कुछ जाने अनजाने रिश्ते

कुछ जाने अनजाने रिश्ते | Kavita

कुछ जाने अनजाने रिश्ते

( Kuch jaane anjaane rishte )

 

कुछ जाने अनजाने रिश्ते,
कुछ दिल से पहचाने रिश्ते।
कुछ कुदरत ने हमें दिया है,
कुछ हमको निभाने रिश्ते।

 

रिश्तो की पावन डगर पर,
संभल संभल कर चलना है।
सदा लुटाना प्यार के मोती,
संस्कारों में हमें ढलना है।

 

माता पिता गुरु की सेवा से,
होता सदा कल्याण हमारा।
दीन हीन रोगी की सेवा कर,
बदलती किस्मत की धारा।

 

कुछ रिश्ते बन जाते प्यारे,
जीवन पथ पर चलते चलते।
अपनापन अनमोल पाकर,
नित्य निरंतर फूलते फलते।

 

कहीं दोस्ती याराना या,
होता अनजाना सा रिश्ता।
रक्त के रिश्तो से भी प्यारा,
लगता प्यारा सुहाना रिश्ता।

 

पशु पक्षी बेजुबानों से भी,
बन जाता अटूट रिश्ता।
बहुत प्रिय लगता हम सबको,
कुछ जाना अनजाना रिश्ता।

?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

ओढ़कर धानी चुनरिया | Thesahitya Special

Similar Posts

  • नई सुबह | Nayi Subah

    नई सुबह ( Nayi Subah ) रात की चादर में लिपटा एक सपना है,तेरी राह तकता ये मन बेचैन अपना है।हर बीते पल में तेरा ही ख्याल है,सुनो दिकु, बिना तुम्हारे ये जीवन जंजाल है। तुम बिन ये सवेरा भी अधूरा सा लगता है,उजालों में भी जैसे दिल में अंधेरा बसता है।तेरी हँसी की किरन…

  • मतदान | Matdan par kavita

    मतदान  ( Matdan )  ( 3 ) पलट दो सत्ता को पलट दो आवाम पर्व है लोकतंत्र का चलो चले करें मतदान लालच बुरी बला है संकट इससे कहां टला है स्वयं में स्वतंत्र बनो नहीं तुम परतंत्र बनो वोट हमारी पूंजी है समर्थ देश की कुंजी है जात धर्म मजहब से ऊपर देश हमारा…

  • मतदान जरूर करें

    मतदान जरूर करें ***** लोकतंत्र के महापर्व का मजा ले लो भैया, नियत तिथि को मतदान कर चुनो भविष्य भैया। अपनी ताकत-एकजुटता का दिखलाओ एहसास, जो काम न करे, कहें उसे नो बाॅस! अच्छे उम्मीदवार को कुर्सी पर बिठाएं, गर ना हो पसंद ‘नोटा विकल्प’ दबाएं। जांच परख कर किसी को दीजिए अपना मत, लालच…

  • मैं कलम हूॅ॑

    मैं कलम हूॅ॑ कलम बड़ी अनमोल है,जाने चतुर सुजान।दया धरम अरु शील का,,करती बहुत बखान।। कलम लेख की शान है,लिखती है भरपूर।लिखे आत्म का ज्ञान ये, दृष्टि रखती सुदूर।। चलती जब है यह कलम,लिखे सदा गुणगान।कहती सब है सच सदा, होती कलम महान।। तीन अक्षर का नाम है,करती बहुत कमाल।हाथ पड़ी जब योग्यता,चमका उनका भाल।।…

  • नया संसद भवन | Naya Sansad Bhavan

    नया संसद भवन ( Naya Sansad Bhavan )    नया संसद भवन, नई उम्मीदों की मंगल भोर हिंद लोकतंत्र नूतन अध्याय, सुषुप्त स्वप्न नव पंख । आशा उमंग नवल संचरण, विकास पथ प्रेरणा शंख । आदर्श गणनायक कदम, प्रतिक्षित जनभावों की ओर । नया संसद भवन,नई उम्मीदों की मंगल भोर ।। यथार्थ सार्थक मुद्दों पर,…

  • Hindi Kavita | Hindi Poem| Hindi Poetry -मैं और मेरे श्रोता

    मैं और मेरे श्रोता ( Main Aur Mere Shrota ) ** जी भर के मुझ को देखो थोड़ा सा मुस्कुराओ हम सामने तुम्हारे पलके झुका रहे है ** दिल में उतरने का  वादा जो कर रही हूँ तुमसे भी लूंगी वादा दिल में बसाये रखना ** एसी बातो से ना हमको निराश करना हम गीत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *