बड़ी सुरक्षित हैं मेरे पास , तेरी धरोहर

धरोहर | Dhrohar kavita

 धरोहर 

( Dhrohar :  Kavita )

 

->बड़ी सुरक्षित हैं मेरे पास , तेरी धरोहर . . . . ॥

1 .समेटकर रखी है मैंने , तेरी सारी यादों को ।

 ये अक्सर आती हैं,और रूला देती हैं मुझे ।

नम हो जाती हैं मेरी आँखें , झरने सी बहती हैं ।

सजाकर रखी हैं मैंने , तेरी यादों की धरोहर को ।

 

-> बड़ी सुरक्षित हैं मेरे पास , तेरी धरोहर . . . . .॥

2 . मेरी हर धड़कन में बसी हैं , तेरी धड़कन की लहर ।

 हर सांस में तेरी सांस है , सीने में तेरी कसक सी है ।

 मेरे कानों में गूंजते हैं आज भी , तेरे एक – एक लफ्ज ।

आज भी सम्हाला है मैंने , तेरे  शब्दों की धरोहर को ।

 

->बड़ी सुरक्षित हैं मेरे पास , तेरी धरोहर . . . . ॥

3 .तेरी यादों के दीवाने थे हम,आज कोई वादा तो कर ।

भले ही फिर तोड़ देना,वादे का इरादा तो कर ।

तेरा हर एक वादा ,आज भी याद है मुझे।

आज भी सम्हाला है मैंने,तेरी झूँठे वादों की धरोहर को।

 

->बड़ी सुरक्षित हैं मेरे पास , तेरी धरोहर . . . . ॥

4 . वो तेरी कसमें , वो रसमें सारी , तेरी ही तरह होती थीं ।

चलते , हंसते अक्सर थककर , कंधों पर सिर रख सोती ।

 सजाये मिलकर सपने कितने , सपने सपने ही रह गये ।

सपनों में छिपाकर रखी हैं मैंने , तेरे सपनों की धरोहर को ।

->बड़ी सुरक्षित हैं मेरे पास , तेरी धरोहर . . . . ॥

 

🌺

लेखक–> सुदीश भारतवासी

 

यह भी पढ़ें : कोरोना का रोना

Similar Posts

  • ये रूप रंग ये चाल ढाल | Kavita ye Roop Rang

    ये रूप रंग ये चाल ढाल ( Ye roop rang ye chaal dhaal )    ये रूप रंग ये चाल ढाल ये तेवर क्यों नखराले है। गोरे गोरे गाल ये काली जुल्फे नैन तेरे मतवाले है। बहकी बहकी नजरें तेरी बाल तेरे घुंघराले है। गोरा बदन संगमरमर सा दीवाने डूबने वाले हैं। चाल मोरनी सी…

  • उठो पार्थ | Kavita utho parth

    उठो पार्थ (  Utho parth )     उठो पार्थ प्रत्यंचा कसो महासमर में कूद पड़ो। सारथी केशव तुम्हारे तुम तो केवल युद्ध लड़ो।   धर्म युद्ध है धर्मराज युधिष्ठिर से यहां महारथी महाभारत बिगुल बजाओ उद्धत होकर हे रथी।   कर्ण भीष्म पितामह से महायोद्धा है सारे भारी। धनंजय धनुष बाण लेकर करो युद्ध…

  • टूटे दिल की पीर | Toote Dil ki Peer

    टूटे दिल की पीर ( Toote dil ki peer )    टूटे दिल की पीर भला अब कौन जाने। कौन सुनेगा फरियाद दर्द भरे अफसाने। कौन जाने हाल उन बुड्ढे मां और बाप के। आने लगे औलाद को जूते अब नाप के। कौन सुनेगा किसको सुनाएं दर्द दबाए बैठे हैं। कौन जाने अश्कों के मोती…

  • चांद पर भारत | Chand par Bharat

    चांद पर भारत! ( Chand par Bharat )    आशियाना चांद पे मिलके बनायेंगे, दूसरे ग्रहों पे भी कदम हम बढ़ाएंगे। गिर करके उठना दुनिया की रीति है, हौसले से फासले खुद हम घटाएंगे। अश्कों से जंगल होता हरा नहीं, हकीकत की दुनिया वहां अब बसायेंगे। महकेंगी सांसें पर अभी है तपाना, नए मंजरों पे…

  • सविता जी की कविताएँ | Savita Hindi Poetry

    पुरानी तस्वीर कुछ तस्वीरें पुरानी सी है। बीते दिनों की आखिरी निशानी सी है। पुराने होकर भी कुछ किस्से पुराने नहीं लगते। अंजान होकर भी कुछ लोग अनजाने नहीं लगते। यूं तो अक्सर हम आगे बढ़ जाते हैं वक्त के साथ । फिर भी कुछ लम्हे वहीं ठहर जाते हैं अपनों के पास। कभी-कभी लगता…

  • फेसबुक | Facebook par Kavita

    फेसबुक ( Facebook ) फेसबुक ,सामाजिक संवाद का अवतार वर्तमान समय प्रौद्योगिकी, मनुज जीवन अभिन्न अंग । भौगोलिक सीमाएं विलोपित, वसुधैव कुटुंबकम् मंत्र संग । मार्क जुकरबर्ग परम योगदान, श्री गणेश बेला दो हजार चार । फेसबुक, सामाजिक संवाद का अवतार ।। अभिव्यक्ति प्रस्तुति अनंत अवसर, लेख कहानी कविता माध्य । वीडियो रील अनूप युक्ति,…

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *