प्यारी हिंदी

प्यारी हिंदी

मैं मिथिला का वो बेटा हूं, जिसे हिंदी से है यारी।
मैं भाषी मैथिली हूं, फिर भी हिंदी प्राणों से है प्यारी।।
मेरे धड़कन में लहरे हिंदी की बो गूंज है न्यारी।
जिसे गाने को लालायित है दुनियां की हर नर नारी।। 1

कहीं हुंकार है दिनकर जी का है पंत से यारी।
कहीं चौहान की गर्जन कहीं गोदान है भारी।।
कहीं रस्मीरथी, मधुशाला, गीता , मानस है प्यारी।
लगन है अपनी तुलसी सूर से रैदास से यारी।। 2

ज्ञान भण्डार है जगमे ऋचा हर वेद की प्यारी।
तथ्य ब्रहमांड का जिसमे सत्य ऋग्वेद है न्यारी।।
प्रेम की गूंज प्यारी है कृष्ण संग अपनी है यारी।
जिसे गा गा के झूमे मीरा राधा रानी है प्यारी।। 3

ए हिंदी शान है मेरी, यही सम्मान है मेरी।
जिसे गाया है बचपन से वही गुनगान है मेरी।।
मेरी पहचान है हिंदी, मेरी अरमान है हिंदी।
सभी भाषाओं की है प्राण, ए आलीशान है हिंदी।। 4

कहूं क्या आज मै जगसे कि मेरी जान है हिंदी।
लुटाया प्रेम यौवन में, शब्द की वाण है हिंदी।।
दिया गीता, महागिता का मुझको ज्ञान है हिंदी।
करा दे पार भव सागर से, वो महायान है हिंदी।। 5

ए है कामायनी प्रसाद की, कबीरा की बोली है।
ए है रसखान के मदपान, खुसरो के संग होली है।।
ए है संज्ञान में घनानंद के, हरिवंश के मधुशाला।
ए है अवधी, मगही और मैथली के होटो का प्याला।। 6

मैं दृष्टि सूर की, तुलसी के प्रज्ञा का उजागर हूं।
मधुरमय मीरा के हृदय के भक्ति रस का सागर हूं।।
मैं हूं अज्ञेय का वो ध्येय, नागार्जुन की युगधारा।
महादेवी के मधुरिम विरह रस के पान का प्यारा।। 7

मैं हुँ संवाद का साधन, मैं ही अनुवाद का माध्यम।
करा दूं मानव के जीवन में प्रकृति प्रेम का संगम।।
मैं ही हूं धर्म का संवाहक, मैं ही ज्ञान धारा हूं।
बनी मैं मान्य विश्वपटल पर, अमृत वाणी प्यारा हूं।। 8

मैं भर दू प्राण तन में मनको ऊर्जावान भी कर दूं।
आदि जगतगुरु शंकर के, मैं अभिज्ञान से भर दूं।।
बनू मैं त्रिपिटक, मुंधुम का माध्यम, विश्व में जमकर।
मैं आर्यावर्त के अभिधान को पहचान से भर दूं।। 9

अजय कुमार झा


नेपाल, जलेश्वर,

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • सावन कवित्त | Sawan Kavitt

    सावन कवित्त ( Sawan Kavitt )    सावन मास लगे अति खास, हुलास हिया जब बरसत पानी l जेठ जरी सगरी वसुधा , सुधा जल पाईके आजु जुड़ानी l   बांस पलाश सबै नव पल्लव , पाई धरा फिर से विहसानी l बदरा गरजे बिजुरी चमके, हियरा हरषे रितु आई सुहानी l   ताल तड़ाग…

  • मन की पीड़ा

    मन की पीड़ा मन की पीड़ा से जब कांपीं उंगली तो ये शब्द निचोड़ेअक्षर-अक्षर दर्द भरा हो तो प्रस्फुटन कहाँ पर होगा अभिशापों के शब्दबाण लेकर दुर्वासा खड़े हुए हैंकैसे कह दूँ शकुन्तला का फ़िर अनुकरण कहाँ पर होगा नया रूप धर धोबी आए मन में मैल आज भी उनकेईश्वर ही जाने सीता का नव…

  • दीपावली त्योहार | Diwali tyohar kavita

    दीपावली त्योहार ( Deepawali tyohar : Kavita )   जगमगाया घर का आंगन आया  दीपों  का  त्योहार रोशन हो गया कोना-कोना दिवाली खुशियों का त्योहार   दीप जले उजियारा लाये स्नेह मिलन बिखेरे प्यार घर घर में खुशहाली छाये सदा  भरा  रहे  भंडार   लक्ष्मी मां कृपा हमेशा बरसाती  रहे  अपार यश कीर्ति वैभव दात्री…

  • पार्वती के महामहि सुनु

    पार्वती के महामहि सुनु विघ्न हर्ता , एक दंता lशंख बजाता , धुन बनाता llवक्रतुंडा महाकाया lचिन्तामण ही विघ्न काया llएक – दो – तीन आया,लालबाग राजा हां हां lलालबाग राजा ll श्वेत , ध्वनि – प्रति ध्वनि lगली – गली पिल्लैयार आनी llशुभ कार्य या पूजा – अर्चना lजिनकी होती प्रथम आराधना llएक दो…

  • ईमान चाहिए | Iman Chahiye

    ईमान चाहिए! ( Iman chahiye )   रहने के लिए सबको मकान चाहिए, रोजी – रोटी के लिए दुकान चाहिए। फिसड्डी बनके घर में बैठना ठीक नहीं, तन मन को भी थोड़ी थकान चाहिए। तलवा चाटते रहना ये ठीक भी नहीं, सच पूछिए शिक्षा की उड़ान चाहिए। एक दिन हमारी साँसों का होगा हिसाब, साक्षी…

  • तमाशा | Kavita Tamasha

    तमाशा ( Tamasha )   कौन कहता है आईने झूठ नहीं बोलते वे चेहरे के पीछे की परतों को कहाँ खोलते हैं दिये गये सम्मान में भी दिली सम्मान कहाँ होता है उसमे तोचापलूसी के पीछे छिपा मतलब हि होता है झंडा उठाने वाले भी लेते हैं अपनी मजदूरी दल से उन्हें किसी हमदर्दी नहीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *