A Poem on Maa

सबसे बड़ी है ‌रे माँ | A Poem on Maa

सबसे बड़ी है ‌रे माँ

( Sabse badi hai ‌re maa )

 

सबसे बड़ी है रे माँ
ओ भैया मेरे सबसे बड़ी है माँ

नौ माह तुझको पेट में झुलाती माँ
अपनी छाती का तुझे दूध पिलाती माँ
ख़ुद गीले में तुझको सुखे में सुलाती माँ
वो लेकर बहुत अरमान । ओ भैया मेरे

घुटन चला तो दरी बिछा देती माँ
पैरों से चलें तो घुड़ला लाकर देती माँ
गिर जाएं पड़ जाएं तो उसे उठा देती माँ
वो तेकर तुझे गोद मे । ओ भैया मेरे

चलने लगा उंगली पकड़ चलाती माँ
भूख-प्यास तेरा ध्यान भी रखती माँ
लोरी सुनाकर तुझको नींद सुलाती माँ
वो जागकर अनेंको राते । ओ भैया मेरे

दौड़ने लगा स्कूल छोड़ आती माँ
स्कूल जाएं रोटी टिफिन बनाती माँ
वापस आएं तब घर तुझको पढ़ाती माँ
वो सोचे करेगा मेरा नाम । ओ भैया मेरे

बड़ा हुआ तो तेरी शादी रचावे माँ
फूल सी कोमल बहू लेकर आती माँ
अपनी बेटी से ज्यादा प्यार लुटाती माँ
वो आस करें पोते का । ओ भैया मेरे

सभी बच्चों का लाड़-लडा़ती माँ
अपना प्यार पोते-पोती पर लुटाती माँ
आस-पड़ोस सब में मिठाई बटाती माँ
वो देती कई आशीष । ओ भैया मेरे

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

संत कबीर दास | Kabir Das

Similar Posts

  • राम विवाह | Ram vivah kavita

    राम विवाह ( Ram vivah : kavita )   टूट चुका धनुष शिव का तोड़े रामचंद्र अवतारी है सीताजी का हुआ स्वयंवर हर्षित दुनिया सारी है   देश देश से राजा आए दरबार भर गया सारा था धनुष उठा सके नहीं जो शिव शक्ति से भारी था   विश्वामित्र कहे राम से सब जनक राज…

  • नागपाश में गरुण | Nagpash

    नागपाश में गरुण ( Nagpash me Garun )   आचार भंग करना, आचार्यों का आचरण हुआ। अब तो राजनीति का भी अपराधीकरण हुआ। वन-वन भटकें राम, प्रत्यंचा टूटी है। सीता की अस्मिता, रावणों ने लूटी है। क्षत विक्षत है, सारा तन लक्ष्मण का, बंधक रख दी गई, संजीवनि बूटी है। नागपाश में गरुण अब विषैला…

  • मानव समाज में नशा बुरा है

    मानव समाज में नशा बुरा है सुख शांति , समृद्धि का दुश्मन ,नशा नाश का खुला द्वार ।नर्क का यह प्रवेश मार्ग ,इसका करें सब बहिष्कार । फलता , फूलता अच्छा परिवार ,ग़म की दरिया में बह जाता ।केवल विनाश पथ पर गिरता ,दर्द ही पीने को रह जाता । कोई भी नशा नहीं अच्छा…

  • भावना | Bhavna

    भावना ( Bhavna )    भावनाएं ही मूल हैं जीवन की सार्थकता मे आपसी संबंधों का जुड़ाव लगाव,प्रेम,द्वेष ,ईर्ष्या,नफरत सभिक्रियाओं का उधमस्थल भावनाएं ही तो हैं …. भावना की मधुरता मे जहां रिश्ते फलते फूलते और पल्लवित होते हैं, वहीं मारी हुई भावनाएं इंसान को दानावपन की और अग्रसित करती हैं….. भावनाएं बंधन भी हैं…

  • गंगा जमुनी संस्कृति | Ganga Jamuni Sanskriti

    गंगा – जमुनी संस्कृति! ( Ganga jamuni sanskriti )    लहू न जम जाए, मिलना चाहता हूँ, बुलंदियों से नीचे उतरना चाहता हूँ। घुट रही है दम आजकल के माहौल से, बिना जंग विश्व देखना चाहता हूँ। रावणों की आज भी कोई कमी नहीं, इस तरह की लंका जलाना चाहता हूँ। भले न जला सको…

  • भवंर | Bhanwar

    भवंर ( Bhanwar )    चित्त का भवंरजाल भावनाओं की उथलपुथल एक बवंडर सा अन्तस में और हैमलेट की झूलती पक्तियां टू बी और नाॅट टू बी जद्दोजहद एक गहन.. भौतिक वस्तुएं आस पास रहते लोग सामाजिक दर्जे और हैसियत क्षणिक और सतही खुशी के ये माध्यम नही करवा पाते चित्त को आनन्द की अनुभूति……

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *