भेदभाव

Hindi Poetry On Life | भेदभाव

भेदभाव

( Bhedbhav )

 

 

फर्क नही बेटे बेटी में, दोनों  ही आँखों के तारे है।

इक धरती सी धीर धरा तो, दूजा गगन के तारे है।

 

भेद भाव हमसे ना होता, संविधान सिखलाता है।

बेटी ही  बस करता रहता, बेटों को झुठलाता है।

 

दोनों में अन्तर.क्या बोलों,इक शक्ति तो इक शिव है।

सोच  सनातन  रखोगे  तो, दोनों में  ही सम जीव है।

 

फिर क्यों महिमामंडन इक का, दूजे पर कटाक्ष करे।

संविधान  में  बेटी  बेटी,  बेटा  क्या  बस  पाप  करे।

 

संविधान को गढने वाले, शेर का अब हुंकार सुनों।

नीति बनाने वालों जागों, शेर के मन के ताप सुनो।

 

छूआ छूत और भेद भाव को, मन्दिर ना बतलाता है।

संविधान  ही जाति  बताता, भेद भाव सिखलाता है।

 

धर्म कर्म पर आधारित था,कर्म ही जाति बताता था।

शूद्र जाति  का जना कर्म से, देव तुल्य हो जाता था।

 

आरक्षण  का  आग  लगाया, संविधान निर्माता ने।

व्यक्ति व्यक्ति को जाति धर्म में, बाँटा है निर्माता ने।

 

पुरुषों और महिलाओं में भी,भेद किया इन लोगो ने।

हर मन में विद्वेष भरा और, बाँट  दिया  इन लोगो ने।

 

समता  मूलक  बात  बत़ाओ, कैसे   की  जाती  है।

शेर का मन मंथन करता मन,विचलित कर जाती है।

 

✍?

कवि :  शेर सिंह हुंकार

देवरिया ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें : 

Bhakti Kavita | Hindi Kavita | Hindi Poem -श्याम रे

Similar Posts

  • Kavita | प्यार

    प्यार  ( Pyar ) बड़ा-छोटा काला-गोरा मोटा-पतला अमीर-गरीब हर किसी को हो सकता है-किसी से प्यार , यह ना माने सरहदें, ना देखे दरो-दीवार, हसीं-बदसूरत,बुढ़ा-जवान,तंदरूस्त-बीमार, यहाँ सबके लिए खुले हैं – प्यार के किवार । मैं नहीं तुम नहीं आप नहीं हम नहीं एक है बंदा-संग लिए बैठा रिश्ते हज़ार, सिर्फ़ दिल की सुनो जब…

  • दीवार | Kavita Deewaar

    दीवार ( Deewaar ) ( 2 ) होते थे कभी मकान मिट्टी के कच्चे मगर उनमे पलते थे प्यार पक्के आज बढ़ने लगे हैं मकान पक्के मगर रिश्ते दिल के हो गये हैं कच्चे कभी होते थे रिश्ते खून के अपने अब अपने ही करने लगे खून रिश्तों का चलने लगे हैं खेल चौसर के…

  • शीशों के घर | Sheeshon ke Ghar Kavita

    शीशों के घर ( Sheeshon ke ghar )     शीशों के घर लड़ते हैं । पत्थर हम पर पड़ते हैं ।।   कहने के ही पत्थर हैं । शीशों से भी डरते हैं ।।   चाकू और सियासत को । हम भेड़ो से लगते हैं ।।   कच्चे शीशों की पत्थर । पहरेदारी करते…

  • मौसम ने | Mausam Ne

    मौसम ने ( Mausam Ne ) बदलते मौसम का अंदाज बहुत रंग ला रहा। वायू मंडल में घटाओं को जो बिखेर रहा। पेड़ पौधे फूल पत्ती आदि लहरा रहे है। और मंद मंद हवाओं से खुशबू को बिखर रहा।। नजारा देख ये जन्नत का किसी की याद दिला रहा। नदी तालाब बाग बगीचा भी अपनी…

  • हे नारी तुझे नमन | Kavita he nari

    हे नारी – तुझे नमन ( He nari – tujhe naman )   नारी तू नारायणी तु ही शक्ति अद्वितिया तेरे हर रूप को नमन तु वंदनीया है पूजनीया माँ का रूप धरा जब त्याग की प्रतिमूरत कहलाई पत्नी बहन बेटी बनकर तूने खुश्बू सी फैलाई तू सृष्टि की रचियेता है प्रकृति का अनुपम उपहार…

  • शिक्षक दिवस | Kavita Shikshak Divas

    शिक्षक दिवस ( Shikshak divas ) ( 2 )  शिक्षक देता है सदा सबको ज्ञान। शिक्षक सदा ही रखता सबका ध्यान।। शिक्षक है जीवन में ऐसे जैसे कुम्हार। शिक्षक सदा ही करें जीवन उद्धार।। शिक्षक के सदा ही रहते कर्जदार। शिक्षक सदा ही होते ईमानदार।। शिक्षक करता चमन गुलजार। अच्छे गुरु का जीवन में रहता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *