पयमाना हमारे आगे

पयमाना हमारे आगे

लाइये साग़रो-पयमाना हमारे आगे
छोड़िये आप ये शर्माना हमारे आगे
हुस्ने-मतला —

क्या पियेगा कोई पयमाना हमारे आगे
अब भी शर्मिंदा है मयखाना हमारे आगे

हमने हर रुख से ज़माने का चलन देखा है
सोच के कहियेगा अफ़साना हमारे आगे

रोक क्या पायेंगे राहों के अंधेरे हमको
शम्अ रौशन है फ़कीराना हमारे आगे

हम वफ़ादार हैं उल्फ़त है हमारा ईमाँ
चाल चलिये न हरीफ़ाना हमारे आगे

हम परिंदे हैं जो करते हैं फ़लक से बातें
ज़िक्र कीजे न असीराना हमारे आगे

हर तमन्ना है रह-ए-ज़ीस्त की नज़्र-ऐ -महबूब
अब रहा और क्या नज़राना हमारे आगे

उम्र भर दिल की हिदायत पे अमल करते रहे
कैसे टिकता कोई फ़रज़ाना हमारे आगे

हम पुजारी हैं जलाते हैं तख़य्युल के चराग़
है हमेशा रुखे-जाँनाना हमारे आगे

ऐशो-आलाम को समझे जो बराबर वाइज़
है कहाँ आज वो दीवाना हमारे आगे

सुर्ख लब रेशमी ज़ुल्फ़ें हैं नशीली आँखे
आ गया जैसे कि मयखाना हमारे आगे

रूठ के क्या गया इक शख़्स भरी महफ़िल से
हो गया चार सू वीराना हमारे आगे

हम तो हैं शम्अ उजाले के सिवा क्या सोचें
लाख जलता रहे परवाना हमारे आगे

डर है शोले न लपक जायें इधर भी साग़र
आग ही आग है रोज़ाना हमारे आगे

Vinay

कवि व शायर: विनय साग़र जायसवाल बरेली
846, शाहबाद, गोंदनी चौक
बरेली 243003


हरीफ़ाना–शत्रुतापूर्ण
असीराना–क़ैदियों सा
नज़्र–भेंट
फ़रज़ाना–बुद्धिमान
तख़य्युल –कल्पना

यह भी पढ़ें : –

Similar Posts

  • मेरे साथ साथ | Mere Sath Sath

    मेरे साथ साथ ( Mere Sath Sath ) पहाड़ बन के मेरे साथ साथ चलता रहा वो एक टुकड़ा था बादल को जो बदलता रहा लिपट गई तो कलेजे को पड़ गई ठंडक और इतनी ठंड की फिर रोम रोम जलता रहा जो लोग पहले ग़लत कर चुके दुआ उनको उन्हीं को देख के हर…

  • हम सावन न भूले | Ham Sawan na Bhoole

    हम सावन न भूले ( Ham sawan na bhoole)    छन्नी कभी तक वो तन न भूले वो ग़म भरा हम सावन न भूले बदला तुझी से लेंगे अदू हम उजड़ा कभी तक गुलशन न भूले सैनिक तुझे मारेगा किसी दिन औक़ात अभी वो दुश्मन न भूले गिनकर अदू लेंगे तुझसे बदला वो खू भरा…

  • तौबा | Tauba

    तौबा ( Tauba ) बगावत से करो तौबा, अदावत से करो तौबामगर हर्गिज़ नहीं यारो मुहब्बत से करो तौबा सही जाती नहीं ये दूरियाँ अब इश्क़ में हमसेकहा मानो सनम अब तुम शरारत से करो तौबा बिना मतलब ही मारें लोग पत्थर फेंक कर हमकोये रोने और रुलाने की जहालत से करो तौबा हसीं तुमसा…

  • न आज़माओ तुम | Na Aazamao Tum

    न आज़माओ तुम ( Na Aazamao Tum ) बज़्म को अब न आज़माओ तुमशेरों में कुछ नया सुनाओ तुम बिन तेरे हम न जी सकेंगे अबदूर नज़रों से यूँ न जाओ तुम वो भी बेटी किसी के है घर कीअब न दुल्हन कोई जलाओ तुम अम्न का दीप है जलाया जबये अदावत भी अब मिटाओ…

  • सब कुछ ठीक है | Sab Kuch Theek hai

    सब कुछ ठीक है ( Sab kuch theek hai )    वो रूठा सौ दफा सौ बार की हैं मिन्नतें उसकीं मगर ये दिल भरा इस बार सब कुछ ठीक है लेकिन। लगी जो चोट दिल पर जख़्म जो उसने दिया मुझको रहा अब तक हरा इस बार सब-कुछ ठीक है लेकिन। किया दिल को…

  • चलन में है अब | Chalan mein

    चलन में है अब ( Chalan mein hain ab )   सीने को खोलने का फैशन चलन में है अब और गाली बोलने का फैशन चलन में है अब देखो ज़रा संभल के तुम बात कोई बोलो कम करके तोलने का फैशन चलन में है अब ये दूध जैसी रंगत आई नहीं है यूं ही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *