जीवन इक कचहरी है,सबको मिलता न्याय

दोहा सप्तक | जीवन इक कचहरी है,सबको मिलता न्याय

 जीवन इक कचहरी है,सबको मिलता न्याय

( Jeevan Ik Kachahari  Hai,Sabko Milata Nyaay )

 

जीवन इक कचहरी है,सबको मिलता न्याय।

बिना मुकदमा केस का,समय सुनाये राय।

 

रखें मुखौटा बॉंधकर,घूमें मत बाजार।

साफ सफाई से करें,कोरोना संहार।

 

नहीं सियासत में कभी,होता कोई मित्र।

किन्तु शुभ संकेत नहीं,इसका रक्त चरित्र।

 

जीवन के कैनवास पर,होगा सुंदर चित्र।

कृष्ण सुदामा की तरह, बनें परस्पर मित्र।

 

चर्चा में है आजकल,नन्दी ग्राम विशेष

वहां चुनावी जंग में,हिंसक है परिवेश।

 

जहॉं-जहॉं भी कैद है,दौलत बेशूमार।

जनता के कल्याण में,हो उसका व्यवहार।

 

औरों के दुख दर्द को,जो करता महसूस।

चमके वो संसार में,जैसे झाड़-फनूस।

✍️

कवि बिनोद बेगाना

जमशेदपुर, झारखंड

Similar Posts

  • कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान | Kavitri Subhadra Kumari par Kavita

    कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान ( Kavitri subhadra kumari chauhan )    हिंदी की सुप्रसिद्ध कवियित्री व लेखिका थी आप, स्वाधीनता संग्राम में बहुत बार जेल भी गई आप। ढ़ेर यातनाएं सहकर कहानी का स्वरुप दिए आप, असहयोग आन्दोलन में पहली महिला रही आप।। बचपन से ही रुचि थी उनको लिखने में ये कविता, राष्ट्रवाद में…

  • पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी | Shardha Ram Phillauri

    पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी ( Shardha Ram Phillauri ) हे! संत साहित्य सरोवर के, मैं तुझ पे अभिमान करूँअर्पण करके क़लम मैं तुझको, हृदय से सम्मान करूँ॥ सहज सरल व्यक्तित्व तुम्हारा, साहित्य अद्भुत रचा न्याराबहायी प्रेम की रस-धारा, शत-शत मैं प्रणाम करूँ॥ विश्व-विख़्यात लिखी आरती, सभी के हृदय को जो ठारतीनत-मस्तक हैं सभी भारती, मैं भी…

  • भारत की बेटी ” हिंदी ” हमारी

    भारत की बेटी ” हिंदी ” हमारी साहित्य की फुलवारी lलगती सबसे न्यारी llडंका बजा कोने – कोने में lएक ही आवाज गूँजी हर मन में llप्रतिष्ठा की है , अधिकारी lहिंदुस्तान की है , बोली प्यारी llबोलो कश्मीर से कन्याकुमारी lबने राष्ट्रभाषा हिंदी हमारी ll संस्कृत से जन्मी हिंदी हमारी lसंस्कार से अलंकृत हिंदी…

  • प्रदूषण की समस्या | Poem on Pollution in Hindi

    प्रदूषण की समस्या ( Pradushan ki samasya )  हिन्दुस्तान में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली हैं प्रदूषण का आगाज़, मजहबी इमारतों में शोर गुल सूरज से पहले है प्रदूषण का आगाज़।। शादी-ब्याह हो या सियासतदानों की रैली जुलूस तो है प्रदूषण, कलश यात्रा, शोभायात्रा में बजते डीजे होती ऊंची आवाज़ तो प्रदूषण।। तीनों सूबों और नजदीक इलाकों…

  • नशा | Kavita Nasha

    नशा ( Nasha ) नशा एक जलती चिता, नशे का नशा, जिस किसी को लगा, कवेलू तलक, उसके घर का बिका! नशा —— एक जलती चिता, नन्हें बच्चों का भविष्य, दांव पर लगा! घर स्वर्ग से नरक का रूप, धारण करने लगा! अन्न मिलता नहीं, तड़पते हैं बच्चे भूख से, विधवा उसकी पत्नी, लगती है…

  • विश्वास | Vishwas

    विश्वास ( Vishwas )    माना ,मैं कुछ नही नंदी भर हूं उनके सागर की तब भी गर्व है मुझे की उनकी इकाई तो हूं ! विश्वास है मुझे कर्म ही मंजिल है मेरी पहुचूं न पहुंचूं मुकाम तक परिणाम तो है वक्त के गर्भ मे तब भी ,गर्व है मुझे की मेरा वजूद तो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *