जीवन अमृत

Hindi Poetry On Life | Hindi Poem | Kavita -जीवन अमृत

जीवन अमृत

(Jeevan Amrit )

**

बाद मुद्दत के एक ख्याल आया है
जिंदगी से उठा एक सवाल आया है
हमने कैसे कांटे बोये कैसे काटा यह जीवन
कैसे हम ने बाग लगाए कैसे पाए थे कुछ फल

**

भीगी चुनरिया जब फागुन में
कैसे हमने रंग चढ़ाएं
धानी रंग में रंगा स्वयं को
इंद्रधनुष के रंग बिखराये

**

कब तक यूं ही खड़े रहे हम
चराग जलाकर इन हाथों में
एसा उतरा चाँद गगन से
अमृत बनकर रस बरसाये

**

जला रहे हो क्यों जीवन को
यह नदिया सी धारा जैसा
कभी मिले खुद सागर में
कभी मिलाएं लघु सा झरना

**

तेरे मेरे असबाबो की
इतनी सी कहानी है ये
टूट के गिरना पुनः संभलना
नव ऊर्जा से आगे बढ़ना

**
आस ना हो गर जीवन में
यह माटी का पुतला ही है
नए आयामों से बढ़ने का
नाम ही देखो जीवन है

**

सुनो आस की नई डगर पर
हम तुम चलते कभी ना थकते
मानव जीवन दृगभ्रमित है
सुन्दर जीवन का यही अमृत है

??


डॉ. अलका अरोड़ा
“लेखिका एवं थिएटर आर्टिस्ट”
प्रोफेसर – बी एफ आई टी देहरादून

यह भी पढ़ें :

Hindi Poetry On Life | Hindi Poem -बजट -2021

Similar Posts

  • महकेगा आंगन | Mahkega Aangan

    महकेगा आंगन! ( Mahkega aangan )    निगाहों में मेरे वो छाने लगे हैं, मुझे रातभर वो जगाने लगे हैं। दबे पांव आते हैं घर में मेरे वो , मुझे धूप से अब बचाने लगे हैं। जायका बढ़ा अदाओं का मेरे, होंठों पे उँगली फिराने लगे हैं। तन्हाई में डस रही थीं जो रातें, रातें…

  • उम्मीदें | Ummide

    उम्मीदें  ( Ummide )   उम्मीदें अक्सर चोट पहुंचाती है, कमजोर होने का एहसास दिलाती है। प्रेम और मोह में फंसा व्यक्ति ,दूसरों से उम्मीदें रखता है , चोटिल होने पर वह ,एक बार फिर से बिखरता है। शिकायतों का दौर फिर ,कुछ यूं शुरू हो जाता है , उम्मीदें अक्सर चोट पहुंचाती है ,…

  • विश्व वृद्धजन दिवस | International Day for Older Persons

    विश्व वृद्धजन दिवस हमारा जीवन,वृद्धजन प्रदत्त उपहार है सनातनी संस्कृति संस्कार, वृद्धजन सदा परम स्थान । स्नेहिल पावन सानिध्य, दुःख कष्ट तनाव प्रस्थान । अनूप आनुभविक शाला, प्रेरणा ज्ञान पुंज बहार है । हमारा जीवन,वृद्धजन प्रदत्त उपहार है ।। पौराणिक कथा कहानियां, अद्भुत पुरात्तन दृष्टांत । शमित सारे उग्र आवेश, चितवन अनुपम शांत । भूमिका…

  • Shiv Stuti | शिव-स्तुति

    शिव-स्तुति ( Shiv Stuti ) ऐसे हैं गुणकारी महेश। नाम ही जिनका मंगलकारी शिव-सा कौन हितेश।।   स्वच्छ निर्मल अर्धचंद्र हरे अज्ञान -तम- क्लेश। जटाजूट में बहती गंगा पवित्र उनका मन-वेश।।   त्रिगुण और त्रिताप नाशक त्रिशूल धारे देवेश।। त्रिनेत्र-ज्वाला रहते काम कैसे करे मन में प्रवेश।।   तमोगुणी क्रोधी सर्प, रखते वश, देते संदेश।…

  • ठंड से कांप रहा | Sardi Par Kavita

    ठंड से कांप रहा ( Thand se kaanp raha )    कोई चादर से बाहर नंगे बदन आज भी है। स्वार्थ तज दो करो भला शुभ काज भी है। ठंडक से कांप रहा कोई क्या ये अंदाज भी है। ठिठुर रहा सड़क पर कोई सर्द से आज भी है। कोहरा ओस का आलम छाया शीतलहर…

  • आवारा धूप | Awara Dhoop

    आवारा धूप ( Awara dhoop )   धूप तो धूप ही होती है इस कोहरे ठंड से ठिठुरते शहर में धूप का इंतजार रहता है सबको कहीं से थोड़ी सी धूप मिले, सूरज सो गया है कंबल में लिपटकर, धूप को सुला लेता है, आगोश में अपनी , धूप सो जाती है, सूरज की बाँहो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *