प्यार निभाना पड़ता है | Pyar Nibhana Padta Hai

प्यार निभाना पड़ता है

( Pyar Nibhana Padta Hai )

प्यार निभाना, पड़ता है ।
चाहे जितनी, कठिन डगर हो ।
उस पर ,जाना पड़ता है ।
ह्रदय यदि, होता है विचलित ।
उसको, समझाना पड़ता है ।
जो कुछ, पीछे छूट गया है ।
उसे ,भुलाना पड़ता है ।
जिससे भी ,किया हो वादा ।
उसे ,निभाना पड़ता है ।
प्रेम स्वत ही प्राप्त ना होता ।
ढूंढ़ कर ,लाना पड़ता है ।
चाहो यदि, प्रकाशित जीवन ।
दिया ,जलाना पड़ता है ।
यूं ही नाम, नहीं मिल जाता ।
इसे ,कमाना पड़ता है ।
दुनिया में ,आए हैं तो फिर ।
जीकर, जाना पड़ता है ।
हाथ यदि ,थामा हो किसी का ।
साथ ,निभाना पड़ता है ।
प्यार ,निभाना पड़ता है ।

Pragati Dutt

प्रगति दत्त

यह भी पढ़ें :

Similar Posts

  • सुनो दिकु | Kavita Suno Diku

    कभी ना कभी कभी ना कभी तो लौटोगी तुम,इन सूनी राहों पर चलती हुई,जहाँ हर मोड़ पे तेरा नाम लिखा हुआ है,आवाज़ है मेरी खामोशी में पलती हुई। कभी ना कभी तो समझोगी तुम,इन अधूरे अल्फ़ाज़ों की पीर,जो हर रोज़ तुझसे मिलने को,तकिये के नीचे सोता हैं चुपचाप रखकर अपना सिर। कभी ना कभी तो…

  • “माँ” आज भी मुझे बाबू कहके बुलाती है

    “माँ” आज भी मुझे बाबू कहके बुलाती है   यशोदा-कौशल्या से ज़्यादा लाड लड़ाती, देख-देख अठखेलियां मंद-मंद मुस्काती, आशीषों की झड़ी लगा के लेती है बलाए, आज भी माथा चूम जी भरके देती दुवाएं, ममता का सागर वो निश्छल बरसाती है ! “माँ” आज भी मुझे बाबू कहके बुलाती है !! १ !! क्या कोई…

  • हकीकत की भूल | Kavita Haqeeqat

    हकीकत की भूल ( Haqeeqat ki Bhool )    संवरती नही कभी हकीकत की भूल नुमाइश की जिंदगी कागज के फूल बंजर जमीं के नीचे व्यर्थ बीज की गुणवत्ता लोभी नेता के हाथों फली कब देश की सत्ता भरते हैं उडान हरे परिंदे सभी को आसमान नहीं मिलता और की उम्मीद पर गुल नही खिलता…

  • नया साल | Poem Naya Saal

    नया साल ( Naya Saal )     सर्द सी इस शाम में सोचा कुछ तेरे नाम लिख दूँ…..   शायद लफ्ज़ों की गर्मी से पिघल जाये जमी है जो बर्फ तेरे मेरे दरमियां   गिले शिकवे जो हो ‘ गर चले जायें साथ ही जाते हुये साल के….   क्यों न आगाज़ करें इक…

  • ऐ दीप दिवाली के | Aye Deep Diwali ke

    ऐ दीप दिवाली के ( Aye deep diwali ke )   ऐ दीप दिवाली के तुम एक बार फिर आओ, जग में फैले अज्ञानता के अंधकार को मिटाओ, प्रेम-एकता-बंधुत्व से सबको रहना सिखाओ, अभिमान-द्वेष-अहं सबके दिलों से मिटाओ । ऐ दीप दिवाली के तुम एक बार फिर आओ । भक्ति-श्रद्धा का चाँद गुम हो गया…

  • अपना भारत फिर महान हो जाता

    अपना भारत फिर महान हो जाता ********   ऊंची मीनारों में रहने वालों जरा रहकर इक व्रत देख लेते एहसास हो है जाता  भूख होती है क्या? मजलूम मजदूरों का निवाला  छीन कर खाने वालों, एहसास हो है जाता भूख से बिलखते बच्चों की भूख होती  है क्या? इन बच्चों में जो देख लेते  अपना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *