बड़ी उम्मीद से माँ ने हमारी पाला है

बड़ी उम्मीद से माँ ने हमारी पाला है

बड़ी उम्मीद से माँ ने हमारी पाला है

बड़ी उम्मीद से माँ ने हमारी पाला है
खिलाया उसने बड़े प्यार से निवाला है

झुकाया शीश है हमने उसी के चरणों में
हमारे वास्ते अब भी वही शिवाला है

जहाँ जहाँ भी बिखरने की आई थी नौबत
दुआ ने माँ की हमेशा मुझे सँभाला है

किसी के हुस्नो-तबस्सुम का है करिश्मा यह
भड़क उठी जो मुहब्बत की दिल में ज्वाला है

नई सदी ने दिखाये हैं कैसे दिन हमको
गली-गली में सियासत का बोलबाला है

नशा हो कोई भी इससे बचाना दामन को
निकाला कितनों का इसने यहाँ दिवाला है

इन्हें किसी की तबाही से कुछ नहीं मतलब
गुनाहगारों ने ईमान बेच डाला है

प्रखर ये बात सभी लोग जानते हैं यहाँ
कि खानदान हमारा ये कितना आला है

Mahendra Singh Prakhar

महेन्द्र सिंह प्रखर 

( बाराबंकी )

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • तीर बरसाता है पर नायक नहीं है

    तीर बरसाता है पर नायक नहीं है तीर बरसाता है पर नायक नहीं हैशायरी करता है संहारक नहीं है अनकहे अध्याय इंसा क्या पढ़ेगाज़िंदगी जीता है संचालक नहीं है वेदना ही वेदना है शायरी मेंवृक्ष यह भी कोई फलदायक नहीं है वो जो दौलत के लिए रिश्ते ही छोड़ेआदमी तो है मगर लायक़ नहीं है…

  • छोड़ो | Chhodo

    ‘छोड़ो’ किसी बहाने जब देखो छज्जे पर आना-जाना छोड़ोआता देख मुझे खिड़की में आकर बाल बनाना छोड़ो क्या नाता है तुमसे मेरा क्यों अपनापन जता रहे होहँस हँस के यूँ बार-बार नैनों से तीर चलाना छोड़ो मैं नसीब का मारा मुझको पाकर होगा हासिल क्याअपने दिल के बालू पर बरसाती फसल उगाना छोड़ो आहें भरना…

  • सोने सी मुस्कान | Sone si Muskaan

    सोने सी मुस्कान ( Sone si muskaan )    सूरज सबको बाँट रहा है सोने सी मुस्कान कौन है जिसने बंद किये हैं सारे रोशनदान हमने गीत सदा गाये हैं सत्य अहिंसा प्यार के देख के हमको हो जाता है दुश्मन भी हैरान ख़ुद्दारी भी टूट गई मजबूरी के हाथो से दो रोटी की खातिर…

  • हम ने देखा है | Ghazal Hamne Dekha hai

    हम ने देखा है ( Hamne dekha hai ) नारसीदा से किसी पैमान सी। हर ख़ुशी है कॉंच के गुलदान सी। हम ने देखा है बहुत ही ग़ौर से। ज़िन्दगी है जंग के मैदान सी। कहने को दाना बहुत है दिल मगर। हरकतें करता है कुछ नादान सी। काम देखो तो हैं शैतां से बुरे।…

  • माँगने लगे | Mangne Lage

    माँगने लगे ( Mangne lage ) जो देखे थे कभी, सभी वो ख़्वाब माँगने लगेवफ़ाओं का भी हाय, वो हिसाब माँगने लगे कली-कली को चूमते थे भौंरे शाख़-शाख़ पर,मगर जो देखे गुल तो फिर गुलाब मांगने लगे। भुलाके राह सच की, थे गुनाहों के जो देवतामुसीबतें पड़ी तो वो निसाब माँगने लगे चले वफ़ा की…

  • दर्द ए जुदाई | Dard – E – Judai

    दर्द ए जुदाई ( Dard – E – Judai )    दर्द ए जुदाई सहता बहुत हूँ मैं कुछ दिनों से तन्हा बहुत हूँ दुश्मन मेरा क्यों बनता है वो ही मैं प्यार जिससे करता बहुत हूँ उल्फ़त से मुझसे तुम पेश आना मैं नफ़रतों से डरता बहुत हूँ मिलती नहीं है खुशियाँ कहीं भी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *