नींद नहीं आसां

Neend par Kavita | नींद नहीं आसां

नींद नहीं आसां

( Neend Nahi Aasan )

चीज नई नहीं है,
सहज भी नहीं है।
बमुश्किल आती है,
मेहनतकशों को लुभाती है।
आरामतलबों को रूलाती है,
बमुश्किल उन्हें आती है;
अनिद्रा रोगी बनाती है।
खाते औषधि दिन रात,
फिर भी बनती नहीं बात।
बद से बदतर जब होते हालात-
तो निकलते सुबह सैर पर,
चलते दौड़ दौड़ कर।
कुछ उछल-कूद वर्जिश करते,
घंटे भर श्रम कर वापस लौटते;
दिनचर्या अपनी पूरी करते।
मांसपेशियां तब तक खिंच जाती हैं,
शरीर थककर टूट जाता है-
तब यारों स्वत: नींद आ जाती है;
मीठे सपनों में ले जाती है।
सुबह तरोताजा कर उठाती है,
मेहनत अपना कमाल दिखाती है;
अब नींद नहीं सताती है।

नवाब मंजूर

लेखकमो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें : –

Kavita Aise Manayein Holi | कुछ ऐसे मनाएं होली

Similar Posts

  • रेत का ताजमहल | Ret ka Taj Mahal

    रेत का ताजमहल ( Ret ka taj mahal )    दरअसल था महल रेत का ढह गया ताजमहल रेत का स्वप्न है या असल कि पुनः बन गया ताजमहल रेत का प्रेम-मोहब्बत पर पलल खा रहल बड़ा भाव ताजमहल रेत का धनकुबेरो का करें खूब सारिका सेवा-टहल ताजमहल रेत का   डॉ. सारिका देवी अमेठी…

  • गौरव का क्षण

    गौरव का क्षण हर जागरूक इन्सानअपने जीवन में सुख चाहता हैवह उसका जीवन हो सुन्दरऔर सार्थक इस हेतु प्रयासभी उसका सदैव होता है किबड़े भाग्य से मिलने वालायह मानव जीवन न जाए निरर्थककुछ लोग सुखी रहने का मंत्रखोजने में जिंदगी गुजार देते हैंपर प्रायः निराश ही होते हैंवह अगर कोई गुणवान औरप्रतिभावान हो तो उसे…

  • वर्तमान समय में बढ़ता फैशन

    वर्तमान समय में बढ़ता फैशन फैशन की दुनिया में हम खो गए,अपने आप को भूलकर हम दूसरों को देख गए।कपड़े, जूते, एक्सेसरीज़ की दौड़ में हम भाग गए,और अपने स्वास्थ्य और पर्यावरण की अनदेखी कर गए। हमारे घरों में नए और आधुनिक सामान आए,लेकिन हमारे दिलों में पुराने और सच्चे मूल्यों की कमी आई।हमारे जीवन…

  • लागत | Laagat

    लागत ( Laagat )    महज कामयाबी के स्वप्न से ही कामयाबी नहीं मिलती जीवन तो सफर है गाड़ी सा जो बिना ईंधन नही चलती.. माना की ख्वाब आपके ऊंचे हैं सोच और विचार भी उज्जवल जुनून और प्रयास के अभाव मे रेत के महल से अधिक कुछ नहीं… सुंदरता मे आकर्षण तो है किंतु,पाने…

  • हिम्मत रख मुश्किलों का सामना करते जाओ

    हिम्मत रख मुश्किलों का सामना करते जाओ   हिम्मत और हौसले के दम से कुछ भी मुमkकिन हो जाता है  जरूरत बस हिम्मत के साथ दो कदम बढ़ाने की होती है ।  मिलेगी असफलता राहों में, लेकिन डंटकर बने रहना है थोड़ा सा धैर्य रखते हुए, बस आगे कदम बढ़ाते जाना है। ये मुमकिन है…

  • ज्ञान अनमोल खजाना है | Kavita gyaan anamol khazana hai

    ज्ञान अनमोल खजाना है  ( Gyaan anamol khazana hai )   ज्ञान अनमोल खजाना है बांट सका है कौन इसे ?   न भाई बंधु जमाना है अनमोल रतन है हर रत्नों में   पर इसको नहीं छुपाना है ज्ञान की ज्योति जले घर-घर में   ज्योति से ज्योति जलाना है घर-घर महके ज्ञान की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *