सर्दी की धूप

सर्दी की धूप | Sardi ki Dhoop

सर्दी की धूप

सर्दियों में धूप का राज,
हर गली में उसका ही बाज।
घर के आँगन में जो उतर आई,
लगता जैसे सरकार बनकर आई।

गुनगुनी धूप का खेल निराला,
कभी सीधे छत पर, कभी आँगन में पग डाला।
जहाँ तिरपाल देखा वहीं लेट गई,
फूस की छत पर तो जैसे फिक्स बैठ गई।

चाय की दुकान पर चर्चा थी भारी,
“धूप सस्ती होनी चाहिए हमारी!”
किसी ने कहा, “राशन में बँटना चाहिए,”
तो पंडित जी बोले, “यज्ञ से धूप बढ़ाई जाएगी।”

गली के कुत्ते भी छतों पर चढ़ गए,
मौसम विभाग के भरोसे लड़ गए।
“आज धूप रहेगी,” जब हुई ये घोषणा,
तो सभी रजाइयाँ बोलीं, “अब तो होना है धोखा।”

मोहल्ले की छतों पर लग गए मेले,
धूप के बहाने, सजे ढेरों ठेले।
कहीं मूँगफली, कहीं गजक का ठिकाना,
धूप में बैठा हर आदमी बना राजा सयाना।

पर सर्दी कहती, “ये धूप तो मेरी दुश्मन है,
मेरा आस्तीन का सांप, जो खुद ‘हिटमैन’ है।”
लेकिन धूप बेफिक्र, बेपरवाह,
हवा को चिढ़ाकर कहे, “मैं हूँ यहाँ शहंशाह।”

गुनगुनी धूप, तेरी यही कहानी,
सर्दियों में सबकी बन जाती तू रानी।
पर गर्मी में जब आती है तेरी जवानी,
तब सब कहते हैं, “भागो रे, आग बरसानी!”

अवनीश कुमार गुप्ता ‘निर्द्वंद’
प्रयागराज

यह भी पढ़ें :–

Similar Posts

  • धन्य कब होंगे नयन अधीर | Nayan Adheer

    धन्य कब होंगे नयन अधीर ! ( Dhanya kab honge nayan adheer )    न आये देव दीन के द्वार। तृषित उर को दे सका न तोष, तुम्हारा करुणा पारावार। न आये देव दीन के द्वार। निराशा का न हुआ अवसान, हुई आशायें प्रतिपल क्षीण। भग्न होते जाते स्वर तार, करुण क्रन्दन करती हृदवीण। प्रतीक्षा…

  • ध्यान रहे | Dhyan Rahe

    ध्यान रहे ( Dhyan rahe )    गद्दार कभी वफादार नही हो सकता गद्दारी सिर्फ ,किसी के खून मे ही नही बल्कि वंशानुगत भी पीढ़ी दर पीढ़ी  चलती ही रहती है…. कहना मुनासिब तो नही किंतु, अपराधिक मानसिकता से उत्पन्न शिशु भी उसी का वंशधर होता है…. हर,हिरणाकश्यप के यहां प्रह्लाद का जन्म नही होता…..

  • पारस | Poem on paras

    पारस ( Paras )   करामात होती पारस में जब लोहे को छू लेता है। कुदरत का खेल निराला धातु स्वर्ण कर देता है।   छूकर मन के तारों को शब्द रसीले स्नेहिल भाव। रसधार बहती गंगा सी रिश्तो में हो नेह जुड़ाव।   प्यार भरे दो बोल मीठे पारस सा असर दिखाते हैं। कल…

  • Kavita | मीन और मीना की जिंदगी : एक जैसी

    मीन और मीना की जिंदगी : एक जैसी ( Meen Aur Meena Ki  Jindagi : Ek Jaisi ) *********** जल की रानी कह लोग- जल से खींच लेते हैं, हाय कितने निर्दयी ये होते हैं? कभी गरमागरम तेल में करते फ्राई, या फिर धूप में करते ड्राई! खाते पसंद से , तनिक न सोचते, एक…

  • अब भी | Ab Bhi

    अब भी ( Ab Bhi )    ज्यादा कुछ नही बिगड़ा है अभी संभलना चाहोगे तो संभल जाओगे कौन नही गिरा है अभी यहां पर उबारना चाहोगे तो उबर जाओगे… दिखती हो बंजर भले कोई धरती बूंदों के आगमन से छा जाती हरियाली आया हो भले ये मौसम पतझड़ का ठानते ही आएगी फिर खुश…

  • आई फिर जनता की बारी | Kavita Janta ki Bari

    आई फिर जनता की बारी   आने लगे नेता पारापारी, कि आई फिर जनता की बारी। बढ़ी गइल कितनी बेकारी, महंग भइल दाल -तरकारी। बगुला भगत बनि-बनि जइसे आए, वोटवा की खातिर वो दामन बिछाए। घूमें जइसे कोई शिकारी, कि आई फिर जनता की बारी। आने लगे नेता पारापारी, कि आई फिर जनता की बारी।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *