Hindi ke Utsang Mein

हिन्दी बोलें हिन्दी पढ़ें

हिन्दी बोलें हिन्दी पढ़ें

तहजीब हमारी है हिंदी
तस्वीर हमारी है हिंदी
हर हिंदुस्तानी के रग रग में,
बहती जो धार वो है हिंदी।

संस्कृत से संचित है हिंदी,
हर जन में बसती है हिंदी,
हिन्दी का क्या मैं गुड़गान करूं,
हर भाषा से प्यारी है हिन्दी।

कवियों की भाषा में हिन्दी,
शुक्ल की आशा है हिन्दी,
हिन्दी पढ़कर मिलता है रस,
भावों की अभिव्यक्ति है हिन्दी।

गांवों की मिट्टी में हिन्दी,
चिट्ठी की भाषा है हिन्दी,
चीनी जापानी, अरबी,उर्दू में,
है सबसे सरल अपनी हिन्दी।

चलो हिन्दी का खूब प्रचार करें,
इससे भी हम सब प्यार करें,
हर जुबां पे हो हिन्दी हिन्दी,
हर हिंदुस्तानी बोले हिन्दी।

“अंजलि श्रीवास्तव अनु “
महमूदाबाद सीतापुर उत्तर प्रदेश।

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • देखोगे तुम | Kavita dekhoge tum

    देखोगे तुम ( Dekhoge tum ) हँसता हुआ मधुमास जो देखे हो तुम तो, मन के विरह की प्यास भी  देखोगे तुम। आनन्दमय  झिझोंर के नाचे हो तुम तो, मनभाव के नवरंग को भी  देखोगे  तुम। मन  प्राप्त  करने को  तुझे बेकल हुआ है, ऋतु शिशिर है पर ताप से जलता हिया है। घी का…

  • संग हमें रहना है | Geet sang hamen rahana hai

    संग हमें रहना है ( Sang hamen rahana hai )   हर मुश्किल संघर्षों को मिलकर हमें सहना है। कुछ भी हो जाए जीवन में संग हमें रहना है। संग हमें रहना है   प्रीत की धारा बह जाए प्रेम सुधारस हम बहाये। प्यार के मोती लुटाए अपनापन अनमोल बढ़ाए। हमारी हर खुशियों का दिल…

  • Kavita | भोलेनाथ

    भोलेनाथ ( Bholenath ) ****** हो नाथों के नाथ हो अनाथों के नाथ दीनों के नाथ हो हीनों के नाथ। बसे तू कैलाश, बुझाते सबकी प्यास। चराचर सब हैं तेरे संग, रहे सदा तू मलंग । चलें खग पशु प्रेत सुर असुर तेरे संग, देख देवी देवता किन्नर हैं दंग। है कैसा यह मस्त मलंग?…

  • खंजर लेकर घूम रहे हैं | Poem khanjar lekar ghoom rahe hain

    खंजर लेकर घूम रहे हैं ( Khanjar lekar ghoom rahe hain )      खंजर लेकर घूम रहे हैं कुछ अपने कुछ बेगाने। किसे सुनाऊं कौन सुनेगा हाले दिल ये अफसाने।।   कुछ तो भोला कह देते हैं कुछ कहते मगरूर बड़ा कुछ कहते ये नहीं बराबर, कहते कुछ मशहूर बड़ा कैसे इनको समझाएं अब,…

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी | Prime Minister Narendra Modi

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi )   मोदी एक व्यक्ति नहीं,वैश्विक विचारधारा है वर्तमान विश्व राजनैतिक पटल, हिंद प्रधानमंत्री अनूप स्थान । सोच वसुधैव कुटुंबकम् , मानव सेवा परम आह्वान । लक्ष्य स्वच्छ स्वस्थ शासन तंत्र, राष्ट्रीयता अभिवंदन दिव्य नारा है । मोदी एक व्यक्ति नहीं,वैश्विक विचारधारा है ।। निर्धन कृषक श्रमिक…

  • अटल के इरादे

    अटल के इरादे टलना मैंने सीखा नहीं,जिगर शेर-सा मैं रखता हूं।कायर नहीं जो पीठ दिखाऊं,अटल इरादे मैं रखता हूं।। प्रहरी हूं मैं भारतवर्ष का,तन हिमालय-सा मैं रखता हूं।तूफानों से ना कोई डर मुझे,अटल इरादे मैं रखता हूं।। सत्य,अहिंसा,शांति का,मूलमंत्र स्वीकार मैं करता हूं।मानवता की राह चलने का,अटल इरादे मैं रखता हूं।। शत्रु की सांसे मैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *