आज बीमार दिल की दवा ही नहीं

आज बीमार दिल की दवा ही नहीं

आज बीमार दिल की दवा ही नहीं ।
क्या लबों पे किसी के दुआ ही नहीं ।।

बन गये आज हैं वहसी इंसान सब ।
क्या कहूँ आज उनमें खुदा ही नहीं ।।

खत लिखे प्रेम के लाख जिसके लिए ।
बाद उसमें सुना फिर वफ़ा ही नहीं ।।

बात मेरी सदा याद रखना यहाँ ।
एक रघुनाथ जिसमें खता ही नहीं ।।

आ गये चाय पर आज घर वो मेरे ।
बात दिल की कहें तो बुरा ही नहीं ।।

तोड़कर आज दिल वो गये मयकदे ।
कह रहे ज़ाम हमने छुआ ही नहीं ।।

ढूंढ लेंगे सितारे हमें एक दिन ।
वक्त होता सदा बेवफ़ा ही नहीं ।।

आज कैसे करे प्रेम दूजा प्रखर ।
दिल किसी के लिए ये बचा ही नहीं ।।

Mahendra Singh Prakhar

महेन्द्र सिंह प्रखर 

( बाराबंकी )

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • ज़िंदा तो हैं मगर

    ज़िंदा तो हैं मगर ख़ुद की नज़र लगी है अपनी ही ज़िन्दगी कोज़िंदा तो हैं मगर हम तरसा किये ख़ुशी को महफूज़ ज़िन्दगानी घर में भी अब नहीं हैपायेगा भूल कैसे इंसान इस सदी को कैसी वबा जहाँ में आयी है दोस्तों अबहालात-ए-हाजरा में भूले हैं हम सभी को हमदर्द है न कोई ये कैसी…

  • देखना है | Dekhna Hai

    देखना है ज़ब्त अपना आजमाकर देखना है,उसे सितमगर को भुला कर देखना है। ज़र्फ़ की उसके मिसालें लोग देते,बस जरा गुस्सा दिला कर देखना है। चंद सिक्कों में सुना बिकती मोहब्बतपर कहाॅं बाजार जाकर देखना है। वह ख़ुदा रहता हमारे ही दिलों मेंबुग़्ज़ की ऐनक हटाकर देखना है। इश्क़-ए-दुश्वारी में लज्ज़त है अगर तो,फिर हमें…

  • परदेस में रहा | Pardes mein Raha

    परदेस में रहा ( Pardes mein raha )  दीवारो-दर से जिसकी सदा गूँजती रही मेरी निगाह घर में उसे ढूँढती रही अहसास था ख़याल तसव्वुर यक़ीन था किस किस लिबास में वो मुझे पूजती रही मैं काम की तलाश में परदेस में रहा वो ग़मज़दा ग़मों से यहीं जूझती रही मैं लिख सका न उसको…

  • ज़िन्दगी की बेवफाई | Zindagi ki Bewafai

    ज़िन्दगी की बेवफाई ( Zindagi ki Bewafai )    कहां हर वक्त काबू में यहां हालात होते हैं बड़ी मुश्किल में यारों बारहा दिन रात होते हैं। कभी जो पास थे दिल के वो लगते अजनबी से हैं वही रिश्ते मगर क्यों मुख़्तलिफ़ जज़्बात होते हैं। भुला देता है दिल रंगीनियां रोटी की उलझन में…

  • होली में

    होली में किया जख़्मी उसी ने है मुझे हर बार होली मेंगुलो के रंग से मुझपर किया जो वार होली में नही रूठों कभी हमसे भुला भी दो गिले सारेतुम्हारे ही लिए लाएँ हैं हम यह हार होली में रही अब आरजू इतनी कि तुमसे ही गले लगकरबयां मैं दर्द सब कर दूँ सुनों इस…

  • जख़्म के हर निशान से निकला

    जख़्म के हर निशान से निकला जख़्म के हर निशान से निकलादर्द था वो अज़ान से निकला लोग जो भी छिपा रहे मुझसेबेजुबां की जुबान से निकला इश्क़ के हो गये करम मुझ परतीर जब वो कमान से निकला आँख भर ही गई सुनो मेरीआज जब वो दुकान से निकला आज सब कुछ लिवास से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *