कर पायेंगे,हम इनकी मक्कारी ।।
सुलग रही है———

वीर शिवा,राणा प्रताप सा, हम पौरुष दिखलाते
नाम हमारा सुनकर विषधर,बिल में ही घुस जाते
गर्वित है इतिहास हमारा, हम हैं वो सेनानी
कभी निहत्थे ,निर्दोषों पर ,उंगली नहीं उठाते
हमने रण में करी नहीं है, कभी कोई मक्कारी ।।
सुलग रही है———-

घूम रही है भेष बदलकर ,ग़द्दारों की टोली
खेल रहे हैं यह धरती पर,नित्य लहू से होली
अब सौगंध उठा इनकी ,औक़ात बता देते हैं
निर्दोषों पर चला रहे जो ,घात लगा कर गोली
इनकी करतूतो से लज्जित है इनकी महतारी ।।
सुलग रही है ———

उठो साथियों आज तनिक भी, देर न होने पाये
अब भारत के किसी क्षेत्र पर,कभी आँच न आये
आने वाली पीढ़ी वरना, कैसे क्षमा करेगी
कहीं किसी बैरी का साग़र शीश न बचकर जाये
बहुत खा चुकी अब केसर की, क्यारी को बमबारी ।।

सुलग रही है मातृभूमि के ,सीने पर चिंगारी ।
आज उऋण होने की कर लें ,हम पूरी तैयारी

Vinay

कवि व शायर: विनय साग़र जायसवाल बरेली
846, शाहबाद, गोंदनी चौक
बरेली 243003

यह भी पढ़ें:-

घर को संभाले | Ghazal Ghar ko Sambhale

Similar Posts

  • किशोर वय लड़कियों को प्यार से समझाएं | Kavita

    किशोर वय लड़कियों को प्यार से समझाएं! ************ किशोर वय लड़के-लड़कियां हार्मोनल दबाव में होते हैं, शारीरिक बदलाव और मानसिक चुनौतियों का सामना कर रहे होते हैं; लड़कियों में कुछ ज्यादा ही होते हैं। अल्पायु में ऐसे बदलाव उन्हें चिड़चिड़ा बनाती है, अपनी समस्याएं बताने के बजाए छुपाती हैं। किसी से नहीं बतातीं है, गुमसुम…

  • आम फल | Kavita Aam Fal

    आम फल ( Aam Fal ) मेरी क्या गलती थी जो मुझे छोड़ दिया। मेरे रस का रसपान बहुत तुमने कर लिया। जब-जब तेरा मन हुआ तब-तब तुमने मुझे चूसा। अब जाने का समय हुआ तो आम से मुँह मोड लिया।। जब आता हूँ तो गुण गान करते हो। मेरी प्रसन्नता के लिए क्या क्या…

  • मां कूष्मांडा | Maa Kushmanda

    मां कूष्मांडा ( Maa Kushmanda ) चौथे दिन नवरात्रि के, जिनकी की जाती उपासना,पूजा की जाती विधान से, कहलाती वो मां कूष्मांडा। ब्रह्मांड की रचियता मां, सृष्टि की आदिस्वरूप, आदिशक्ति,सूर्यमंडल के भीतर लोक, निवास करे मेरी महामाई। शरीर की कांति और प्रभा, सूर्य भांति ही दैदीप्यमान,दसों दिशाएं प्रकाशित होती, मां का भव्य तेज, प्रकाश। अष्टभुजी…

  • मर्यादा | Kavita maryada

    मर्यादा ( Maryada )     रामराज में मर्यादा का जो पाठ पढ़ाया जाता था आचरणों में संस्कारों का रत्न जड़ाया जाता था   मर्यादा पुरुषोत्तम रामचंद्र आज्ञाकारी पुत्र हुए पिता को परमेश्वर माना आज्ञा ले वन को गए   लक्ष्मण भरत सरीखे भाई हनुमान से भक्त हुए सीता जनक दुलारी प्यारी पावन प्रेम हृदय…

  • श्री हरि के अनन्त स्वरुप | Shree Hari ke Anant Swaroop

    श्री हरि के अनन्त स्वरुप ( Shree hari ke anant swaroop )    भाद्रपद शुक्ला-पक्ष की चतुर्दशी को करतें है व्रत, जिसके न आदि का पता न अंत का वो है अनन्त। सृष्टि की रचना किऐ भगवान हरि विष्णु इस दिन, करतें हम हर वर्ष इस दिन व्रत और पाते है मन्नत।। 14 लोकों का…

  • शहरों की ओर | Kavita

    शहरों की ओर ( Shahro ki or )     छोड़ दिया घर बार गांव चल पड़े शहर की ओर चकाचौंध के पीछे दौड़े भूल गए सुहानी भोर   भागदौड़ भरी जिंदगी फुर्सत का कोई नाम नहीं शहरों का जीवन ऐसा अपनेपन का काम नहीं   फैशन के दीवाने होकर लोग चले शहर की ओर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *