जो यहाँ | Ghazal Jo Yahan

जो यहाँ

( Jo Yahan )

हमनशीं हमनवा दिलदार हुआ करते थे
इश्क़ के वो भी तलबगार हुआ करते थे

लूट लेते थे वो पल भर में ही सारी महफ़िल
शेर ग़ज़लों के असरदार हुआ करते थे

चंद सिक्को में ये अख़बार भी बिक जाते अब
जो कभी सच के तरफ़दार हुआ करते थे

सबको हासिल थी ज़माने की ही दौलत लेकिन
हम तो बस अश्कों के हक़दार हुआ करते थे

फ़स्ल नफ़रत की ही बोने की थी फ़ितरत उनकी
जो यहाँ कौम के गद्दार हुआ करते थे

छोड़ तूफ़ा में हमें कर के किनारा निकले
मेरी कश्ती के जो पतवार हुआ करते थे

आज लिखते हैं वहीं मुल्क की क़िस्मत देखो
जो कभी ज़ुल्मों के सरदार हुआ करते थे

नींव हिलने लगी उस घर की भी अब तो मीना
जिसके पत्थर बड़े दमदार हुआ करते थे

Meena Bhatta

कवियत्री: मीना भट्ट सि‌द्धार्थ

( जबलपुर )

यह भी पढ़ें:-

राखी का त्यौहार निराला | Rakhi ka Tyohar Nirala

Similar Posts

  • बहकी-बहकी सी | Ghazal Behki Behki Si

    बहकी-बहकी सी ( Behki Behki Si ) बहकी-बहकी सी वो रहती तो है कब से, मन ही मन में कुछ वो कहती तो है कब से ! चल रहा है क्या ना जाने दिल में उसके, बन शिला सी सब वो सहती तो है कब से ! राज कुछ तो है छुपा दिल में दबाये,…

  • बोलेंगे | Bolenge

    बोलेंगे ( Bolenge ) रोज़ हम इंकलाब बोलेंगे ? रोज़ ही बेहिसाब बोलेंगे ख़ूबसूरत बड़ी फ़बन इसकी देश अपना गुलाब बोलेंगे रोशनी प्यार की ही देता है देश को आफ़ताब बोलेंगे ये ही मेरी पहचान है जय हिंद जोर से ही ज़नाब बोलेंगे पूछेगा जो गवाह में जय हिंद ये ही अपना ज़वाब बोलेंगे है…

  • दीप जलते ही | Deep Jalate Hi

    दीप जलते ही ( Deep Jalate Hi ) छुप के बैठी थी कहीं शातिर हवा।दीप जलते ही, हुई हाज़िर हवा। तर्के-मय वाले परेशानी में हैं,बू-ए-मय अब मत उड़ा काफ़िर हवा। यक-ब-यक गुमसुम नदी क्यों हँस पड़ी,मौज से क्या कह गई आख़िर, हवा। क्या ठिकाना कब, कहाँ को चल पड़े,रुख़ बदलने में तो है माहिर हवा।…

  • जज़्बात से | Jazbaat pe Ghazal

    जज़्बात से ( Jazbaat se )    ज़िंदगी चलती नहीं है आज़कल जज़्बात से जूझना पड़ता सभी को रात दिन हालात से। गीत ग़ज़लें और नज़्में भूल जाता आदमी ज़िंदगी जब रूबरू होती है अख़राजात से। क्यूं चलाते गोलियां क्यूं लड़ रहे सब इस क़दर रंजिशों के मामले अक्सर हुए हल बात से। अब के…

  • सदी बन जाइए | Ghazal Sadi Ban Jaaiye

    सदी बन जाइए ( Sadi Ban Jaaiye )   आप इक इतिहास इक युग इक सदी बन जाइए बात यह सबसे बड़ी है आदमी बन जाइए बह रहे जो आँख से उन आंसुओं को पोछ कर बा- ख़ुशी दे दूसरों की जिंदगी बन जाइए सोचिए मत आप कुछ ज्यादा यहाँ पर कौन क्या आ किसी…

  • याद आया | Yado ki Shayari

    याद आया ( Yaad Aya )    कोई अनजान सफ़र याद आया अजनबी कोई बशर याद आया तेरा चेहरा ही नज़र में उतरा जब कभी दर्दे जिगर याद आया धूप ने जब भी सताया हमको बारहा बूढ़ा शजर याद आया इक मेरा दोस्त पुराना था जो कुछ लगी देर मगर याद आया अपनी ख़ुशक़िस्मती समझेंगे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *