लीलाधारी श्रीकृष्ण

लीलाधारी श्रीकृष्ण | Kavita

लीलाधारी श्रीकृष्ण

( Liladhari Shreekrishna )

 

लीलाधारी श्री कृष्ण
लीला अपरंपार
आकर संकट दूर करो प्रभु
हे जग के करतार
लीलाधारी श्री कृष्ण चक्र सुदर्शन धारी हो
माता यशोदा के गोपाला गोपियों के गिरधारी हो
हे केशव माधव दामोदर सखा सुदामा सुखदाता
हे अगम अगोचर अविनाशी जग कर्ता विश्व विधाता
कोई तुमको छलिया कहता कोई माखन चोर तुझे
मेरे मदन मुरारी लगते मनमोहक चितचोर मुझे
जब छेड़ो तान मुरली की दुनिया दीवानी हो जाए
बांसुरी की धुन पर सारा जग मतवाला हो जाए
कान्हा माला जप सदियों से जप रहे साधु-संत
करो कृपा परमात्मा पाप का कर दो अंत
केशव माधव दामोदर प्रिय सखा सुदामा सुखदाता
पार्थ के सच्चे सारथि रण में तभी विजय पाता
लीलाधारी कृष्ण कन्हैया गोकुल के घनश्याम
भक्त कब से पुकार रहे हैं प्रभु आ जाओ अविराम

?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

कोरोना पर दोहे | Corona par dohe

Similar Posts

  • Kavita | प्यार

    प्यार  ( Pyar ) बड़ा-छोटा काला-गोरा मोटा-पतला अमीर-गरीब हर किसी को हो सकता है-किसी से प्यार , यह ना माने सरहदें, ना देखे दरो-दीवार, हसीं-बदसूरत,बुढ़ा-जवान,तंदरूस्त-बीमार, यहाँ सबके लिए खुले हैं – प्यार के किवार । मैं नहीं तुम नहीं आप नहीं हम नहीं एक है बंदा-संग लिए बैठा रिश्ते हज़ार, सिर्फ़ दिल की सुनो जब…

  • जीते जी मर जाना | Poem jeete jee mar jana

    जीते जी मर जाना ( Jeete jee mar jana )   मजबूरियों में ना जीना साहस तो दिखलाना। जिंदगी के सफर में प्यारे एक मुकाम बनाना।   मेहनत के दम से बढ़ना हाथ ना फैलाना। मांगन मरण समान है जीते जी मर जाना।   सेवा संस्कार बड़े सबका आदर सत्कार करो। बड़ों की सेवा करके…

  • वो घास हैं

    वो घास हैं पाश हो या सफदर हाशमीया हो फिर भगत सिंहइन तीन नाम में छिपे हैं कई और नामडराया गयाधमकाया गयामारा गयाकोशिश की गई उनके विचारों को मिटाने कीक्या फिर भी मिट पाए ये नाम?क्या नेस्तनाबूद हुए उनके विचार ? वो तो घास हैंहर बार उग आते हैं कहीं ना कहींजो जगह कर दी…

  • डॉक्टर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर | Dr. Bhimrao Ambedkar par Kavita

    डॉक्टर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ( Dr. Baba Saheb Bhimrao Ambedkar )   देश विदेश में बुद्धजीवियों के मध्य बाबा साहेब ने धाक जमाया था देश विदेश के विश्व विद्यालयों से सबसे सर्वोच्च बहुत डिग्री पाकर शिक्षा के क्षेत्र में प्रसिद्धि पाया था भारत में जारी छुआछूत,असमानता को दूर भगाया था दलितों,पिछड़ों, गरीब सवर्णों और…

  • कागा की क़लम से | Kaga ki Kalam Se

    जाति धर्म जनता को नहीं बाटो जाति धर्म में ,मुफ़्त रेवड़ियां नहीं बांटो जाति धर्म में! चुनावों के चक्रव्यू में फंस धंस कर ,दलगत दलदल नहीं बाटो जाति धर्म में ! लोभ मोह माया छोड़ शिक्षा मुफ़्त करो ,अमीर ग़रीब नहीं बांटो जाति धर्म में! ऊंच नीच छूआ छूत भेद भव बेकार ,मानव को नहीं…

  • जलेबी | Jalebi par Kavita

    जलेबी ( Jalebi)    हुस्न-ओ-शबाब से कसी है जलेबी, गर्म आँच पे खूब तपी है जलेबी। तुर्को ने लाया भारत में देखो, लज्जत जिन्दगी की बढ़ाती जलेबी। व्यंग्य से भरी है इसकी कहानी, फीकी न पड़ती इसकी जवानी। खुशबू है अंदर, खुशबू है बाहर, खुद को मिटाकर चमकी जलेबी। हुस्न-ओ-शबाब से कसी है जलेबी, गर्म…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *